चंडीगढ़ के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

State government committed to safeguard the interests of the employees: CM
State government committed to safeguard the interests of the employees: CM

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

 

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कर्मचारियों को उनका हक और बकाया समय पर मिले। मुख्यमंत्री हिमाचल भवन चंडीगढ़ में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे।

 

 

हिमाचल भवन, चंडीगढ़ के अधिकारियों और कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उनसे हिमाचल भवन, चंडीगढ़ में कार्यरत कर्मचारियों को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के सामान्य आवास पूल में आवास आवंटित करने का आग्रह किया।

 

 

मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को यूटी चंडीगढ़ प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित भी किया। उन्होंने कहा कि आवास की सुविधा से कर्मियों की कार्यकुशलता में सकारात्मक बदलाव आयेगा।

 

 

यह भी पढ़े:- सोशल मीडिया पर की जा रही टिप्पणियों को लेकर सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे देवभूमि क्षेत्रीय संगठन, कार्यवाई की उठा रहे मांग

 

 सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं और हिमाचल के अनछुए पर्यटन स्थलों का दोहन करने में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि राज्य की समृद्ध परंपरा के प्रसार में निगम की महत्वपूर्ण भूमिका है।

 

 

उन्होंने कहा कि हिमाचल के एनपीएस कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना में शामिल कर प्रदेश सरकार ने न केवल अपना वादा पूरा किया है बल्कि इन कर्मचारियों का भविष्य भी सुरक्षित किया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों की लगन और मेहनत से प्रदेश जल्द ही आर्थिक समृद्धि की दिशा में और कदम बढ़ाएगा।