Home Blog Page 2384

प्रदेश सरकार ने आतिथ्य क्षेत्र में कार्यशील पूंजी ऋणों पर ब्याज अनुदान योजना की आरंभ

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। निदेशक पर्यटन और नागरिक उड्डयन यूनुस ने  बताया कि राज्य में कोविड-19 महामारी के दौरान पर्यटन क्षेत्र को सुदृढ़ करने और राहत प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने आतिथ्य क्षेत्र में कार्यशील पूंजी ऋणों पर ब्याज अनुदान योजना आरंभ की है। यूनुस ने कहा कि राज्य सरकार ने पर्यटन क्षेत्र की तत्काल आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कार्यशील पूंजी ऋण प्रदान करने के लिए योजना को अधिसूचित किया है। अधिकतम 11 प्रतिशत प्रतिवर्ष के मासिक चक्रवृद्धि ब्याज पर ब्याज दरें निश्चित की गई हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकृत पर्यटन इकाइयां इस योजना के लाभ 31 मार्च, 2021 तक योजना अधिसूचित होने की तिथि से उठा सकती है।

यह भी पढ़ेः- मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंस को लेकर कल 11 बजे होगा ट्रायल

उन्होंने कहा कि ऋण का भुगतान चार वर्षों के अंदर करना होगा, जिसमें ब्याज अनुदान के प्रथम दो वर्ष और ऋण स्थगन का एक वर्ष भी शामिल है। ऋण अदायगी के प्रथम दो वर्षों में ऋण की 50 फीसदी राशि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष के अंत में प्रतिपूर्ति की जाएगी, जबकि अंतिम दो वर्षों का ब्याज ऋण प्राप्त करने वाली इकाई को स्वयं चुकाना पड़ेगा। यूनुस ने बताया कि इच्छुक पर्यटन इकाई आॅपरेटर कार्यशील पूंजी ऋण लेने के लिए जिला पर्यटन विकास अधिकारी और संबंधित उप निदेशक/डीटीडीओ/एटीडीओ को आवेदन कर सकते हैं, जो ऋण लेने के लिए मामले को बैंक को प्रायोजित करेंगे। इस योजना के अंतर्गत ऋण सुविधा तीन सहकारी बैंकों जिसमें हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक, जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक और व्यवसायिक बैंकों से प्राप्त की जा सकती है।
    पात्रता की शर्त व परिमाण इकाई के जीएसीडी भुगतान पर आधारित होगा। हालांकि छोटी पंजीकृत इकाइयां जो जी.एस.टी. के अन्तर्गत नहीं आती; 15 लाख तक की अधिकतम ऋण सीमा तथा 1.5 लाख रुपये प्रति कमरे के हिसाब से ऋण लेने के लिए पात्र होगी। यदि पंजीकृत पर्यटन इकाइयों ने औसतन प्रति वर्ष 1 करोड़ रुपये तक का जी.एस.टी. भुगतान किया होगा ऐसी इकाइयां 50 लाख रुपये केे कार्यशील पूंजी ऋण के लिए पात्र होगी तथा जिन इकाइयों ने 1 करोड़ से 3 करोड़ रुपये का भुगतान किया होगा ऐसी इकाइयां 75 लाख रुपये तथा जिन इकाइयों ने 3 करोड़ रुपये से अधिक का जी.एस.टी का भुगतान किया होगा, ऐसी इकाइयां एक करोड़ रुपये ऋण लेने के पात्र होगी।  

मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंस को लेकर कल 11 बजे होगा ट्रायल

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

चंबा। आगामी 10 जुलाई को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा की जाने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंस के प्रबंधों को अंतिम रूप देने के लिए 8 जुलाई को सुबह 11 बजे चंबा जिला में इसका ट्रायल किया जाएगा। उपायुक्त विवेक भाटिया ने  चंबा से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिला के सभी एसडीएम व खंड विकास अधिकारियों के अलावा परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, कृषि उपनिदेशक, जिला पंचायत अधिकारी, जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति नियंत्रक, जिला कल्याण अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ वीडियो कांफ्रेंस करके कल होने वाले ट्रायल की समीक्षा की।
उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंस को  व्यवस्थित तरीके से संपन्न किए जाने के लिए अधिकारी अपनी तैयारियों को अमलीजामा पहनाए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 10 जुलाई को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न स्कीमों से जुड़े लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद भी करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस वीडियो कॉन्फरेंस के संचालन के लिए वेबैक्स सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया जा रहा है जिससे लाभार्थी अपने मोबाइल के माध्यम से मुख्यमंत्री के साथ जुड़ेंगे। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से एक समय में अधिकतम एक हजार व्यक्ति वीडियो कांफ्रेंस के साथ कनेक्ट हो सकते हैं। 
     उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप जिले में  विभिन्न विभागीय योजनाओं और स्कीमों के लाभार्थियों के साथ समन्वय और सहयोग कायम किया जाएगा। उनसे मिलने वाले फीडबैक से विभागीय कार्यप्रणाली को और ज्यादा तत्पर, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने में भी मदद मिलेगी। इस मौके पर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रवि मीणा भी मौजूद रहे।

भाजपा नेत्री शशिबाला ने राज्य कृषि एवं भूमि विकास बैंक का अध्यक्ष नियुक्त करने पर किया सुरेश भारद्वाज

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। रोहडू विधानसभा क्षेत्र की वरिष्ठ भाजपा नेत्री व प्रत्याशी रही शशि बाला ने आज शिक्षा, विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज, जोकि रोहडू विधानसभा क्षेत्र से भमनोली गांव से संबंध रखते हैं, से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें राज्य कृषि एवं भूमि विकास बैंक का अध्यक्ष नियुक्त करने पर प्रदेश सरकार के साथ-साथ सुरेश भारद्वाज का भी आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ेः- राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया प्रोफेसर संजीव शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त
उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति से शिमला जिला में महिला सशक्तिकरण को बल मिला एवं संगठन को भी मजबूती मिली है व महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति से रोहडू क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी तथा जो दायित्व मुझे सौंपा गया है वे उसका जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करूंगी।
महिलाओं को संगठन में अग्रणी भूमिका निभाने व प्रोत्साहित करने के लिए उनका धन्यवाद किया। रोहडू विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी शशि बाला ने रोहडू विधानसभा क्षेत्र के लोगों के अपार स्नेह तथा समर्थन का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक बलबीर वर्मा, पूर्व महापौर कुसुम सदरेट, राज्य कृषि एवं भूमि विकास बैंक के निदेशक केशव चैहान, रोहडू मण्डलाध्यक्ष बलदेव रांटा, महामंत्री सुधीर चैहान, जिला अध्यक्ष रवि मेहता, मण्डलाध्यक्ष शिमला राजेश शारदा, पार्षद बृज सूद तथा सुशील चैहान के साथ-साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे।

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया प्रोफेसर संजीव शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रोफेसर संजीव शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। संजीव शर्मा का गत दिवस देर शाम निधन हो गया था वह इन्दिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल में रेडियोलाॅजी विभाग के प्रमुख पद पर कार्यरत थे। अपने शोक सन्देश में राज्यपाल ने कहा कि प्रो. संजीव शर्मा एक योग्य चिकित्सक होने के साथ-साथ एक उदार व्यक्ति थे। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश ने एक समर्पित चिकित्सक खोया है।

राज्यपाल ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने शोक सन्देश में कहा कि प्रोफेसर संजीव शर्मा ने मानवता के प्रति समर्पण भाव से अपनी सेवाएं दी है। जय राम ठाकुर ने दिवंगत परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शन्ति की प्रार्थना की।

शिमला नागरिक सभा ने की टूटू में नगर निगम की ओर से किए जा रहे दीवार और पार्किंग निर्माण को तुरंत रोकने की मांग

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। राजधानी शिमला के नागरिक सभा ने टूटू चौक व यादगार के पास नगर निगम द्वारा किये जा रहे दीवार व पार्किंग निर्माण को तुरंत रोकने की मांग की है। नागरिक सभा ने मांग की है कि उक्त निर्माण के कारण जो टूटू की जनता पर खतरा मंडरा रहा है उसके लिए नगर निगम को जिम्मेदारी लेनी चाहिए व बरसात के भारी समय में इन निर्माण कार्यों को शुरू करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज़ करनी चाहिए।
यह भी पढ़ेः- मुख्यमंत्री ने सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए इतने करोड़ रूपये की आधारशिला और उद्घाटन किए

नागरिक सभा के अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा व सचिव कपिल शर्मा ने कहा है कि पीड़ितों व पंचायत तथा बीडीसी सदस्यों के खिलाफ दायर एफआईआर तुरन्त रदद् की जाए। पीडितोंको नगर निगम शिमला व प्रदेश सरकार तुरन्त मुआवजा राशि दे। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिनके भवन व दुकानें खतरे में हैं व जो पीड़ित हैं उनपर एफआईआर दर्ज की जा रही है। इस गलत निर्माण कार्य के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले पंचायत व बीडीसी के चुने हुए नुमाइंदों पर प्रशासन मुकद्दमे दायर कर रहा है जबकि बरसात में ऐसे गलत निर्माण कार्य को करके भवनों व जनता को नुकसान पहुंचा रहे हैं उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। इस निर्माण कार्य के कारण कई भवन इसकी जद में हैं। कई दुकानों पर खतरा मंडरा रहा है। चैली पंचायत के पंचायत भवन व सरकारी राशन डिपो पर भी खतरा बरकरार है।
   पार्किंग निर्माण से टूटू-दाड़लाघाट व टूटू-नालागढ़ दोनों सड़कें खतरे में हैं। निर्माण कार्य के कारण भारी भूस्खलन हो रहा है। इस से टूटू-दाड़लाघाट सड़क का आधा हिस्सा पूरी तरह बैठ गया है जिसे बन्द करना पड़ा है। दो भवनों में भारी दरारें हैं। इन भवनों में चल रही दुकानें व रिहाइशें भारी खतरे में हैं। कभी भी भारी जानमाल का नुकसान हो सकता है। अगर भारी बारिश हुई तो पार्किंग से मलवा  गिरने से टूटू-नालागढ़ सड़क भी पूरी तरह बंद हो जाएगा। पार्किंग से ऊपर व नीचे की दोनों सड़कें खतरे की जद में हैं। नीचे के भवन भी खतरे में हैं। गरीबों की बस्ती बंगाला कॉलोनी में रहने वाले तीन सौ लोग व उनके घर भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।
   विजेंद्र मेहरा ने कहा है कि टूटू चौक में मलवा गिरने से सड़क को भारी खतरा पैदा हो गया है। बरसात में दीवार का निर्माण कार्य शुरू करने से और ज़्यादा मलवा गिरने की संभावना पैदा हो गयी है। मिट्टी से छेड़छाड़ करने से मिल्कफेड के कुछ भवनों को भी खतरा पैदा हो गया है। बरसात में निर्माण कार्य शुरू करने का कोई तुक नहीं बनता था परंतु ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए नगर निगम इन दोनों कार्यों को अमलीजामा पहनाने के लिए उतावला है व खतरे के बावजूद इस कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए जबरन कोशिश कर रहा है। इन दोनों निर्माण कार्यों के कारण टूटू के तीन स्थान व सड़कें पूरी तरह बंद हो जाएंगी व शिमला शेष हिमाचल से कट जाएगा। इस पर तुरन्त रोक लगनी चाहिए नहीं तो नागरिक सभा सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करेगी।

मुख्यमंत्री ने सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए इतने करोड़ रूपये की आधारशिला और उद्घाटन किए

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

मंडी।  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने  वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडी जिला के सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में 45 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किए। मुख्यमंत्री ने 7.18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सुंदरनगर-बीना सड़क, 2.85 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले हराबाग में बागवानी विश्राम गृह, सुंदरनगर स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में 3.97 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले अतिरिक्त भवन के निर्माण और 22.24 करोड़ रुपये की लागत से सुंदरनगर शहर की उठाऊ सिंचाई योजना, जिससे शहर के 11 वार्डों के 21 हजार लोग लाभान्वित होंगे की आधारशिला रखी।

यह भी पढ़ेः-  युवा साहित्यकारों की रचनाओं को पुस्तक के रूप में किया जाएगा प्रकाशित सुनीला ठाकुर

जय राम ठाकुर ने 1.02 करोड़ रुपये की लागत से बेला खड्ड पर निर्मित 19.75 मीटर लंबे स्पेन पुल, 1.04 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बागवानी विभाग के नए भवन तथा 3.03 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना कलाउहड का भी उद्घाटन किया। इस योजना से क्षेत्र की 48 बस्तियों के पांच हजार से अधिक लोग लाभान्वित होंगे।
वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी जिला के सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में 500 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं पर कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं में जल शक्ति विभाग की 200 करोड़ रुपये की योजनाएं और लोक निर्माण विभाग की 100 करोड़ रुपये की परियोजनाएं आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सुंदरनगर में 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि 12 करोड़ रुपये की लागत से मातृ शिशु अस्पताल भवन भी निर्माणाधीन है।
   जय राम ठाकुर ने कहा कि जिन विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास उन्होंने आज किया है, इन सभी परियोजनाओं का निर्माण कार्य तय समयसीमा के भीतर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने निहरी में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आरम्भ  करने के अतिरिक्त कांगू के सलापड़ में लोक निर्माण विभाग का उप-मंडल भी आरम्भ किया है। उन्होंने कहा कि धन के अभाव को विकास के आड़े नहीं आने दिया जाएगा तथा लोग विकास के लाभ प्राप्त कर सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुरक्षित हाथों में हैं। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन वर्ष 1999 में प्रदेश के वीर सपूत कैप्टन विक्रम बत्तरा ने कारगिल में पाकिस्तानी घुसपैठियों से लड़ते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्होंने धरती के इस वीर सपूत को भाव-भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत ने चीन द्वारा डोकलाम में किए गए दुस्साहस का मुंह तोड़ जवाब दिया है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश एक समय कोरोना मुक्त बनने की ओर अग्रसर था, परंतु बड़ी संख्या में देश के विभिन्न भागों से वापिस आए लोगों के कारण कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सरकार किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने अधिकारियों को खर्च न हुए धन को विकासात्मक कार्यों में प्रयोग करने के निर्देश दिए, ताकि धन का उचित प्रयोग सुनिश्चित हो सके।
जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि यह मण्डी जिला के लोगों के लिए सम्मान की बात है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री उनके जिले से सम्बन्ध रखते हैं। उन्होंने कहा कि सुन्दरनगर की ऊठाउ पेयजल योजना से सुन्दरनगर क्षेत्र के लोगों को 24 घण्टे पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। सुन्दरनगर के हराबाग के विश्राम गृह से क्षेत्र की पर्यटन की गतिविधियों को बल मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रदेश में कोरोना महामारी से प्रभावशाली तरीके से निपटने के लिए धन्यवाद किया।
सुन्दरनगर के विधायक राकेश जमवाल ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की विकासात्मक योजनाओं के लिए करोड़ों रुपये की आधारशिलाएं रखनें व लोकार्पण करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का वर्तमान कार्यकाल जिले के लोगों विशेषकर सुन्दरनगर के लोगों के वरदान साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र के प्रति विशेष लगाव के कारण इस विधानसभा क्षेत्र की सभी विकासात्मक परियोजनाओं पर कार्य तेजी से हो रहा है। उन्होंने क्षेत्र की कुछ विकासात्मक मांगों को भी विस्तार से प्रस्तुत किया।

युवा साहित्यकारों की रचनाओं को पुस्तक के रूप में किया जाएगा प्रकाशित सुनीला ठाकुर

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

कुल्लू। भाषा एवं संस्कृति विभाग ने पूर्ण राज्यत्व की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर साहित्य के क्षेत्र में उभरती नवोदित प्रतिभाओं की रचनाओं को पुस्तक के रूप में प्रकाशित करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य युवा साहित्यकारों को तलाशने और तराशने तथा उन्हें प्रोत्साहित करना है।
यह भी पढ़ेः- हिमालय एनजीओ की ओर से संचालित केंद्र में आत्भनिर्भर बनाने की पहल
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर ने कहा कि जिला कुल्लू व लाहौल स्पीति के युवा साहित्यकारों से उनकी रचनाओं को प्राप्त करके पुस्तक में प्रकाशित करने के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए 16 से 30 वर्ष की आयु के नवोदित लेखकों व साहित्यकारों को अपनी रचनाएं आगामी 16 जुलाई तक जिला भाषा अधिकारी कुल्लू के कार्यालय में प्र्रस्तुत करने को कहा है। प्रस्तुत की जाने वाली रचनाएं पहले किसी अखबार अथवा पत्रिका में प्रकाशित होनी चाहिए। आवेदक अच्छे स्तर की दो रचनाएं उनके कार्यालय में अथवा कार्यालय के ई.मेल  dlokullu520@gmail.com पर  भेज सकते हैं।

 

हिमालय एनजीओ की ओर से संचालित केंद्र में आत्भनिर्भर बनाने की पहल

0

सत्यदेव शर्मा 

बददी (सोलन)। हिमालय जनकल्याण समिति बददी द्वारा संचालित सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र की प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं व युवतियों को प्रमाण पत्र बांटे गए। वार्ड नंबर दो की पार्षद मोनिका कौशल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुई और उन्होने प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र बांटे। उन्होने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हिमालय एनजीओ द्वारा जो प्रयास किए गए हैं वो सराहनीय है। आज जमाना इसी का है कि महिला सशक्तिरण की ओर कदम बढे और कोई किसी का मोहताज न हो।
कार्यक्रम में 10 महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए जिसमें लॉकडाऊन की वजह से पांच ही पहुंच सकी। हिमालय एनजीओ के सचिव कमलेश कुमार ने बताया कि हमारी एनजीओ का महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक छोटा सा प्रयास है। हमारा एक ही ध्येय है कि महिलाएं व युवतियां, आत्मनिर्भर, स्वाभिमानी और आर्थिक तौर पर स्वतंत्र बने जिसके लिए हम यह सिलाई केंद्र चला रहे हैं। सिलाई केंद्र की प्रभारी ममता कुमारी ने बताया कि सभी प्रशिक्षुओं ने कडी मेहनत करके यहां कार्य सीखा है और हम आशा करते हैं कि यह आगे जाकर भी अपने हुनर में ईजाफा करेंगी और सीखने से पीछे नहीं हटेंगी।
  एकता राणा ने कहा कि सिलाई कढ़ाई व फैशन डिजाईनिंग में अपार संभावनाएं हैं और वह प्रशिक्षण के बाद नौकरी के साथ साथ स्वरोजगार शुरु कर सकती हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सुशील कौशल ने कहा कि नगर परिषद के माध्यम से अगर स्वयं सहायता समूहों को कोई मदद मिलती है तो उसको दिलवाने की पूरी कोशिश की जाएगी। उन्होने घोषणा की इस सिलाई केंद्र को भविष्य में और तेज गति से चलाने के लिए वह हरसंभव मदद करेंगे।

नंदिता बाली को मिली इतिहास एवं पुरात्व शोध संस्थान हिमाचल की कमान

0

सत्यदेव शर्मा 

बददी(सोलन)। बददी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) की बहुमुखी प्रतिभा की धनी नंदिता बाली को मध्य प्रदेश के इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान की हिमाचल की अध्यक्ष नियुक्त किया है। इनकी उत्कृष्ट सेवाओं को पहचानते हुए इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान के संस्थापक वीरेंद्र सिंह गहरवार ने उन्हें हिमाचल की कमान सौंपी है। इससे पहले संस्थान नंदिता बाली को द्वारा ‘राष्ट्रीय साहित्य प्रसार भूषण विद्श्री’ सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।
बाली को यह सम्मान हिंदी भाषा, साहित्य, इतिहास, धर्म, संस्कृति, पत्रकारिता, समाजसेवा और पारस्परिक सौहाद्र बढ़ाने में प्रशंसनीय योगदान के लिए दिया गया। नंदिता बाली द्वारा पुलवामा के शहीदों के संदर्भ में उनकी कविता ‘कैसे खेली होली’ को पुरस्कृत किया गया है। इसकी वार्षिक पत्रिका ‘गंगोत्री’ में इनकी कविता को स्थान दिया गया है। पिछले कई वर्षों से नंदिता बाली अपनी लेखनी द्वारा बीबीएन व हिमाचल प्रदेश को गौरवांवित करती रही है। हिंदी प्रवक्ता पद से सेवानिवृत होने के पश्चात भी इन्होंने अपनी साहित्यिक सेवाएं जारी रखी है। इनकी पुस्तक ‘कारगिल के हिमाचली शहीद’ का भव्य विमोचन हुआ व इस पुस्तक को बहुत पसंद किया गया।
      भारतीय सेना तत्कालीन प्रमुख विपिन रावत ने इनकी पुस्तक की सराहना की। नंदिता बाली ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। हिमाचल प्रदेश में साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक प्रयास किए जाएंगे। बाली ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कोने-कोने से युवा तथा प्रतिभावान साहित्यकारों को तलाश कर उन्हें उचित मंच प्रदान करने का प्रयास मेरी प्राथमिकता में रहेगा।

भूकंप के झटकों से हिला जिला किन्नौर, सहमे लोग

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर और इसके आसपास के क्षेत्रों में भूंकप के हल्के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता 3.2 आंकी गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डाॅ. मनमोहन सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आज सुबह करीब 10 बजे भूकंप के हल्के झटके  किन्नौर जिले और इसके आसपास के सीमावर्ती इलाकों में महसूस किए गए।
यह भी पढ़ेः- नाहन मेडिकल कॉलेज की महिला चिकित्सक चंडीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव, पति और बेटी भी संक्रमित
उन्होंने बताया कि इस भूकंप का केंद्र किन्नौर में 31.24 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 78.46 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था जो जमीन की सतह से 7 किलोमीटर गहराई में स्थित था। भूकंप के झटकों से लोग सहम गए और लेकिन रात को होने के कारण अधिकतर लोगों को इसका पता नहीं चल पाया। अभी तक किसी के जानमाल के नुकसान नहीं हुआ है।
उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश के अधिकतर हिस्से उच्च भूकंपीय संवेदनशील क्षेत्र में आते हैं। वर्ष 1905 का हिमाचल के कांगड़ा में इतिहास में अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकम्प दर्ज किया गया था, जिसमें लगभग 20 हजार लोगों की जान गई थी और एक लाख से अधिक घर ढह गए।

Shoolini University

Latest article

खनेरी नर्सिंग हॉस्टल में टीबी को लेकर फैल रही जानकारी भ्रामक, केवल 2 छात्राएं...

आदर्श हिमाचल ब्यूरों   शिमला । महात्मा गांधी मेमोरियल स्वास्थ्य सेवाएं संस्थान (MGMSC), खनेरी (रामपुर) के नर्सिंग हॉस्टल में टीबी मामलों को लेकर कुछ मीडिया...

रोहित ठाकुर ने आईजीएमसी में सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षकों का जाना कुशल-क्षेम, मृतकों...

आदर्श हिमाचल ब्यूरो   शिमला । शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षकों का जाना कुशल-क्षेमशिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय...

इंदिरा गांधी सुख सम्मान निधि के भरवाए गए 10 लाख फॉर्म्स का हिसाब मांग...

आदर्श हिमाचल ब्यूरों शिमला । मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार को बने साढ़े तीन साल...