सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने किया चौरी में पौधा रोपण

कहा...पौधे लगाने लगाने के बाद उनका ख्याल रखना और भी जरूरी

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

सुजानपुर। हर इवेंट के बहाने क्षेत्र की जनता के बीच रहने के आदी सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने सावन की उमस भरी गर्मी के बावजूद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में चले विशेष अभियान ब्लॉक स्तर पर प्रदेश हिमाचल हरा भरा रहे के तहत चलाया गया है इसी कड़ी में सुजानपुर के ग्रामीण क्षेत्र चौरी में पौधा रोपण किया।
पौधा रोपण के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हमीरपुर राजेंद्र जार, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष लेखराज ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन अभिषेक राणा, महिला कांग्रेस की राज्य महासचिव सुषमा शर्मा, सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश, सपाहल ग्राम पंचायत के प्रधान अश्वनी कुमार, पनोह ग्राम पंचायत के उपप्रधान राजेंद्र कुमार, पूर्व सैनिक विंग के अध्यक्ष मदन लाल, राजेंद्र कौंडल, सुजानपुर शहरी इकाई के अध्यक्ष राजकुमार, ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष वीना धीमान, नगर परिषद पार्षद मनोज ठाकुर, पार्षद सुमन अटवाल, रमेश चंद, कैप्टन जगदीश चंद, सुमन कुमार, ध्यान सिंह, महासचिव कांशी राम, विजय कुमार, रमेश राणा के साथ भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस पौधा रोपण समारोह में बड़ी संख्या में पूर्व सैन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर राणा ने कहा कि पौधा रोपण की सफलता के लिए हर व्यक्ति सुनिश्चित करे कि जो पौधा उन्होंने लगाया है उसको पालने व संवारने की जिम्मेदारी स्वेच्छा से लें। इसी बीच राजेंद्र राणा ने गुपचुप करीब दो दर्जन लोगों को कांग्रेस में शामिल करवाया।
बता दें कि विधायक राजेंद्र राणा आम आदमी को पार्टी के साथ जोडऩे की कला में माहिर हैं और इसी कड़ी में वह हर अवसर का लाभ उठाते हुए लोगों को कांग्रेस के साथ जोड़ रहे हैं। शायद यही कारण है कि छिटपुट महत्वाकांक्षी कांग्रेसियों के विरोध के बावजूद भी लोग राणा से व्यक्तिगत तौर पर जुड़ने में विश्वास करते हैं। जिस कारण से सुजानपुर में कांग्रेस व उनका व्यक्तिगत आधार निरंतर मजबूत होता जा रहा है।

Ads