Home Blog Page 2385

नाहन मेडिकल कॉलेज की महिला चिकित्सक चंडीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव, पति और बेटी भी संक्रमित

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

नाहन। हिमाचल के सिरमौर जिले के डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन की एक महिला चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला चिकित्सक कम्युनिटी मेडिसिन डिपार्टमेंट यानी पीएसएम डिपार्टमेंट से है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला चिकित्सक अपने घर गई हुई थी। महिला डॉक्टर का पति चंडीगढ़ के 32 सेक्टर में कार्डियोलॉजिस्ट है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर एनके महेंद्रू ने बताया कि महिला चिकित्सक छुट्टी पर थी और उनकी पॉजिटिव रिपोर्ट चंडीगढ़ में ही आई है।
बरहाल महिला चिकित्सक नाहन के मेडिकल कॉलेज में तैनात थी। अब यह तो कहा नहीं जा सकता की उनकी कांटेक्ट हिस्ट्री में पहले पति पॉजिटिव थे या महिला। जानकारी तो यह भी है कि महिला चिकित्सक के पति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। यह भी बता दें कि नाहन कम्युनिटी मेडिसिन डिपार्टमेंट में करीब 9 के लगभग प्रोफेसर है। हालांकि पॉजिटिव आई महिला चिकित्सक की हिस्ट्री आदि खंगाली जा रही है। यह महिला चिकित्सक बीते शनिवार को छुट्टी गई थी। जिसके बाद पूरे मेडिकल कॉलेज में हड़कंप भी मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी महिला विंग काजा ने किया महिलाओं की एफआईआर दर्ज करने का विरोध
उधर, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर एनके महेंद्रु ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि पीएसएम डिपार्टमेंट की महिला चिकित्सक कि चंडीगढ़ में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि यह चिकित्सक अपने एचओडी की परमिशन से छुट्टी गई थी इनकी छुट्टी हमारे द्वारा स्वीकृत नहीं होती है।
डॉ महेंद्रू का कहना है कि अब इस डिपार्टमेंट के सभी चिकित्सकों का कोविड-19 टेस्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस महिला चिकित्सक का पति व बेटी भी चंडीगढ़ में पॉजिटिव आए हैं। महिला चिकित्सक शनिवार को नाहन मेडिकल कॉलेज से छुट्टी पर गई थी।
 

आम आदमी पार्टी महिला विंग काजा ने किया महिलाओं की एफआईआर दर्ज करने का विरोध

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश महिला विंग काजा में सरकार द्वारा महिलाओं पर एफआईआर दर्ज करने का विरोध किया है। प्रदेश अध्यक्षा आम आदमी पार्टी रमा गुलेरिया ने कहा हैं कि कोरोना महामारी के दौरान हिमाचल सरकार व भारत सरकार की ओर से पारित आदेशानुसार कोई भी व्यक्ति एक जिला से दूसरे जिला नहीं जा सकता था। उस लाॅकडाउन के दौरान हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के मंत्री रामलाल मारकंडे जब अपने क्षेत्र काजा जा रहे थे तो वहां पर महिलाओं ने भारी संख्या में आकर उनका इस आधार पर विरोध किया कि कानून सबके लिए एक सम्मान है। जब कोई व्यक्ति एक जिला से दूसरे जिला नहीं जा सकता तो ऐसे में कृषि मंत्री दूसरे जिला से लाहौल-स्पीति में क्यों आ रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः- ग्रामीण आर्थिकी सुदृढ़ करने में मील का पत्थर सिद्ध होगी मुख्यमंत्री एक बीघा योजना
उन्होनें कहा कि यदि वहां आना चाहते हैं तो उन्हें नियमानुसार क्वारंटाइन होना होगा जिस बात पर मारकंडेय ने अपनी सत्ता और पद का दुरुपयोग करते हुए उन महिलाओं के साथ इस प्रकार का व्यवहार किया कि मैं तो अपने घर आ रहा हूं जिसका वहां की स्थानीय महिलाओं ने जब डटकर विरोध किया तो उन्हें वहां से वापस आना पड़ा। इस बात का मंत्री ने बुरा मानते हुए वहां की लगभग 150 से 200 महिलाओं पर एफ आई आर दर्ज करवा दी‌। आम आदमी पार्टी महिला विंग ने प्रदेश सरकार पूछा हैं कि कानून क्या गरीब लोगों के लिए ही होते हैं। यदि एफआईआर वापस नहीं ली जाती है तो आम आदमी पार्टी महिला मोर्चा इन महिलाओं के पक्ष में सारे प्रदेश में जन आंदोलन खड़ा करेगी।

ऊना: अंतर्राज्यीय बैरियर, क्वारंटीन केंद्रों तथा रेलवे स्टेशन पर अब अध्यापक देंगे सेवाएं 

0
आदर्श हिमाचल ब्यूरो 
ऊना। कोरोना की रोकथाम के लिए बनाए गए जिला ऊना के क्वारंटीन केंद्रों व अंतर्राज्यीय बैरियरों पर अब अध्यापक सेवाएं देंगे। इसके अलावा रेलवे स्टेशन ऊना पर भी अध्यापकों को ही तैनात जा रहा है। इस काम के लिए ऊना उपमंडल के 50 से अधिक अध्यापकों की तैनाती की जा रही है।
तैनात किए गए शिक्षा विभाग के अध्यापकों को कोविड प्रोटोकॉल की जानकारी देने के लिए आज बचत भवन ऊना में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने की। बैठक में एसडीएम ऊना डॉ. सुरेश जसवाल, सहायक आयुक्त डॉ. रेखा कुमार, तहसीलदार विजय राय, सीएमओ डॉ. रमण कुमार शर्मा, डीआरओ विद्याधर नेगी, एसडीएम हरोली गौरव चौधरी, सीडीपीओ कुलदीप दयाल तथा एएसपी विनोद कुमार धीमान भी उपस्थित रहे।
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि कोरोना संकट की शुरूआत से राजस्व अधिकारी अंतर्राज्यीय बैरियर, क्वारंटीन केंद्रों तथा रेलवे स्टेशन पर सेवाएं देते आ रहे हैं, लेकिन अब प्रदेश सरकार ने राजस्व कार्यालयों को खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं, जिसे देखते हुए सभी राजस्व अधिकारियों को इन सेवाओं से वापस बुलाया जा रहा है तथा उनके स्थान पर अध्यापकों की तैनाती की जा रही है।
बैठक में अध्यापकों को कोविड प्रोटोकॉल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि सिर्फ 5 वर्ष से कम, 80 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों तथा गर्भवती महिलाओं को ही होम क्वारंटीन किया जाएगा। जिन शहरों में अभी भी कोरोना संक्रमण अधिक है, वहां से आने वाले लोगों को जिला प्रशासन अनिवार्य रूप से संस्थागत क्वारंटीन कर रहा है।
संदीप कुमार ने कहा कि दो-तीन दिन तक अभी राजस्व अधिकारी अध्यापकों के साथ अंतर्राज्यीय बैरियर, क्वारंटीन केंद्रों तथा रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी देते रहेंगे ताकि उन्हें प्रोटोकॉल की पूरी जानकारी मिल जाए। इसके बाद राजस्व अधिकारी अपने कार्य पर लौट आएंगे।

ग्रामीण आर्थिकी सुदृढ़ करने में मील का पत्थर सिद्ध होगी मुख्यमंत्री एक बीघा योजना

0
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
ऊना। ‘‘ऊबड़-खाबड़ ज़मीन अब समतल हो रही है। भूमि समतल होने के बाद यहां सब्जि़यां लगाएंगे तथा उन्हें बाज़ार में बेचेंगे।’’ अपने पति और बेटे के साथ एक छोटे से मकान में रहने वाली थानाकलां की संतोष कुमारी प्रसन्नता के साथ यह बात साझा करती हैं। आस्था स्वयं सहायता समूह की सदस्य संतोष कुमारी का कहना है कि फिलहाल परिवार ने घर में आटा चक्की लगा रखी है, जिससे उनका गुज़र-बसर होता है। मुख्यमंत्री एक बीघा योजना का लाभ लेकर अब पूरे परिवार के साथ मिलकर अपने घर के आस-पास की भूमि पर सब्ज़ी तथा फल उत्पादन करेंगे। इस सहायता के लिए वह प्रदेश सरकार की धन्यवादी हैं।
ग्रामीण आर्थिकी सुदृढ़ करने में मील का पत्थर सिद्ध होगी मुख्यमंत्री एक बीघा योजना
ग्रामीण आर्थिकी सुदृढ़ करने में मील का पत्थर सिद्ध होगी मुख्यमंत्री एक बीघा योजना
मुख्यमंत्री एक बीघा योजना के लाभार्थी इस योजना को वरदान मान रहे हैं, जो उनकी त$कदीर बदलने में सक्षम है। जिस भूमि पर वह खेती-बाड़ी नहीं कर सकते थे, अब प्रदेश सरकार की सहायता से वह उस भूमि को खेती-बाड़ी योग्य बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला से 21 मई, 2020 को महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री एक बीघा योजना का शुभारम्भ किया। इस योजना को मनरेगा के साथ जोडक़र ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जाएगा। इस योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों की एक बीघा भूमि को सब्ज़ी तथा फल उत्पादन के लिए बैकयार्ड किचन गार्डन के रूप में तैयार किया जाएगा।
थाना कलां निवासी रमेश चंद ने कहा, ‘‘मेरी भाभी के नाम पर यह योजना स्वीकृत हुई है। भाई की पहले मृत्यु हो चुकी है तथा उनकी एक बेटी है। इस योजना के माध्यम से परिवार का गुज़ारा हो सकता है। छोटे किसानों की सहायता के लिए ऐसी योजना लाने पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार है।’’
योजना का प्रारूप
मुख्यमंत्री एक बीघा योजना के अंतर्गत प्रदेश भर में 5 हज़ार महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लगभग 1.50 लाख महिलाओं को लाया जाएगा। जिसमें प्रत्येक लाभार्थी महिला को मनरेगा के तहत रोज़गार पाने का अधिकार होगा। इसके अलावा महिलाओं के कौशल को बढ़ाने के लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा पहाड़ी भूमि को समतल करने, पानी को चैनेलाइज़ करने, वर्मी कम्पोस्ट पिट स्थापित करने और बीज खरीदने के लिए अनुदान प्रदान किया जाएगा। ट्रेनिंग प्रदान करने के लिए प्रदेश में 300 मास्टर ट्रेनर तैयार किए जा रहे हैं तथा उन्हें राज्य स्तर पर प्रशिक्षित किया जा रहा है।
कृषि तथा पशु पालन गतिविधियों से जोड़ेंगे
योजना के संबंध में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर बताते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि तथा पशुपालन गतिविधिओं के साथ जोड़ा जाएगा। स्वयं सहायता समूहों को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सभी स्वयं सहायता समूह जो जॉब कार्ड धारक हैं, वह इस योजना के तहत एक लाख रुपए का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए संबंधित पंचायतें, प्रस्ताव पारित करने के बाद उनको मनरेगा शैल्फ में शामिल करने के लिए खंड विकास अधिकारी को भेजेंगी।

फसल बीमा योजना ने दूर की किसानों की चिंता, पिछले खरीफ सीजन में हमीरपुर के इतने हजार किसानों को मिला 2.56 करोड़ मुआवजा

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

हमीरपुर। सूखा हो या भारी बारिश, आंधी-तूफान हो या कोई अन्य प्राकृतिक आपदा। किसानों-बागवानों को अक्सर इन आपदाओं से फसलों के नुक्सान की चिंता रहती है। प्राकृतिक आपदाओं के कारण कई बार उनके खून-पसीने की कमाई पल भर में चौपट हो जाती है और उन्हें भारी आर्थिक नुक्सान उठाना पड़ता है। लेकिन, अब प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ने किसानों की यह चिंता दूर कर दी है।
यह भी पढ़ेंः- पूर्व विधायक रोहित ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व.रामलाल ठाकुर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
इस योजना के माध्यम से किसान बहुत ही कम प्रीमियम देकर अपनी फसलों का बीमा करवा सकते हैं और फसलों को किसी भी तरह का नुक्सान होने पर अच्छा-खासा मुआवजा पा सकते हैं। हमीरपुर जिला में भी हजारों किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठा रहे हैं। कृषि विभाग के उपनिदेशक जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि पिछले खरीफ सीजन में जिला के कुल 21,366 किसानों ने फसलों का बीमा करवाया था। इनमें से 19,366 किसानों को लगभग दो करोड़ 56 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया। इसी प्रकार रबी सीजन में भी जिला के कुल 21,269 किसानों को बीमा योजना में कवर किया गया है, जिनके मुआवजे की प्रक्रिया अभी जारी है।
कृषि उपनिदेशक ने बताया कि इस खरीफ सीजन 2020-21 में भी जिला में मक्की और धान की फसलों का बीमा किया जा रहा है। जिला की सभी तहसीलों के किसान मक्की का बीमा करवा सकते हैं, जबकि धान के बीमे के लिए जिला की तीन तहसीलें हमीरपुर, नादौन और भोरंज ही अधिसूचित की गई हैं। बीमा करवाने के लिए अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है। दोनों फसलों के लिए 600 रुपये प्रति हैक्टेयर यानि 24 रुपये प्रति कनाल प्रीमियम निर्धारित किया गया है। इसकी बीमित राशि तीस हजार रुपये प्रति हैक्टेयर होगी।
जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि जिला में फसलों के बीमा के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया अधिसूचित की गई है। योजना से संबंधित जानकारी के लिए किसान कृषि विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। विभाग की वेबसाइट एचपी एग्रीकल्चर डॉट कॉम पर भी इस योजना की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।
   किसान बीमा कंपनी के टॉल फ्री नंबर 1800116515 या क्षेत्रीय प्रबंधक अजय कुमार के मोबाइल नंबर 8219765301 पर भी संपर्क कर सकते हैं। पात्र किसान अपने फोटो पहचान पत्र, आधार कार्ड, जमीन के कागजात सहित बीमा कंपनी कार्यालय या नजदीकी लोकमित्र केंद्रों, बैंकों के माध्यम से अथवा ऑनलाइन बीमा करवा सकते हैं। योजना के अंतर्गत सभी ऋणी किसानों को वित्तीय संस्थाओं द्वारा स्वत: ही बीमित किया जाएगा। यदि कोई ऋणी किसान इस योजना का लाभ नहीं उठाना चाहता है तो इस बारे में अपना घोषणा पत्र संबंधित बैंक शाखा में जमा करवा सकता है।

पूर्व विधायक रोहित ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व.रामलाल ठाकुर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ठाकुर रामलाल की पुण्यतिथि पर जुब्बल नावर कोटखाई के पूर्व विधायक रोहित ठाकुर ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। रोहित ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. ठाकुर रामलाल की पुण्यतिथि पर ब्लॉक युवा कांग्रेस जुब्बल द्वारा आयोजित पौध रोपण कार्यक्रम की शुरुआत की।
यह भी पढ़ेंः- भारी बारिश होने से लक्कड़ बाजार शिमला के समीप गिरा पेड़, सड़क मार्ग बाधित
रोहित ठाकुर ने कहा कि स्वर्गीय ठाकुर रामलाल की विकासात्मक सोच के चलते उनके कार्यकाल के दौरान जुब्बल-कोटखाई एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में स्थापित हुआ। स्वर्गीय ठाकुर रामलाल ने बिना भेदभाव व समान दृष्टिकोण से जुब्बल नावर कोटखाई में ही नही बल्कि पूरे हिमाचल में ढाँचागत विकास को गति दी। वे ज़मीन से जुड़े नेता थे उन्होंने अपना पूरा जीवन प्रदेश की जनता की सेवा के लिए समर्पित किया।
वे हिमाचल निर्माता पूर्व मुख्यमंत्री स्व.यशवंत सिंह परमार की सरकार में वरिष्ठ मंत्री रहे। स्व. ठाकुर रामलाल तीन मर्तबा प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और जुब्बल-कोटखाई की जनता ने उन्हें लगातार 9 बार विधायक बनने का आशीर्वाद दिया। एक ही विधानसभा क्षेत्र में लगातार जीतते रहे और कभी भी पराजित नहीं हुए जो कि एक रिकॉर्ड हैं और आज तक क़ायम हैं।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल के अविस्मरणीय पलों को याद किया और कहा कि सेब की बाग़वानी ठाकुर रामलाल की देन हैं। वे दूरदर्शी सोच रखते थे तथा वे सेब के उज्ज्वल भविष्य को लेकर सकारात्मक थे। पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल के कार्यकाल के दौरान सेब की बाग़वानी के विकास के लिए कई ऐतिहासिक बदलाव आए।
   स्व. ठाकुर रामलाल को श्रद्धांजलि देते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं लायक राम औस्टा,जोगिंदर चौहान, मोतीलाल सिथटा, भीम सिंह झौहटा, कृष्ण लाल सारटा, वीरेंदर घेजटा, सुरेंद्र ठाकुर, राजिन्दर मांटा, मोहन सिंह धमाकटा, प्रताप चौहान, संदीप सेहटा, अर्पित राठौर, अनिता चौहान, कौशल मुंगटा, आदि ने भी यादगार पलों को सांझा किया।

भारी बारिश होने से लक्कड़ बाजार शिमला के समीप गिरा पेड़, सड़क मार्ग बाधित

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार के समीप होटल व्हाइट के पास तेज बारिश के कारण पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के कारण जान- माल का नुकसान नहीं हुआ है। पेड़ गिरने के कारण यह मार्ग वाहनों के लिए बाधित हो गया था। फिलहाल पेड़ को मार्ग से हटाकर रास्ता वाहनों के लिए पुनः शुरू कर दिया गया है। यह मार्ग ऑकलैंड टनल से रिगल की ओर जाता है। जहां पर केवल परमिट धारक वाहनों को आने की अनुमति है। साथ ही इस मार्ग से आपातकालीन वाहन भी गुजरते हैं ऐसे में इस मार्ग का जल्द से जल्द ठीक है जाना आवश्यक था।
यह भी पढ़ेंः- लोकसभा और राज्यसभा की तर्ज पर ही होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का सत्र तय
आपकों बता दें कि मानसून शुरू होते ही भारी बारिश के कारण राजधानी शिमला में पेड़ और भूस्खलन की समस्याएं आती रहती हैं। इतना ही नहीं कई बार इसकी चपेट में लोग भी आ जाते है। हालांकि नगर निगम मानसून आने से पहले खतरनाक पेड़ों को चिन्हित करके उन्हें काटने की अनुमति भी देता है जिसे हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की मंजूरी के बाद पूरा किया जा सकता है।

लोकसभा और राज्यसभा की तर्ज पर ही होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का सत्र तय

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। शिक्षा, विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस महामारी के कारण लोकसभा और राज्यसभा के तर्ज पर ही हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र तय किया जाएगा तथा साथ ही जो भी संवैधानिक आवश्यकता होगी उसे पूरा किया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः- कांग्रेस के नेता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर बटोरना चाहते हैं सस्ती लोकप्रियता – महेंद्र ठाकुर
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा देश के लिए 20 लाख करोड़ रुपए का आर्थिक पैकेज हर वर्ग के लिए हितकारी है, इससे पेंशन धारकों तथा महिलाओं को उनके खातों में सीधा पैसा जमा किया जा रहा है। इसी प्रकार से हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मजदूरों को 2 हजार रुपये की किस्त भी सीधे बैंक खातों में जमा की जा रही है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार कोरोना महामारी के दौर में सजग रह कर कार्य कर रही है, इस संबंध में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा सघन क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। विभिन्न क्षेत्रों की बैठकें आयोजित कर आर्थिक गतिविधियों को भी तेज किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशानुसार सारे देश को अनलाॅक के तहत खोला जा रहा है, जिसमें हिमाचल प्रदेश में आने वाले लोगों के लिए भी प्रदेश सरकार द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं ताकि इस कोरोना महामारी से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि अनलाॅक की स्थिति में हमें सभी जरूरी मानकों एवं सलाहों को अपनाना अपने जीवन का अनिवार्य अंग बनाना है। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचे, आवश्यकता हो तभी घर से निकले, चेहरे को मास्क से ढक कर रखें, निरंतर साबुन से हाथ धोते रहें, सैनेटाइजर का उपयोग करते रहे तथा दो मीटर की दूरी बनाएं रखे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में आर्थिक तथा सामाजिक गतिविधियों को शुरू किया जा चुका है साथ ही धार्मिक गतिविधियों को शुरू करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा सोच विचार किया जाएगा।

कांग्रेस के नेता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर बटोरना चाहते हैं सस्ती लोकप्रियता – महेंद्र ठाकुर

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

आनी। भाजपा मंडल आनी की बैठक मण्डल अध्यक्ष  महेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैैैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री  सुरेश शर्मा  विशेष रूप से उपस्थित रहे, बैठक में संगठनात्मक व विकासात्मक कार्यों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई और कॉंग्रेस कमेटी आनी  द्वारा 3 जुलाई को जो सरकार के प्रति धरना प्रदर्शन किया गया उसका खंडन करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता इस तरह का प्रदर्शन करके सस्ती लोकप्रियता बटोरना चाहते हैं।
यह भी पढ़ेंः- पेयजल की समस्या को लेकर एक्सईएन से मिले ग्रामीण, विभाग से पानी की कमी को दूर करने की उठाई मांग
उन्होंने ये भी कहा है कि मोदी के 6 साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर  द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उसका लाभ आमजनमानस को हुआ है। मोदी  ने आज हिंदुस्तान का नाम पूरे विश्व में चमकाने के काम किया है। बैठक में आनी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक किशोरी लाल सागर , एसपीएमसी  कुल्लू एवं लाहौल स्पीति  के चेयरमैन अमर ठाकुर , प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य अनु ठाकुर तथा ज़िला के पदाधिकारी,मण्डल के पदाधिकारी तथा सभी मोर्चों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

पेयजल की समस्या को लेकर एक्सईएन से मिले ग्रामीण, विभाग से पानी की कमी को दूर करने की उठाई मांग

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

आनी। विश्लाधर क्षेत्र के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल बीडीसी सदस्य गोयला आजाद की अध्यक्षता में जल शक्ति विभाग मण्डल आनी के अधिशासी अभियंता से मिला। बीडीसी सदस्य गोयला आजाद ने अधिशासी अभियंता को बताया कि विश्लाधर क्षेत्र के कई गांव पेयजल की किल्लत से जूझ रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः- गायत्री मंत्र से गुंजा खेगसू…..कोरोना महामारी से बचाव को भाजपा महिला मोर्चा ने किया हवन पाठ
लोगों को काफी दूर से पीने का पानी लाना पड़ रहा है।उन्होंने विभाग से इस समस्या को जल्द सुलझाने की मांग उठाई। इस सनस्या के बारे में विभाग के एक्सईन आरके कौंडल ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या को जल्द सुलझाया जाएगा।
 

Shoolini University

Latest article

खनेरी नर्सिंग हॉस्टल में टीबी को लेकर फैल रही जानकारी भ्रामक, केवल 2 छात्राएं...

आदर्श हिमाचल ब्यूरों   शिमला । महात्मा गांधी मेमोरियल स्वास्थ्य सेवाएं संस्थान (MGMSC), खनेरी (रामपुर) के नर्सिंग हॉस्टल में टीबी मामलों को लेकर कुछ मीडिया...

रोहित ठाकुर ने आईजीएमसी में सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षकों का जाना कुशल-क्षेम, मृतकों...

आदर्श हिमाचल ब्यूरो   शिमला । शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षकों का जाना कुशल-क्षेमशिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय...

इंदिरा गांधी सुख सम्मान निधि के भरवाए गए 10 लाख फॉर्म्स का हिसाब मांग...

आदर्श हिमाचल ब्यूरों शिमला । मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार को बने साढ़े तीन साल...