Home Blog Page 2383

संजीवनी सहारा समिति रोहडू ने की जरूरतमंद महिला की आर्थिक रूप से मदद

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। संजीवनी सहारा समिति रोहडू द्वारा ब्रासली पंचायत की एक जरूरतमंद महिला को दस हजार की मदद दी गई। यह मदद इनके पति के इलाज के लिए दी गई जिनका कुछ महीने पहले एक्सीडेंट हो गया था। इनके पति का इलाज चंडीगढ़ से चल रहा है जिसका खर्च उठाना इस महिला के लिए मुश्किल हो रहा है।
यह भी पढ़ेः-  कुल्लू जिला के नगर परिषदों व नगर पंचायतों के परिसीमन की अधिसूचना जारी
संजीवनी सहारा समिति के अध्यक्ष गोपाल चौहान ने बताया कि समिति करोना कि बुरे दौर में अपने क्षेत्र वासियों के साथ उनकी सेवा में तत्पर योगदान दे रही है। चाहे वह किसी गरीब या जरूरतमंद लोगों को राशनदेना हो या अागजनी की घटनाओं में क्षेत्र के लोगों को राहत सामग्री देना हो, या स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना हो। इस मौके पर महासचिव जितेंद्र चौहान कोषाध्यक्ष देवेंद्र सुमन उषा शर्मा, सरोज ठाकुर, प्रीतम ब्राक्टा, रामेश्वर कश्यप, रोनी चौहान एममता सूट व प्रेस सचिव रविंद्र शर्मा मौजूद रहे।

 कुल्लू जिला के नगर परिषदों व नगर पंचायतों के परिसीमन की अधिसूचना जारी

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

आनी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. ऋचा वर्मा ने कुल्लू जिला के नगर परिषदों तथा नगर पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन प्रस्तावनाओं की अधिसूचना जारी कर दी है। परिसीमन की अधिसूचना नगर परिषद कुल्लू, नगर परिषद मनाली, नगर पंचायत बंजार तथा नगर पंचायत भुंतर के निर्वाचन क्षेत्रों के लिए की गई है।
यह भी पढ़ेः- जिला ऊना में बैंककर्मी निकला कोरोना पाॅजिटिव, मचा हड़कंप
जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार परिसीमन प्रस्तावना पर किसी भी व्यक्ति को आक्षेप अथवा आप्पति हो तो 16 जुलाई  तक या इससे पहले उनके कार्यालय में प्रेषित करने को कहा गया है।
परिसीमन प्रस्तावना की दो प्रतियां संबंधित कार्यकारी अधिकारी द्वारा नगर परिषद अथवा नगर पंचायत के नोटिस बोर्ड में आम जनमानस के अवलोकन के लिए चस्पान की गई हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे अपने क्षेत्र अथवा वार्ड के परिसीमन की जानकारी इन सूचियों से प्राप्त कर सकते हैं।

जिला ऊना में बैंककर्मी निकला कोरोना पाॅजिटिव, मचा हड़कंप

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

ऊना। जिला ऊना में बीते दिन देररात आए बैंक कर्मी  के कोरोना पॉजिटिव के बाद हडकंप मच गया है। जिसके बाद स्टेंट बैंक की दो शाखाओं को सील कर दिया गया है। कोरोना संक्रमित पाया गया व्यक्ति स्टेट बैंक आॅफ इंडिया की मैहतपुर शाखा में कार्यरत है और उपमंडल के ही  भटोली गांव में रहता है। व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बैंक प्रबंधक हरकत में आया है। और आज दोनों शाखाओं को सैनेटाइज  करवा रहें है।
यह भी पढ़ेः- प्रेस क्लब ने किया मैनेजमेंट कमेटी का गठन, बैठक में लिए गए अहम निर्णय
साथ ही बैंक के अन्य 16 कर्मचारियों को होम क्वारंटीन के निर्देश दे दिए गए है। इसके साथ ही प्रशासन ने एहतियातन तौर पर एसबीआई की टाहलीवाल शाखा को भी बंद करवा दिया है और इस शाखा के चार कर्मियों को होम क्वारंटीन किया है। ऊना में एक बैंक कर्मी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एसबीआई बैंक की दो शाखाओं को बंद कर दिया गया है। मैहतपुर शाखा को अगले 48 घण्टों के लिए बंद रखने के आदेश है। वहीं एसबीआई की टाहलीवाल शाखा को आगामी निदेर्शों तक बंद किया गया है।

प्रेस क्लब ने किया मैनेजमेंट कमेटी का गठन, बैठक में लिए गए अहम निर्णय

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

कुल्लू। प्रेस क्लब आफ कुल्लू की कौर कमेटी की बैठक प्रधान धनेश गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कई निर्णय लिए गए। सबसे पहले प्रेस क्लब भवन के संचालन के लिए कमेटी का गठन किया गया। जिसमें बाल कृष्ण शर्मा,मनीष ठाकुर,संतोष धीमान,आशीष शर्मा,शालिनी राय भारद्वाज,कमलेश वर्मा,सुरेश शर्मा,अनिल कांत,धनेश गौतम,राजीव शर्मा व सुमित चौहान को शामिल किया गया।
यह भी पढ़ेः- अब प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी भी बनने लगी है भर्ती भ्रष्टाचार का अड्डा- राणा
प्रधान ने बताया कि यह कमेटी रख-रखाव का कार्य करेगी और प्रेस क्लब को चलाने के बैठक में कई अहम निर्णय लिए। उन्होंने बताया कि अभी भवन में निर्माण कार्य शेष बचा है यह काम पूरा होते ही शिमला की तर्ज पर प्रेस कल्ब में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब ऑनरेरी सदस्यता भी शुरू कर दी है।

अब प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी भी बनने लगी है भर्ती भ्रष्टाचार का अड्डा- राणा

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

हमीरपुर। अब एनआईटी की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी में भी नियुक्तियों को लेकर कथित सत्ता संरक्षित भ्रष्टाचार का मसौदा शुरू होने की चर्चाएं हैं। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने लगाया है। राजेंद्र राणा ने कहा है कि विज्ञापन नं. 04/2019 के माध्यम से अडिशनल कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन की पोस्ट विज्ञापित की गई है। यह पोस्ट सेकंडमेंट बेसिस के आधार पर भरी जानी है।
यह भी पढ़ेः- चंबा में भालू ने हमला कर घायल किया पशुपालक, ग्रामीणों में खौफ
युनिवर्सिटी के कैंप ऑफिस से जारी हुई इस एडवर्टाइजमेंट में 8400 ग्रेड पे वाले आवेदकों को  ही अप्लाई करने की शर्त रखी गई थी। यह शर्त यूनिवर्सिटी के कैंप ऑफिस द्वारा रखी गई थी। राणा ने कहा कि उन्हें जानकारी दी गई है कि इस पोस्ट के लिए करीब 6 लोगों ने आवेदन किया था, लेकिन यूनिवर्सिटी ने आवेदक कर्ताओं की टर्म एंड कंडीशन पूरी न होने का हवाला देकर इस इंटरव्यू को रद्द कर दिया गया था, उसके बाद इस पोस्ट के लिए फिर से विज्ञापन जारी किया गया, लेकिन हैरानी यह है कि जिन लोगों के टर्म एंड कंडीशन पूरी न होने का हवाला देकर यूनिवर्सिटी ने इंटरव्यू रद्द किया था।
उन्हीं लोगों को 7 जुलाई मंगलवार को फिर इंटरव्यू के लिए बुला कर इंटरव्यू कर लिया गया। हालांकि इस इंटरव्यू में क्लस्टर यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के वाईस चांसलर के साथ अन्य टीम को बुलाया गया था, लेकिन सवाल यह उठता है कि जो लोग पहले इंटरव्यू के लिए इलिजिबल नहीं पाए गए थे। वहीं लोग फिर से किस कारण से इलिजिबल होंगे। जानकारी यह है कि सरकार में बैठे एक मंत्री के दबाव में इस इलीगल कार्रवाई को 7 जुलाई मंगलवार को इंटरव्यू बुलाकर अंजाम दिया गया है। इंटरव्यू में 5 लोग आए थे। अब ऐसे में सरकार व संस्थान के मुखिया को बताना होगा कि इस इंटरव्यू में पहले से रिजेक्ट किए गए लोगों को किस कारण और किस हैसियत से बुलाया गया है। ऐसा कौन है जिसको टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर में नियमों के विपरीत अधिकारी की तैनाती चाह रहा है।
जानकारी यह है कि 6 हजार ग्रेड पे वाले एक व्यक्ति को अनैतिक रूप से तैनात करने के लिए यूनिवर्सिटी ने अपने ही नियमों के विपरीत जा कर यह मसौदा तैयार किया है। उन्होंने कहा कि अडिशनल कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन की इस पोस्ट को उस सूरत में कायदे-कानूनों को ताक पर रख कर भरा जा रहा है, जबकि यूनिवर्सिटी के पास कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन व असिस्टेंट कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन के दो अधिकारी तैनात हैं। राणा ने कहा कि अब टेक्निकल यूनिवर्सिटी भी भर्ती भ्रष्टाचार का अड्डा बनने लगी है। जिस पर सरकार को सपष्ट करना होगा। इस पर सरकार को स्थिति सपष्ट करनी होगी।

चंबा में भालू ने हमला कर घायल किया पशुपालक, ग्रामीणों में खौफ

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
चंबा। प्रदेश के जिला चंबा में ग्राम पंचायत किहार में धार की तरफ जा रहे पशुपालक पर भालू ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। यह घटना सोमवार देर शाम करीब छह बजे की है। भालू के हमले से बुरी तरह घायल पशुपालक को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल किहार लेकर जाया गया। यहां उसे प्राथमिक उपचार देकर चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। घायल पशुपालक की पहचान चतरो राम पुत्र हरी राम निवासी गांव लनोट डाकघर डियूर तहसील सलूणी जिला चंबा के रूप में हुई।
यह भी पढ़ें: कसुम्पटी विस में विजय ज्योति सेन ने चलाया  डोर टू डोर प्रचार अभियान
जानकारी के अनुसार चतरो राम पशुओं को लेकर हाल ही में धार की तरफ गया था। सोमवार को वह घर आया था और शाम के समय धार की ओर रवाना हुआ। मगर यहां अचानक भालू ने आक्रमण कर दिया। इससे उसे मुंह और शरीर पर गंभीर चोटें आई। भालू के हमले से बुरी तरह घायल चतरो राम ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया। चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों के शोर मचाने पर भालू मौके से भाग गया।
इसके बाद ग्रामीणों ने घायल के परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद परिजनों ने घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल किहार पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर कर दिया गया है। परिजन देर रात मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने घायल को दाखिल किया। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि घायल का उपचार जारी है।
 

कसुम्पटी विस में विजय ज्योति सेन ने चलाया  डोर टू डोर प्रचार अभियान

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 
शिमला। कसम्पटी निर्वाचन क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी रही विजय ज्योति सेन द्वारा ं घर घर जाकर लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के प्रपत्र बांटे जा रहे हैं । विजय ज्योति सेन ने बताया कि उनके द्वारा अभी तक दस से अधिक गांव को दौरा करके लोगों को तीन-तीन प्रपत्र की प्रतियां बांटने के अतिरिक्त कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क और फेस कवर वितरित किए गए है। इस दौरान इनके द्वारा लोगों की पानी, बिजली इत्यादि समस्याओं को भी सुना गया और संबधित अधिकारियों को समस्या का निदान बारे निर्देश भी दिए गए ।
यह भी पढ़ें: प्रदेश सरकार ने केन्द्र के दबाब में लिया बाहरी लोगों को प्रदेश के अंदर प्रवेश का यह गलत फैसला – कुलदीप सिंह राठौर
उन्होने अपने प्रवास के दौरान विशेषकर महिलाओं से मोबाईल पर आरोग्य सेतू एप्प भी डाउनलोड भी करवाए गए । बता दें कि कसुम्पटी भाजपा मंडल आगामी 2022 के चुनाव में कांग्रेस के अभेद्य किला को फतह करना चाहती है जिसके लिए भाजपा कार्यकर्ता  अभी से जुट गए हैं ।
उन्होने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों बारे जानकारी देने के उददेश्य से कसम्पटी निर्वाचन क्षेत्र भाजपा द्वारा कसुम्पटी निर्वाचन क्षेत्र मे ंयोजनाबद्ध ढंग से डोर टू डोर प्रचार अभियायन आरंभ किया गया है । जिसके प्रथम चरण में  निर्वाचन क्षेत्र के पांच हजार घरों को लक्षित करकें प्रचार सामग्री वितरित की जा रही है। इनका कहना है कि अभी तक केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रचार सामग्री की केवल 15 हजार प्रतियां प्राप्त हुई है और दूसरे चरण में इस विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक घर को कवर कर लिया जाएगा ।

प्रदेश सरकार ने केन्द्र के दवाब में लिया बाहरी लोगों को प्रदेश के अंदर प्रवेश का यह गलत फैसला – कुलदीप सिंह राठौर

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

शिमला।  कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में कोविड19 के चलते बाहरी लोगों को प्रदेश की सीमाएं खोलने के सरकार के निर्णय को सवाल उठाते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार ने केन्द्र के दबाब में यह गलत फैंसला लिया है।उन्होंने कहा कि केंद्र ने प्रदेश सरकार के आग्रह के विपरीत यह फैंसला लिया है जो आने वाले समय मे प्रदेश के लिए घातक सिद्ध हो सकता है।

यह भी पढ़ेः- कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने जारी किए निर्देश, पार्टी का कोई भी नेता अखबारों के माध्यम से नहीं रखेगा अपनी बात

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार अपना पक्ष मजबूती से नही रख सकी।उन्होंने कहा कि कोरोना माहमारी से अब तक देश मे 7 लाख से अधिक संक्रमित हुए है जबकि 20 हजार से अधिक लोग मौत का शिकार बने है।उन्होंने कहा कि इसी तरह प्रदेश जो एक समय पूरी तरह संक्रमण मुक्त था आज 1077 लोग संक्रमित हो गए है जबकि 11 लोग मौत का शिकार हुए है।उन्होंने कहा कि यह सब प्रदेश सरकार की खामियों की बजह से हुआ।
    राठौर ने कहा कि अगर समय रहते राहुल गांधी की चेतावनी पर गौर किया होता तो देश की आज यह स्थिति न होती,पर उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमस्ते ट्रम्प और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार तोड़ने और अपनी भाजपा की सरकार का तानाबाना बुनने में लगे थे।
राठौर ने कहा कि देश मे लॉक डाउन से क्या हासिल हुआ।आज देश प्रदेश में जो इसके संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है वह बहुत ही चिंता का विषय है।
राठौर ने प्रदेश की सीमाएं पर्यटकों के लिए खोलने के निर्णय पर हैरानी जताते हुए कहा कि  आधे अधूरे प्रबंधों के साथ ऐसा निर्णय प्रदेश के लिए घातक सिद्ध होगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश एक पर्यटक स्थल है।अधिक्तर होटल ग्रामीण क्षेत्रों में ही है।ऐसे में अगर इन क्षेत्रों में संक्रमण फैलता है तो स्थिति भयानक हो  सकती है,जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं भी पूरी नही है।
   राठौर ने मुख्यमंत्री से जानना चाहा कि कही यह निर्णय उनके उस हिस्से का तो नही है जिसमें उन्होंने प्रदेश के होटलों को क्वारन्टीन डेस्टिनेशन बनाने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि होटल व्यवसाय से जुड़े लोग भी इस निर्णय से खुश नही है।इसलिए प्रदेश सरकार को अपने इस निर्णय पर पुनर्विचार कर इसे प्रदेश हित मे तब तक रद्द करना चाहिए जबतक की कोविड 19 का डर दूर नही हो जाता। उन्होंने प्रधानमंत्री के उस वक्तव्य पर जिसमें उन्होंने कहा है कि अब हमें कोरोना के साथ ही जीना सीखना पड़ेगा पर कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार ने अब अपने हाथ खड़े कर दिए है।देश प्रदेश के लोगों को राम भरोसे छोड़ दिया है।
  राठौर ने कारगिल युद्ध के शहीद प्रदेश के परम वीर चक्र से समानित कैप्टन विक्रम बतरा को उनकी पुष्प तिथि पर अपने श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए।
राठौर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अपने सामाजिक दायित्व के तहत 9 जुलाई से 16 जुलाई तक प्रदेशभर में बृक्षारोपण का आयोजन करेगी।उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी अपने सभी ब्लॉकों में इसका आयोजन करेगी। उन्होंने बताया कि 9 जुलाई को वह खुद शिमला के क्लिस्टन में इस पौधरोपण का शुभारंभ करेंगे। राठौर ने मुख्यमंत्री से बागवानों की लेबर समस्या का भी जल्द दूर करने की मांग करते हुए कहा है कि प्रदेश में पांच हजार करोड़ की आर्थकी कही सरकार की बेरुखी से चौपट न हो जाये।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल के सख्त निर्देश, अखबारों के माध्यम से अपनी बात रखना बंद करें नेता

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल ने  निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कोई भी पार्टी नेता अपनी बात अख़बारों के माध्यम से नही रखेगा और इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है। उन्होंने कहा बीते कुछ अरसा से पार्टी नेता अखवारों के माध्यम से आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसे क़तई बर्दाश्त नही किया जाएगा  कांग्रेस पार्टी के लिए अनुशासन सर्वोपरि है। सभी नेता निर्धारित लक्ष्मण रेखा के अंदर रहे, और भाजपा के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमांड स्थिति पर नज़र बनाए हुए  है, पार्टी में धड़ेबंदी के लिए कोई जगह नही  होगी ।उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास हमेशा जोड़ने का रहा है  और  इस नीति पर  ही  काम होगा।  पाटिल ने दलील दी कि हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह नाकाम हो गई है और लोगों का सरकार से मोह भंग हो चुका है। ख़ास तौर पर कोरोना काल में सरकार जनता की मदद करने में बिफल हो गई है।
यह भी पढ़ेः-वन मंत्री ने किया विज्ञान गृह लाॅग हट परिसर में देवदार के पौधों का रोपण
लोगों को सस्ता राशन ब बिजली देने के अधिकार छिने गए हैं,  लोगों के ख़िलाफ़ हज़ारों मुक़दमे दर्ज हुए हैं यहाँ तक की कवाईली इलाक़े की महिलायें भी नही बक्शी गई हैं। हमारे नेताओं का प्रयास सरकार के ख़िलाफ़ ऐसी लड़ाई लड़ने का रहना चाहिए। उन्होंने कहा भाजपा  सरकार चुनावी बायदे पूरे नही कर पाई है, राष्ट्रीय राजमार्ग बने नही, इन्वेस्टेर मीट काग़ज़ी है, और क़र्ज़ा बढ़ रहा  है। इसलिए सब नेता अपनी ऊर्जा भाजपा के कुशासन के ख़िलाफ़ इस्तेमाल करें और बाक़ी सब हाई कमांड पर छोड़ दें।

वन मंत्री ने किया विज्ञान गृह लाॅग हट परिसर में देवदार के पौधों का रोपण

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

कुल्लू।  वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि हरे-भरे जंगल हिमाचल प्रदेश की शान हैं और इनका संरक्षण और विस्तार करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। उन्होंने मंगलवार को अपनी धर्मपत्नी रजनी ठाकुर के जन्म दिन के मौके पर मनाली के समीप वन विभाग के विज्ञान गृह लाॅग हट परिसर में देवदार के पौधों का रोपण किया।
यह भी पढ़ेः- प्रदेश सरकार ने आतिथ्य क्षेत्र में कार्यशील पूंजी ऋणों पर ब्याज अनुदान योजना की आरंभ
इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों तथा आम लोगों से अनौपचारिक वार्तालाप के दौरान गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि सभी लोगों को अपने तथा अपने प्रियजनों के जन्मदिन, विवाह-शादी अथवा अन्य खुशी के मौकों जैसे बच्चे के जन्म पर यादगार स्वरूप पौधा लगाना चाहिए जो सदैव उस दिन की खुशी को ताजा करता रहेगा। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि जब भी पौधे का रोपण करें तो इसकी निरंतर देखभाल करते रहे ताकि पौधे की जीवंतता को सुनिश्चित बनाया जा सके।
वन मंत्री ने कहा कि वन हमारी अमूल्य संपदा है। इसका कोई विकल्प नहीं है। वनों से शुद्व हवा व साफ-सुथरा पर्यावरण मिलता है जो मनुष्य, वन्य प्राणियों व जीव जंतुओं सभी को स्वस्थ रखने में मददगार होता है।
उन्होंने कहा कि वन विभाग इस वर्ष प्रदेश में लोगों की सहभागिता के साथ सवा करोड़ पौधों का रोपण करेगा। इसके लिए सभी लोगों का सहयोग आवश्यक है।
गोविंद ठाकुर ने कहा कि वनों को आग से बचाना जरूरी है। कुछ लोग निजी स्वार्थ के लिए वनों को आग के हवाले करने से गुरेज नहीं करते। ऐसा करना पाप है और कानूनन जुर्म भी। कहीं पर भी आग जैसी घटना का अंदेशा हो तो जल्द से वन विभाग को सूचित करें और स्थानीय लोगों को भी आग बुझाने के कार्य में जोड़ें, तभी हम अपने जंगलों को बचा पाएंगे।

Shoolini University

Latest article

खनेरी नर्सिंग हॉस्टल में टीबी को लेकर फैल रही जानकारी भ्रामक, केवल 2 छात्राएं...

आदर्श हिमाचल ब्यूरों   शिमला । महात्मा गांधी मेमोरियल स्वास्थ्य सेवाएं संस्थान (MGMSC), खनेरी (रामपुर) के नर्सिंग हॉस्टल में टीबी मामलों को लेकर कुछ मीडिया...

रोहित ठाकुर ने आईजीएमसी में सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षकों का जाना कुशल-क्षेम, मृतकों...

आदर्श हिमाचल ब्यूरो   शिमला । शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षकों का जाना कुशल-क्षेमशिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय...

इंदिरा गांधी सुख सम्मान निधि के भरवाए गए 10 लाख फॉर्म्स का हिसाब मांग...

आदर्श हिमाचल ब्यूरों शिमला । मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार को बने साढ़े तीन साल...