पेंटिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में बने दो जोन, इतने स्कूल लेंगे हिस्सा 

0
48

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। पर्यावरण, विज्ञान प्रौद्योगिकी और जलवायु परिवर्तन विभाग, शिक्षा विभाग और हिमकोस्ट के सहयोग से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर में एक पेंटिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता को दो जोन में विभाजित किया गया।

यह भी पढ़े:-तेलंगाना पहुंचे मुख्यमंत्री, गर्मजोशी से हुआ स्वागत 

जोन 1 में 15 स्कूलों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर में हिस्सा लिया है, जबकि जोन 2 के स्कूल 26 मई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला में हिस्सा लेंगे। कला और नारों के माध्यम से युवाओं में संरक्षणवादी और जिम्मेदारी पूर्ण पर्यावरणीय जागरूकता लाना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। यह उन्हें अपने विचारों, रचनात्मकता और पर्यावरण के लिए चिंताएं व्यक्त करने का मंच प्रदान करता है।