कोविड-19 से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका के साथ-साथ आधुनिक भारत की पहचान बन रहा मोदी का आत्मनिर्भर अभियान: प्रवीन शर्मा

0
176

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
मंडी। भाजपा के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं सचिव प्रवीण कुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत अभियान न केवल कोविड -19 महामारी संकट से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, बल्कि एक आधुनिक भारत की पहचान भी बन रहा है। कोरोना संकट के दौरान  20 लाख करोड़ रूपये का  “आत्मनिर्भर भारत पैकेज” और अनेकों जन कल्याणी  योजनाओं से  प्रधानमंत्री के नेतृत्व में  जनता का विश्वाश दृढ हुआ है।
प्रवीण कुमार  शर्मा ने कहा कि  आत्मनिर्भर पैकेज की घोषणा के पश्चात् से लेकर  अब तक 30 लाख से अधिक लघु  इकाइयों को 1.10 लाख करोड़ से अधिक के ऋण स्वीकृत किए जा चुके हैं। कोरोना संक्रमण से देश के गाँव, गरीब, मजदूर और किसानों की मदद करने हेतु  64,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है।
यह भी पढ़ें: बोलेरो कैंपर के गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत, चार घायल
इसके तहत प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि के रूप में देश के 8.70 किसानों को 17890 करोड़ रुपये, 20 करोड़ महिला जन-धन खाता धारकों के एकाउंट में 30,611 करोड़, तीन करोड़ दिव्यांगों, विधवाओं एवं बुजर्गों को 3000 करोड़ और उज्ज्वला योजना के तहत 8 करोड़ से अधिक महिलाओं को तीन मुफ्त गैस सिलिंडर के रूप में 13,000 करोड़ रुपये की सहायता दी गई। देश के 80 करोड़ गरीबों को राहत देने के लिए सरकार ने तीन महीने  के लिए मुफ्त राशन की योजना को नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। इस पर 90 हजार करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च होंगे।
प्रवीण कुमार शर्मा ने कोरोना काल में हिमाचल प्रदेश की अभूतपूर्व मदद के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद व्यक्त किया है संकट काल में केंद्र ने हिमाचल प्रदेश को 2930 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है  इसके अतिरिक्त  प्रदेश में 48 लाख लोगों को 37,000  मीट्रिक टन अनाज के साथ साथ 2,60,000  को मुफ्त सिलेंडर भी उपलब्ध करवाया है। इसके साथ प्रदेश के 8 ,70,000 किसानों के खाते में 174 करोड़ की राशि व्  प्रदेश जनधन योजना के खातों में 30 करोड़ रूपये की राशि डाली गयी है।
प्रदेश एक लाख 11 हजार से अधिक वृद्धों, विधवाओं और दिव्यांगों को  सामाजिक पेंशन के तहत लगभग पांच करोड़ 79 लाख रुपए से अधिक की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।  प्रदेश के 16,680 लोगो को उद्यम चलाने हेतु  400 करोड़ रुपये का ऋण भी इस अवधि में वितरित किया गया है। प्रदेश को इस वित्तीय वर्ष में लगभग 12,000 करोड़  रूपये आर्थिक सहायता व् अनुदान के  रूप में   प्रदेश को मिलेंगे। प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री के इस सहृदयता के लिए  सदैव आभारी रहेगी और उनका धन्यवाद व्यक्त करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here