Home Blog Page 2382

बाहरी राज्यों में फंसे हिमाचलियों की घर वापिसी का सिलसिला जारी

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

सोलन। लॉकडाउन के बीच बाहरी राज्यों में फंसे हिमाचलियों की घर वापसी का सिलसिला अब भी जारी है। रोजाना सैकड़ों की संख्या में हिमाचलियों सहित पर्यटकों की प्रदेश में एंट्री हो रही है। अनुमान के अनुसार जब से बॉर्डर एरिया पर एंट्री में रियायत मिली है और पंजीकरण के आधार पर प्रदेश में प्रवेश हो रहा हैए तब से करीब 1500 गाडि़यों में करीब तीन हजार से अधिक लोग प्रदेश की सीमा लांघ चुके हैं। इनमें से कुछ ऐसे लोग हैंए जो वन टाइम प्रदेश में प्रवेश कर रहे हैं और कुछ ऐसे लोग हैंए जो अपने कार्य से संबंधित कुछ दिन के लिए यहां पहुंच रहे हैं।
यह भी पढ़ेः- उपायुक्त ने जारी किए आदेश, पांच पंचायतों के गांव कंटेनमेंट जोन से बाहर
इस प्रकार दोनों तरह के लोगों के लिए प्रदेश में एंट्री के लिए अलग-अलग प्रक्रिया अपनाई जा रही हैए जबकि पर्यटकों के लिए जिला पुलिस सोलन ने टिपरा के समीप एक अलग से नाका लगाया हुआ है। जहां पर हर वाहन की चैकिंग की जा रही है। जानकारी के अनुसार जो व्यक्ति बाहरी राज्यों से हिमाचल में वन टाइम प्रवेश कर रहा है। उसकी वाकायदा परवाणू बैरियर पर एंट्री की जा रही है और उनका पंजीकरण चैक किया जा रहा है। यदि इनमें से किसी का पंजीकरण नहीं हैए तो साथ ही पंजीकरण भी करवाया जा रहा है। इसकी सारी जानकारी सॉफ्टवेयर के माध्यम से संबंधित जिला प्रशासन को भी प्रदान की जा रही है।
इसके अलावा जो व्यक्ति कुछ दिन या समय के लिए प्रदेश में आ रहे हैंए उनकी जानकारी सॉफ्टवेयर के माध्यम से पुलिस प्रशासन को भी मिल रही है। ऐसे लोगों को ऑनलाइन ही उनके मोबाइल पर एक मैसेज भी चला जाता है कि उन्हें किस समय हिमाचल को छोड़ना है। बताया जा रहा है कि अकेले रविवार को करीब 150 गाडि़यों को टिपरा से वापस भेजा गया है, जिनके पास कोविड-19 की 72 घंटे पहले की नेगेटिव रिपोर्ट नहीं थी।

उपायुक्त ने जारी किए आदेश, पांच पंचायतों के गांव कंटेनमेंट जोन से बाहर

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

हमीरपुर। कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने पर कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए जिला की पांच पंचायतों के कुछ गांवों में कोई अन्य पॉजीटिव मामला न मिलने पर इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। अब इन क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन की पाबंदियां नहीं रहेंगी। जिलाधीश हरिकेश मीणा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
यह भी पढ़ेः- जिला प्रशासन की रोक के बावजूद भी किन्नर कैलाश पहुंच रहे लोग, वीडियो वायरल
जिलाधीश ने बताया कि हमीरपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत दरब्यार के वार्ड नंबर 4 गांव दरोबड़ी, ग्राम पंचायत जंदरू के वार्ड नंबर 4 गांव जुगु एवं लांबर, बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत ढबरियाणा के वार्ड नंबर एक गांव गनोह-ब्राहमना, ग्राम पंचायत कठियाना के वार्ड नंबर 2 गांव गोरी तथा भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत लगमनवीं के वार्ड नंबर 3 और 4 में कंटेनमेंट जोन बनाए गए थे। उपरोक्त अवधि में इन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। संक्रमण के संभावित मामलों का पता लगाने के लिए इन क्षेत्रों में एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान भी चलाया गया, लेकिन इस अभियान के दौरान भी कोई भी पॉजीटिव मामला सामने नहीं आया।
जिलाधीश ने बताया कि स्थिति की पूर्ण समीक्षा के बाद इन सभी गांवों में कंटेनमेंट जोन की पाबंदियां समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। अब इन क्षेत्रों में रोजाना कफ्र्यू में ढील दी जाएगी। ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हंै।

जिला प्रशासन की रोक के बावजूद भी किन्नर कैलाश पहुंच रहे लोग, वीडियो वायरल

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

किन्नौर। जिला किन्नौर के जिला प्रशासन ने किन्नर कैलाश यात्रा पर प्रतिबंध लगाया है लेकिन इसी बीच लोगों के किन्नर कैलाश जाने का वीडियो वायरल हुआ है। अभी यह पता नहीं चला हैं कि यह वीडियो इस साल का हैं या फिर पिछले साल का है। इसकी पुलिस जांच कर रही है। गृह मंत्रालय के आदेशों के अनुसारए विश्व भर में फैली कोरोना महामारी के चलते धार्मिक स्थलों की यात्रा पर प्रतिबंध है तथा इन्ही आदेशों के अनुसार जिला किन्नौर में अगस्त माह में होने वाली किन्नर कैलाश यात्रा पर भी जिला किन्नौर प्रशासन ने प्रतिबंध लगाया है, लेकिन लोग अब भी यात्रा पर जा रहे हैं और जान खतरे में डाल रहे हैं।
यह भी पढ़ेः- मौसम: दक्षिण पश्चिमी मानसून के चलते राज्य के आठ जिलों में आंधी-तूफान और तेज बारिश की चेतावनी
जिला पर्यटन अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा अवनींद्र कुमार ने बताया कि कुछ लोगों के किन्नर कैलाश जाने का वीडियो वायरल हुआ है तथा यह वीडियो इस वर्ष का है कि गत वर्ष का हैए इसकी छानबीन की जा रही है। यदि प्रतिबंध के बावजूद लोग चोरी छुपे किन्नर कैलाश यात्रा पर गए हैं तो पुलिस को उन पर कानूनी कार्यवाही करने के आदेश दिए गए हैं।

Marwah man receives critical injuries in Larnoo Road Mishap 

0

 Ishfaq Wagay 

Anantnag: A 40-year-old man recieved serious Injuries after a tavera bearing registration number JK14A 6865 hitted  him  at Bidhard road tehsil Larnoo area of South  Kashmir’s Anantnag  district on Tuesday. Officials identified the injured man as Mohd Jabbar Lone s/o Mohd Jamaal lone resident of Marwah Warwan district Kishtiwar. 
They said that he was rushed to nearby hospital Primary Health centre Larnoo where doctors reffered him GMC Anantnag for further treatment. A police officer confirmed this road mishap to our correspondent ishfaq Wagay while adding that a case has been registered in this regard .

मौसम: दक्षिण पश्चिमी मानसून के चलते राज्य के आठ जिलों में आंधी-तूफान और तेज बारिश की चेतावनी

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। प्रदेश में मौसम के मिजाज लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता हैं। दक्षिण पश्चिमी मानसून के चलते राज्य के 8 जिलों में आंधी, तूफान और तेज बारिश की चेतावनी जारी की गयी है।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में हल्की से दरम्याना बारिश की संभावना जताई है। राजधानी शिमला और इसके आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश होगी। लक्कड बाजार में आरकेएमबी कालेज के रास्ते में बरसात से एक पेड़ गिरने से आवाजाही ठप्प हो गई। अगर इसकी चपेट में कोई आता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
यह भी पढ़ें: रामपुर में शिक्षिका आत्महत्या मामले में आरोपियों को हाईकोर्ट से मिली जमानत
आज सुबह से ही प्रदेश के अधिकतर इलाकों में घने बादल छाए हुए हैं व बारिश का दौर शुरू हो गया है। राजधानी सहित कई स्थानों बारिश हो रही है। बारिश का यह दौर 11 जुलाई तक जारी रहने की संभावना है। 10 और 11 जुलाई को बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, सोलन, कुल्लू, मंडी और सिरमौर सहित अन्य स्थानों पर तेज आंधी के साथ बिजली गिरने और भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
बीते 24 घंटों में राज्य के अनेक स्थानों पर बारिश हुई। सिरमौर में सबसे अधिक बारिश हुई। इस बारिश ने करीब दो डिग्री तक तापमान गिर गया है। जटोन बैरेज में सबसे अधिक 73 मिमी वर्षा हुई जबकि अघर में 51, अंब 46, बैजनाथ 38, संगडाह 35, रोहडू 34, रेणुका 24, हमीरपुर 22, भोरंज और भरारी 20, पालमपुर 19, इसके इलावा बरंठी, कुमारसेन, जोगिंद्रनगर, बिलासपुर, खदराला, नैनादेवी, धर्मशाला में भी बारिश हुई।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि 10 से 11 जुलाई तक शिमला सहित मध्यवर्ती क्षेत्रों में येलो अलर्ट रहेगा। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आगामी 11 जुलाई तक राज्य में मौसम खराब रहेगा।
राज्य में उना सबसे गर्म स्थल रहा, जहां अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि बिलासपुर में 34.4, हमीरपुर 33.8, सुंदरनगर 33.0, कांगड़ा में 32.7, भुंतर में 33.6, चंबा में 32.9, सोलन में 30.4, नाहन में 28.2, धर्मशाला में 29.8, शिमला में 22.7, डल्हौजी में 20.6 और केलंग में 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

रामपुर में शिक्षिका आत्महत्या मामले में आरोपियों को हाईकोर्ट से मिली जमानत

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। उपमंडल रामपुर में बीते दिनों एक शिक्षिका का आत्महत्या मामले में आरोपी बनाए गए लोगों को मंगलवार को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। मामले की जांच फिलहाल चल रही है। शिमला पुलिस ने इसके लिए एक टीम का गठन किया है। बता दें कि बीते नौ जून को डीएनवी स्कूल की शिक्षिका ने अपने कमरे में फंदे से लटकर जान दे दी थी। बताया जा रहा था कि शिक्षिका को उसी के ससुराल पक्ष के कुछ लोगों ने आत्महत्या के लिए उकसाया है। इस मामले में जहां स्थानीय लोगों ने रामपुर पुलिस पर भी लापरवारी बरतने के आरोप लगाए तो वहीं लोगों ने शिक्षिका को इंसाफ दिलाने के लिए प्रदर्शन भी किए।

यह भी पढ़ेः- पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में कटौती करें सरकार- कपिल ठाकुर

आत्महत्या से पहले मृतका ने एक नोट प्रोपर्टी विवाद को लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया था। जिसकी पुलिस जांच कर रही थी। इस मामले में दिव्या के ससुराल पक्ष में से कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया था। इसके बाद आरोपियों ने हाई कोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई थी। वहीं इस बारे में एएसपी शिमला प्रवीर ठाकुर ने बताया कि मंगलवार को मामले में आरोपित बनाए गए सभी लोगों को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। मामले की जांच जारी है।

पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में कटौती करें सरकार- कपिल ठाकुर

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला।  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटखाई के अध्यक्ष कपिल ठाकुर की अध्यक्षता में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ तहसीलदार कोटखाई के माध्यम से  महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा और आक्रोश रैली निकाली।  कपिल ठाकुर ने कहा कि एक तो पहले ही मंदी की मार से किसान-बागवान, मजदूर, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग उभर नहीं पाए थे वही कोरोना महामारी ने दस्तक दे दी। कोरोना महामारी के चलते उद्योग और आम आदमी की आर्थिकी तबाह होने की कगार पर है , इन विपरीत परिस्थितियों में स्वरोजगार, नौकरी, मजदूरी पर निर्भर की जनता को दो वक्त की रोटी के लिए भी मोहताज होना पड़ रहा है फिर भी केंद्र की मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी कर नकारात्मक राजनीति का परिचय दिया है।
यह भी पढ़ेः- कोरोना अपडेट: कांगड़ा से केरल से लौटा व्यक्ति निकला संक्रमित,  कुल आंकड़ा पंहुचा 1078 
उन्होंने कहा कि आज सरकार को चाहिए था कि महंगाई पर लगाम लगाने के लिए पेट्रोल और डीजल के दामों में ऐतिहासिक कटौती करती लेकिन इसके विपरीत पेट्रोल और डीजल के दामों में बेहताशा बढ़ोतरी कर जनता की गाढ़ी कमाई पर चोट पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस कोटखाई का हर एक कार्यकर्ता तन मन और धन से कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है जबकिं भाजपा और उनके कार्यकर्ता वर्चुअल रैली को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।  तहसील प्रशासन कोटखाई व उपमंडल प्रशासन ठियोग द्वारा 1 जुलाई को कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व  युवा कांग्रेस के साथियों द्वारा कोरोना महामारी और लॉकडाउन में किए गए उत्कृष्ट सामाजिक कार्य के लिए उपमंडलाधिकारी ना० ठियोग द्वारा सम्मानित किया गया था।
बड़े खेद की बात है कि भाजपा को तहसील प्रशासन का यह सम्मान इतना चुभा कि उन्होंने तहसीलदार का तबादला ऊना जिला को कर दिया।  उन्होंने कहा कि भाजपा नेता शिमला में मास्क वितरण करके कोटखाई प्रशासन से  पुरस्कार पाना चाहते हैं। भाजपा अधिकारियों को डरा धमका कर नकारात्मक राजनीति कर रही है । कपिल ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि तहसीलदार कोटखाई  का तबादला राजनीति से प्रेरित है जबकि कोटखाई की जनता तहसीलदार जी की कार्यशैली को सराहती रही हैं । उन्होंने कहा की भाजपा  के वर्तमान विधायक ने 2017 के संकल्प पत्र में सरकारी कर्मचारियों से ये वादा किया था कि अब सरकारी कर्मचारियों को प्रतारित नही किया जाएगा परन्तु आज फिर से वर्तमान विधायक अदला बदली और कर्मचारियों के तबादलो में लगे है। उन्होंने राजनीति से प्रेरित तबादले को तुरंत  रद्द करने की मांग की है। भूषण रौहटा सहित अन्य वक्ताओ ने भी आक्रोश रैली को संबोधित किया।  उनके साथ युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

कोरोना अपडेट: कांगड़ा से केरल से लौटा व्यक्ति निकला संक्रमित,  कुल आंकड़ा पंहुचा 1078 

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को कांगड़ा जिले में एक और पॉजिटिव मरीज आया है। गरली रक्कड़ के 30 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित चार जुलाई को केरल से लौटा था और अब उसे कोविड केयर सेंटर डाढ शिफ्ट किया जा रहा है।
यह भी पढ़ेः- खेगसू सब्जी मंडी में सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बिकेगा सेब
इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1078 पहुंच गया है। राज्य में 764 कोरोना मरीज ठीक हो गए हैं। 290 सक्रिय मामले हैं। अब तक नौ की मौत हो चुकी है। 13 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।  मंगलवार को राज्य में 14 और कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इनमें शिमला पांच, लाहौल-स्पीति एक और कांगड़ा जिले के आठ मरीज शामिल है।

खेगसू सब्जी मंडी में सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बिकेगा सेब

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

आनी।  खेगसू स्थित  सब्जी मंडी में इस बार सेब सुबह 9 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक ही बिकेगा। कोरोना के खतरे को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। सेब शाम के छह से रात के 9 बजे तक अनलोड होगा और उसके बाद मंडी को बंद कर दिया जाएगा। सेब सीजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आयोजित बैठक के बाद ये बात एसडीएम आनी चेत सिंह ने ये बात कही।

यह भी पढ़ेः- आर.टी.पी.सी.आर. मशीन युक्त प्रयोगशालाओं में विलंब क्यों – डॉ. के. एल० शर्मा

उन्होंने कहा कि सेब सीजन को देखते हुए आज आयोजित बैठक में सभी संबंधित विभागों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत एनएच अथॉरिटी को सैंज से लेकर लुहरी तक सड़क को दुरुस्त करने और कुछ पासिंग प्वाइंट बनाने को कहा गया है। इसी तरह एनएच पर किसी भी तरह का मलवा न हो इसके लिए भी एनएच के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग को लुहरी से लेकर खेगसू से मलवा हटाने को कहा गया है ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके। एक सप्ताह के भीतर सैंज से लेकर खेगसू तक सड़क पर किसी भी प्रकार मलवा हटा दिया जाएगा।
    बैठक के मौके पर एसडीएम चेत सिंह ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को मशीनी दुरुस्त करने के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं ताकि मॉनसून के दौरान बंद सड़कों को समय पर खोला जा सके। इसके तहत लोकनिर्माण विभाग वर्तमान मशीनरी के अलावा 10 और जेसीबी किराए पर लेगा। भारी बारिश के दौरान जरूरत के हिसाब से इन जेसीबी का प्रयोग मलवा हटाने और सड़क मार्ग को खोलने के लिए किया जाएगा।
    एसडीएम ने आढ़ती एसोसिएशन को ये सुनिश्चित करने को भी कहा है कि बाहर से आने वाले आढ़ती और लोग मंडी में क्वारंटीन न करे ताकि कोरोना का कोई केस पॉजिटिव आने पर मंडी को बंद न करना पड़े। इसके अलावा मजदूरों को समस्या को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान एसडीएम ने पुलिस विभाग को भी ट्रेफिक व्यवस्था चालू रखने के लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किए।
    इस दौरान एसएचओ आनी ने जानकारी दी कि खेगसू मंडी में सेब सीजन के दौरान पुलिस के अतिरिक्त जवान भी तैनात होंगे। बैठक में एसडीएम चेत सिंह ने उम्मीद जताई कि बागवानों को सेब मंडी तक पहुंचाने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी। बैठक में एसडीएम चेत सिंह के अलावा बीडीओ आनी जीसी पाठक, एनएच के एसडीओ सुनील गुप्ता, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ संजय शर्मा, जेई आरएम शर्मा, एसएचओ आनी बीआर मैहता सहित आढ़ती एसोसिएशन खेगसू, आनी वैली ग्रोवर एसोसिएशन, विभिन्न सेब उत्पादक और ट्रक ऑपरेटर के सदस्य मौजूद रहे।

आर.टी.पी.सी.आर. मशीन युक्त प्रयोगशालाओं में विलंब क्यों – डॉ. के. एल० शर्मा

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। स्वाभिमान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. के. एल. शर्मा  ने  बताया  कि प्रदेश में कोविड-19 वायरस के टेस्ट करने के लिए आर. टी., पी. सी. आर. मशीनें खरीदी गई हैं जिनको लगाने में प्रशासन व सरकार दिन प्रतिदिन विलंब करती जा रही है पहले हमीरपुर में लगाई जाने वाली मशीन पर भाजपा व कांग्रेस नेता अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे थे अब नालागढ़ जिला सोलन में  आरटी पीसीआर मशीन को आए हुए 15 दिन हो चुके हैं। लेकिन प्रशासन उसे लगाने के लिए स्थान नियुक्त नहीं कर पा रहा है। जबकि नियम के अनुसार खरीदने के आदेश से पहले स्थान की नियुक्ति करना जरूरी था।

जब आवश्यकता अनुसार कोविड-19 लैब के लिए मशीन को खरीदने का आदेश  दिए हुए  डेढ महीने से ज्यादा समय हो चुका है। जब यह आदेश दिया गया था उस समय स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह मशीन कौन सी लैब या कोविड-19 लैब कहां बनाएंगे यह नहीं सोचा, ऐसे दूरदर्शी अधिकारी हमारे स्वास्थ्य विभाग में हैंl डॉ०के०एल० शर्मा ने कहा कि कोविड-19 टेस्ट लैब के लिए BSL-3 स्तर की लैब होती है जिसमें True Naat आरटी पीसीआर मशीन, Biosafety Cabinets इत्यादि का होना अनिवार्य है।   कोविड-19 नियमों के अनुसार यह लैब कम्युनिटी हॉस्पिटल व सामाजिक गतिविधियों वाले क्षेत्र से बाहर बनाने अनिवार्य है। जिसके अनुसार यदि हमारा स्वास्थ्य विभाग चाहे तो यह बीएसएल 3 स्तर की प्रयोगशाला वर्तमान कोविड-19 कवांरंटाइन संस्थान,  लेबर हॉस्टल बंगला कॉलोनी नालागढ़ की ग्राउंड तल में लगाई जा सकती है यह स्थान सभी नियमों व शर्तों को पूर्ण करता है।
  उन्होंने कहा कि स्वाभिमान पार्टी सरकार व प्रशासन से मांग करती है कि कोविड-19 टेस्ट लैब बीएसएल 3 स्तर की होनी चाहिए जो राष्ट्रीय बायोसेफ्टी मानकों को पूर्ण करती हो और प्रयोगशाला में टेस्ट करने के लिए अनुभवी लैब टेक्नीशियन का होना भी जरूरी है तथा इसमें किसी भी तरह का विलंब नहीं होना चाहिए। कोविड-19 महामारी की आपातकालीन स्थिति में जो मशीनें लाई गई है उन्हें तुरंत स्थापित करके जनता को समर्पित की जाए।
Shoolini University

Latest article

खनेरी नर्सिंग हॉस्टल में टीबी को लेकर फैल रही जानकारी भ्रामक, केवल 2 छात्राएं...

आदर्श हिमाचल ब्यूरों   शिमला । महात्मा गांधी मेमोरियल स्वास्थ्य सेवाएं संस्थान (MGMSC), खनेरी (रामपुर) के नर्सिंग हॉस्टल में टीबी मामलों को लेकर कुछ मीडिया...

रोहित ठाकुर ने आईजीएमसी में सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षकों का जाना कुशल-क्षेम, मृतकों...

आदर्श हिमाचल ब्यूरो   शिमला । शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षकों का जाना कुशल-क्षेमशिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय...

इंदिरा गांधी सुख सम्मान निधि के भरवाए गए 10 लाख फॉर्म्स का हिसाब मांग...

आदर्श हिमाचल ब्यूरों शिमला । मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार को बने साढ़े तीन साल...