सुन्दरनगर वाया औट, पंडोह, चैलचौक मार्ग बहाल, सहायता के लिए पर्यटक इस नंबर पर कर सकते है कॉल

0
132
1077
1077

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

कुल्लू। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने जानकारी देते हुए कहा कि जिभी से सुन्दरनगर वाया औट, पंडोह, चैलचौक मार्ग पूरी तरह से बहाल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिभी से जो पर्यटक घर वापस जाना चाहते हैं वह जिभी से औट, पंडोह से वाया चैलचौक होते हुए सुन्दरनगर रवाना हो सकते हैं।

 

यह भी पढ़े:- कोटगढ में देश की पहली ऑनलाइन शादी बनी चर्चा का विषय

 

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पर्यटकों की सुरक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है। आपदा के समय किसी भी प्रकार की सहायता के लिए पर्यटक 1077 नंबर पर कॉल कर सकते हैं।