25 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत वाली पेयजल योजनाएं प्रगति पर: विधानसभा उपाध्यक्ष

0
33

पिछड़ा क्षेत्र उपयोजना के तहत भी बनेंगी 17  पेयजल योजनाएं 

विधानसभा उपाध्यक्ष ने रखी चकलू उठाऊ पेयजल योजना के संवर्धन कार्य की आधारशिला

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 
 
चंबा। चुराह विधानसभा क्षेत्र में इस समय 25 करोड़ 40 लाख की लागत वाली  पेयजल योजनाएं प्रगति पर हैं जिनमें चुराह  विधानसभा क्षेत्र के निचले इलाके के लिए भी कई योजनाएं हैं। विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने यह  जानकारी आज चकलू उठाऊ पेयजल योजना के संवर्धन कार्य का शिलान्यास करने के बाद दी।
उन्होंने बताया कि इस संवर्धन कार्य पर 84 लाख 35 हजार की राशि खर्च होगी। जल जीवन मिशन के तहत पूरा होने वाले इस कार्य के बाद रूपणी  पंचायत के अलावा चकलू के छूटे हुए क्षेत्र के लोगों को समुचित पेयजल की सहूलियत प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि योजना में 90 हजार लीटर क्षमता का भंडारण टैंक बनने के अलावा नई पाइप लाइन भी बिछाई जाएगी। 
विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि इन तमाम योजनाओं को जल जीवन मिशन, नाबार्ड, पिछड़ा क्षेत्र उपयोजना और अनुसूचित जाति उप योजना के तहत निर्मित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 40 करोड़ 20 लाख के बजट से निर्मित होने वाली नई योजनाओं को भी प्रस्तावित कर लिया गया है।
जल जीवन मिशन के तहत  कुल 30 पेयजल योजनाएं  तैयार होंगी। इसमें 6 नई योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं जिन पर 13 करोड़ 24 लाख की राशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा नाबार्ड के तहत भी 27 करोड़ 15 लाख  रुपए की लागत वाली 6 नई पेयजल योजनाएंं प्रस्तावित की गई हैं ।
उन्होंने बताया कि समूचे चुराह विधानसभा क्षेत्र को समुचित पेयजल सुविधाएं मुहैया करने के मकसद से जल शक्ति विभाग द्वारा कार्य योजना तैयार की गई है। पिछड़ा क्षेत्र उप योजना और अनुसूचित जाति उप योजना में 17 नई पेयजल स्कीमों को मंजूरी के  लिए भेजा गया है जिनके निर्माण पर 5 करोड़ 81लाख की राशि खर्च होगी।
विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि जसोरगढ़ क्षेत्र में भी पिछड़ा क्षेत्र उप योजना के तहत 1 करोड़ 59  
हजार की लागत वाली पेयजल योजना प्रगति पर है जिसे आने वाले समय में जल्द पूरा किया जाएगा।
इससे पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष ने चकलू में संपर्क सड़क का लोकार्पण भी किया।
इस मौके पर जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता रोहित दुबे, अधिशासी अभियंता हरि प्रकाश भारद्वाज, अधिशासी अभियंता विकास बक्शी, सहायक अभियंता लोक निर्माण संजीव अत्री, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कांता ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष ताराचंद, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, जिला भाजपा सचिव दीपक शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष शुभम ठाकुर, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोनू देवी, आईटी सेल प्रमुख नीरज कुमार के अलावा पंचायत प्रधान आरसी पाल, कैलाश शर्मा और जगदीश मांडला भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here