एचपीएसईबी पेंशनर संघ ने अपनी मांगों को लेकर बुलंद की आबाज

0
3

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

आनी। –एचपीएसईबी पेंशनर संघ ईकाई आनी की एक बैठक मंगलवार को सराएँ हाल आनी में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष नवल ठाकुर ने की। पेंशनर संघ ने सर्वप्रथम ओपीएस की बहाली के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार के मुख्यमन्त्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया है। बैठक में संघ के पदाधिकारियों के अलावा एचपीएसईबी कर्मचारी संघ के प्रदेश मुख्य संगठन सचिव झाबे राम शर्मा व आनी ईकाई के महासचिव रघुवीर सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।

 

बैठक में पेंशनर संघ ने पेंशनर के देय भत्तों तथा सर्विस बुक से सम्बन्धित मुद्दों पर विचार विमर्श किया और अपनी मांगों को एचपीएसईबी कर्मचारी संघ के समक्ष रखा। नवल ठाकुर ने कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों से पेंशनर् संघ की मांगों को जल्द सुलझाने का आग्रह किया। बैठक में एचपीएसईबी कर्मचारी संघ के प्रदेश मुख्य संगठन सचिव झाबे राम शर्मा ने कहा कि पेंशनर की सर्बिस बुक को मण्डल स्तर पर मेंटेन करके ए.जी शिमला भेज दिया गया है।उन्होंने कहा कि पेंशनर संघ की समस्याओं के निराकरण के लिए कर्मचारी संघ प्रयासरत है।

 

भविष्य में पेंशनर की लंबित मांगों को कर्मचारी संघ द्वारा सरकार के ध्यान में लाया जायेगा। बैठक में पेंशनर संघ के अध्यक्ष नवल ठाकुर व महासचिव अमर ठाकुर के साथ भाग चन्द. पूर्ण चंद शर्मा. खूब राम शर्मा. राम सहाय. निहाल चन्द. योग राज. ज्ञान चन्द. राजकुमार तथा बृज मोहन सहित अन्य कई सदस्य मौजूद रहे।