राजधानी के रामनगर में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल

Ads

10-08-2023

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। राजधानी शिमला के रामनगर क्षेत्र में मंगलवार देर शाम तेंदुआ देखा गया। जिसकी वीडियो स्थानीय निवासी ने बनाई और इसे स्थानीय लोगों के व्हाट्सएप ग्रुप पर फॉरवर्ड किया। वीडियो देखने के बाद लोगों के बीच दहशत का माहौल है। राजधानी का रामनगर क्षेत्र बड़ी आबादी वाला क्षेत्र है। यहां पर लगभग तीन हज़ार लोग रहते हैं। जिस समय पर लोग अपने घरों को काम से अपने घरों को लौटते हैं। उस समय पर तेंदुआ देखा जाना लोगों के मन में भारी डर पैदा कर रहा है।

यह भी पढ़ें: धौलासिद्ध परियोजना में कार्यरत व्यक्ति अचानक हुआ लापता,  ब्यास नदी किनारे मिली चप्पले,  डूबने की आशंका

तेंदुआ क्षेत्र के कई आवारा पशुओं का शिकार कर चुका है। ऐसा पहली बार नहीं है जब क्षेत्र में तेंदुआ देखा गया हो लेकिन लोगों के बार-बार कहने पर भी प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती। इससे पहले भी रामनगर में मादा समेत दो शावकों को देखा गया था जिसकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई थी।

रामनगर के लोगों की मांग है कि वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए क्योंकि यदि तेंदुआ इसी प्रकार से क्षेत्र में घूमता रहा तो क्षेत्र के लोगों की जान पर जोखिम बना रहेगा। कुछ समय पहले भी शिमला के कनलोग क्षेत्र में एक तेंदुए ने घर लौट रहे व्यक्ति पर हमला कर दिया था जिससे व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया था।