Home Blog Page 2381

हिमाचल बना हरेक घरों को गैस कनेक्शन देने वाला देश का पहला राज्य – अनुराग ठाकुर

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश को 100% घरों को गैस कनेक्शन देने वाला देश के पहले राज्य बनने पर प्रसन्नता जताते हुए इसे केंद्र व राज्य सरकार के साझा प्रयासों का परिणाम बताते हुए इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर समेत सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी है। अनुराग ठाकुर ने कहा”स्वच्छ ईंधन, बेहतर जीवन के नारे के साथ केंद्र सरकार ने 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व में एक सामाजिक कल्याण योजना – प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की शुरूआत की थी।
शुरुआत में 5 करोड़ महिलाओं को मुफ़्त गैस सिलेंडर देने की इस योजना की अपार सफलता को देखते हुए इसे बढ़ा कर 8 करोड़ कनेक्शन किया गया व तय समय से पहले लक्ष्य को प्राप्त करने में हमें सफलता मिली।हिमाचल प्रदेश को भी इस योजना का पूरा लाभ मिला व 1.36 लाख परिवारों को मुफ़्त गैस के सिलेंडर इस योजना के अंतर्गत मिले।केंद्र व राज्य में भाजपा सरकार के डबल इंजन की बदौलत हिमाचल का समुचित विकास हुआ है। उज्ज्वला योजना में जिन लोगों को मुफ़्त गैस सिलेंडर नहीं मिल पाए उनके लिए प्रदेश सरकार ने हिमाचल गृहणी सुविधा योजना की शुरुआत की जिसके अंतर्गत 2.76 लाख मुफ़्त गैस कनेक्शन लोगों को बाँटे गए।इन योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन के चलते हिमाचल प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां शत-प्रतिशत घरों में एलपीजी गैस कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध है।इस उपलब्धि के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत सभी प्रदेशवासियों को बधाई देता हूँ”
अनुराग ठाकुर ने कहा”कोरोना आपदा से लोगों को राहत देने व हिमाचल की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने 48 लाख से ज़्यादा लोगों को 37000 मीट्रिक टन अनाज व दालें 2 लाख 60 हज़ार उज्ज्वला गैस के सिलेंडर उपलब्ध कराए हैं। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए यह योजनाएँ वरदान बनी हैं।अब उन्हें लकड़ी की तलाश में बाहर नहीं जाना पड़ता व इस से होने वाले धुंए से उन्हें निजात मिली है व अब उनका धुआँजनित बीमारियों से बचाव होगा।हिमाचल प्रदेश के सभी घरों में एलपीजी सिलेंडर आ जाने से प्रदेश सरकार के वन संरक्षण कार्यक्रम को बल मिलेगा व पर्यावरण को साफ़ व सुरक्षित रखने में काफ़ी मदद मिलेगी।

अन्तरराष्ट्रीय योग संयोजक रंजीत सिंह ने की राज्यपाल से भेंट

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। अन्तरराष्ट्रीय योग संयोजक रंजीत सिंह ने त्रिगर्त दिव्य योग आश्रम के योग खिलाड़ियों के साथ  राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। रंजीत सिंह ने राज्यपाल को आश्रम के विद्यार्थियों द्वारा योगाभ्यास और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थियों की उपलब्धियों और गतिविधियों से अवगत करवाया।

   राज्यपाल ने सभी योग खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उनकी उपलब्धियों विशेषकर 13 वर्षीय आहना कौशल, जिसने 15 जून, 2020 को एक दिन के भीतर 10 अन्तरराष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित कर इतिहास रचा है को बधाई दी। उन्होंने कहा कि योग मन, बुद्धि और शरीर को स्वस्थ बनाकर सफल जीवन जीने की शैली है। उन्होंने कहा कि यह हमारी जीवनशैली का एक अभिन्न अंग है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस समृद्ध प्राचीन भारतीय संस्कृति को अन्तरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में योग अधिक प्रासंगिक है, क्योंकि इससे हमें अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायता मिलती है। उन्होंने विद्यालयों में योग को प्रोत्साहित करने पर बल दिया।

रोहडू के प्रभावशाली आम युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। राजधानी शिमला के उपमंडल रोहड़ू के आम आदमी पार्टी संगठनात्मक जिला महासू की बैठक रोहड़ू में हुई जोकि करोना काल के इस दौर में चार महीने बाद हुई जिसमें रोहडू क्षेत्र के प्रभावशाली युवाओं ने संगठनात्मक जिला महासू प्रभारी विकेंद्र सूद और जिला अध्यक्ष लक्ष्मन नेगी की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी की टोपी और मफलर पहनकर सदस्यता ग्रहण की जिसमें डिसव़ानी पंचायत से अनिल शर्मा, बराड़ा गांव से बोनी रेटका, रोहडू से अंकुश ब्रांटा, गौंसारी पंचायत से सूर्य प्रकाश चतरवान, लढोट पंचायत से जगदीश और कई युवा पार्टी में शामिल हुए। बैठक मैं पार्टी के कई सदस्यों ने भाग लिया और संगठन को मजबूत करने और प्रदेश की समस्याओं के ऊपर विचार विमर्श किया।

प्रशासन ने लिया फैसला, अब ट्रक से सेब ढुलाई की दरें बढ़ी सात रूपये पेटी

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

आनी। उपमंडल से ट्रक द्वारा सेब की ढुलाई की दरें प्रति पेटी 7 रुपए बढ़ाने का फैसला किया गया है। ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन और सेब उत्पादकों के साथ बैठक के बाद ये फैसला लिया गया है। सेब ढुलाई की दरें तय करने के लिए आयोजित बैठक के दौरान एसडीएम आनी चेत सिंह ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी पहलुओं पर विचार के बाद आपसी सहमति से ये निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के अनुसार अब ट्रक द्वारा सेब ढुलाई के लिए दरें 7 रुपए प्रति पेटी बढ़ जाएगी। एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन या बाहरी राज्य में जाने के लिए पिछले साल के तय भाड़े पर अब प्रति पेटी 7 रुपए किराया बढ़ जाएगा।

यह भी पढ़ेः- सोलन-पीरन-ठूंड बस सेवा बहाल न होने पर दो पंचायतों के लोग परेशान

बैठक के दौरान एसडीएम ने ट्रक ऑपरेटर्स को एहतियात बरतने, ड्राइवर को क्वारंटीन होने और ड्राइवर और ट्रक हेल्पर को बाहरी राज्यों में कम से कम लोगों से मिलने के भी निर्देश दिए ताकि कोरोना के खतरे से बचाव हो सके। ड्राइवर और हेल्पर के वापस आने पर भी क्वारंटीन को लेकर उन्होंने जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी ऑपरेटर्स को ट्रक ड्राइवर का मोबाइल नम्बर, आधार कार्ड और सभी ड्राइवरों का ब्यौरा देने के लिए भी कहा। बैठक में ट्रक ऑपरेटर्स की ओर से प्रशासन को डीजल की कीमतें बढ़ने के कारण किराया बढ़ाने का तर्क दिया गया तो सेब उत्पादकों की ओर से दरों में जायज बढ़ौतरी की मांग की। इसके बाद प्रशासन ने प्रति पेटी 7 रुपए किराया बढ़ाने की मंजूरी दी।

सोलन-पीरन-ठूंड बस सेवा बहाल न होने पर दो पंचायतों के लोग परेशान

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। पीरन-ठूंड बस सेवा बहाल न होने से दो पंचायतों के सैंकड़ों लोग परेशान
शिमला 8 जुलाई। पीरन पंचायत के लोगों के बार बार आग्रह पर भी सोलन-पीरन-ठूंड बस सेवा बहाल नहीं हो सकी है जिस कारण मशोबरा ब्लॉक की दो पंचायतें पीरन और सतलाई पंचायत के सैंकड़ों लोगों को बहुत परेशानी झेलनी पड़  रही है । बता दें कि पिछले करीब 24 वर्षों से चल रही सोलन -पीरन बस सेवा लॉकडाउन के उपरांत से बंद पड़ी है। जबकि पूरे प्रदेश मे सरकार द्वारा बस सेवाएं बहाल कर दी गई है । इस क्षेत्र के लोगो की सोलन सबसे निकटतम मार्किट है लोग अपनी रोजमर्रा की वस्तुओं को खरीदने तथा  नकदी सब्जियों को बेचने के सोलन जाते हैं ।
यह भी पढ़ेः- सोलन के आशीष नेगी और नीरज वशिष्ठ बने महासचिव, एसके शर्मा को सचिव का प्रभार
पीरन पंचायत के प्रधान अतर सिंह ठाकुर ने कहा कि आरएम एचआरटीसी सोलन सुरेश धीमान के उदासीन रवैये के कारण इस बस सेवा को जानबूझकर  बंद किया गया है । जबकि अन्य सभी रूट चलाए गए है । इन के आग्रह पर बस ड्राईवर व कंडक्टर के ठहरने की उचित व्यवस्था की गई थी । इसके बावजूद भी बस सेवा बहाल नहीं की गई । उन्होने बताया कि कुछ दिन पहले सोलन-धरेच बस को वाया पीरन किया गया । जिसका कोई निर्धारित समय भी नहीं है और यह बस सेवा नियमित न होने से न होने से लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है ।
लोगों का कहना है  इस बस के कभी कभार दर्शन होते है । जिला भाजपा  सदस्य प्रीतम ठाकुर ने कहा कि 6 जुलाई को उनके द्वारा बस का प्रातः तीन घंटे इंतजार किया और बस न आने पर उन्हें एक हजार रूपये में यशवंतनगर जाने के लिए टैक्सी करनी पड़ी । लोगों का कहना है बस सेवा बहाल करने बारे मुख्यमंत्री हेल्पलाईन 1100 पर भी शिकायत की गई है परंतु सोलन-पीरन-ठूंड बस सेवा बहाल नहीं हो सकी । इस क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री से शीघ्र बस सेवा बहाल करने का आग्रह किया है । क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी सुरेश धीमान से इस बारे जब जानकारी हासिल करनी चाही तो उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया ।

सोलन के आशीष नेगी और नीरज वशिष्ठ बने महासचिव, एसके शर्मा को सचिव का प्रभार

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

सोलन। हिमाचल जन अधिकार मंच के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सोलन के विनोद पराशर को वरिष्ठ उप प्रधान चुनने के अलावा शिमला रोहडू के विजय डोगरा, पालमपुर के रमेश भाऊ और शाहपुर कांगड़ा के रमेश गौतम को उप प्रधान बनाया गया है। महासचिव की सूची में सोलन से नीरज वशिष्ठ, आशिष नेगी, विवेक कुमार और नाहन से सुनील वर्मा, नंदलाल घुमारवी, कुलवीर सिंह दौलतपुर ऊना को महासचिव का दायित्व सौंपा गया है।
यह भी पढ़ेः- आतंकवादियों से मुकाबला करते पुलवामा में शहीद हुए पटियाला के राजविंदर सिंह, गांव में शोक की लहर
इसी तरह नगरोटा बागवां के सुरेश कुमार, पालमपुर की गुरमीत कौर, नालागढ़ के भूपेंद्र सिंह , रामशहर सोलन के हरविंद्र सिंह, शिमला के सुदर्शन शर्मा और रोहडू के विनोद कुमार को सचिव चुना गया है। इसके अलावा इंदौरा कांगड़ा के करतार सिंह, सोलन के एसके शर्मा, देहरा के संजीव सूद, धर्मशाला के रमेश ठाकुर, सोलन सुबाथू के अशोक कौशिक और धर्मशाला के अनुराग वर्मा को सहसचिव की जिम्मेदारी दी गई है। कांगड़ा के सुभाष चंद और धर्मशाला के शरणदास शर्मा को सलाहकार नियुक्त किया गया है। इसके अलावा विभिन्न जिलों से 34 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। यह जानकारी सचिव एस के शर्मा ( सोलन ) ने दी।

आतंकवादियों से मुकाबला करते पुलवामा में शहीद हुए पटियाला के राजविंदर सिंह, गांव में शोक की लहर

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। पटियाला के हलका समाना के गांव दोदड़ा निवासी सेना में नायक राजविंदर सिंह (29) मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए शहीद हो गए। जैसे ही नायक राजविंदर सिंह की शहादत की खबर उनके गांव पहुंची तो इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शहीद के परिवार को 50 लाख रुपये की मदद और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का एलान किया है।  शहीद के पिता अवतार सिंह ने भरे गले से कहा कि उनके बेटे ने अपनी जान देश पर न्योछावर की है। जिस पर उन्हें और पूरे पंजाब को गर्व है।
यह भी पढ़ेः- ब्रिटेन में शुरू हो रहे “इंडिया ग्लोबल वीक” 2020 कार्यक्रम को संबोधित करेगें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पिता ने कहा कि बेटे ने आतंकवादियों का बहादुरी के साथ डटकर मुकाबला किया है। बेटा भले ही 30 साल का हो गया था लेकिन उनके लिए तो वह अभी भी बच्चा ही था। जब भी छुट्टी पर आता था तो वह साथ ही खाता-पीता व सोता था। इस दौरान पिता की आंखें नम थीं। यह भी पढ़ें- अभिनेता आयुष्मान खुराना ने खरीदी सेक्टर-6 पंचकूला में आलीशान कोठी, पत्नी के साथ पहुंचे तहसील शहीद की मां महिंदर कौर व बड़े भाई बलवंत सिंह ने रोते हुए कहा कि इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि उनका राजविंदर सिंह शहीद हो गया है। शहीद नायक राजविंदर सिंह का जन्म 15 अक्टूबर 1990 में हुआ था। वह 24 मार्च 2011 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और सेना की 24 पंजाब रेजीमेंट में तैनात थे।

ब्रिटेन में शुरू हो रहे "इंडिया ग्लोबल वीक" 2020 कार्यक्रम को संबोधित करेगें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन में शुरू हो रहे ‘इंडिया ग्लोबल वीक 2020’ कार्यक्रम को आज संबोधित करेंगे। अपने इस वर्चुअल वैश्विक संबोधन में वह भारत के व्यापार और विदेशी निवेश पर अपने विचार रखेंगे। विज्ञापन इंडिया इंक ग्रुप के सीईओ और चेयरमैन मनोज लडवा ने बताया कि कोविड-19 के इस मुश्किल दौर में भारत अपनी बहुआयामी प्रतिभा, अपनी तकनीकी ज्ञान और नेतृत्व के लिए बढ़ती चाह के साथ वैश्विक मामलों में एक केंद्रीय भूमिका निभा रहा है। इसलिए उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी का संदेश पूरे विश्व के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा।
यह भी पढ़ेः- हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने इक्डोल के छात्रों के लिए किया ऑनलाइन कक्षाएं लगाने का शेड्यूल जारी
इस तीन दिवसीय सम्मेलन में विदेश मंत्री एस.जयशंकर, रेल व वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, नागरिक उड्डयन व शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद और स्किल डेवलेपमेंट मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय भी शामिल होंगे। ब्रिटेन की ओर से प्रिंस चार्ल्स इस कार्यक्रम में एक विशेष संबोधन देंगे। इनके अलावा विदेश मंत्री डोमिनिक राब, गृह मंत्री प्रीति पटेल, स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक और अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री लिज ट्रस भी वैश्विक स्तर पर संबोधित करेंगे।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने इक्डोल के छात्रों के लिए किया ऑनलाइन कक्षाएं लगाने का शेड्यूल जारी

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) ने छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं लगाने का शेड्यूल तय कर दिया है। रूसा प्रणाली के तहत बीए/बीकॉम के अंतिम छठे सत्र के शैक्षणिक सत्र 2017-18 ऑनलाइन व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम नौ से 15 जुलाई तक आयोजित होगा*। इसके साथ ही  शैक्षणिक सत्र 2020-21 के एमए एजुकेशन प्रथम/द्वितीय व चतुर्थ सत्र तथा बीएड के प्रथम व द्वितीय वर्ष के ऑनलाईन व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम के तहत दो जुलाई से नौ अगस्त तक छात्र ऑनलाइन कक्षाएं लगा पाएंगे। यह जानकारी इक्डोल के निदेशक आचार्य कुलवन्त सिंह पठानिया ने दी। उन्होंने कहा कि स्नातकोत्तर कक्षाओं के शैक्षणिक सत्र 2020-21 के ऑनलाइन व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम अगले सप्ताह से आयोजित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ेः-  ऑनलाइन पढ़ाई के साथ अब शिक्षा विभाग छात्रों के घर तक पहुंचाएगा नोट्स
इससे संबंधित जानकारी विद्यार्थियों को अलग से दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों से ऑनलाइन व्यक्तिगत कार्यक्रम के लिए समन्वयक संपर्क कर रहे हैं। विद्यार्थी स्वयं भी समन्वयक से संपर्क स्थापित कर सकते हैं तथा इसकी संपूर्ण जानकारी इक्डोल की वेबसाइट तथा विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। छात्र इक्डोल के कार्यालय के फोन नंबर पर – 0177-2833419, 0177-2832239 तथा 0177-2833444 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

ऑनलाइन पढ़ाई के साथ अब शिक्षा विभाग छात्रों के घर तक पहुंचाएगा नोट्स

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। प्रदेश में 13 जुलाई के बाद अब एक बार फिर से पढ़ाई-लिखाई शुरू हो सकेगी। जी हां, अब ऑनलाइन के साथ ही शिक्षा विभाग छात्रों को घर तक नोट्स भी भिजवाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने साफ हिदायत अभी से ही शिक्षकों को दे दी है। अब हर शिक्षक की जिम्मेदारी होगी कि अपने स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को ऑनलाइन व ऑफलाइन शत प्रतिशत पढ़ाई करवाए। इसके साथ ही अब 13 जुलाई के  बाद ऑडियो-वीडियो का माध्यम भी पढ़ाई के लिए अपनाया जाएगा। शिक्षा विभाग का दावा है कि अब पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। विभाग ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट की सुविधा न होने की वजह से जो छात्र नहीं पढ़ पा रहे थे, शिक्षकों को उनके घर जाकर कक्षाएं शुरू करनी होंगी। इसके साथ ही समय-समय पर छात्रों से इंटरेक्शन  भी करनी होगी।
यही वजह है कि छात्रों की ऑनलाइन स्टडी पर शिक्षकों को सतर्क रहने के आदेश शिक्षा विभाग ने एक बार फिर से जारी किए है। इसमें शिक्षकों को कहा गया है कि वे छात्रों के लिए स्वयंम सिद्धम पोर्टल से क्लासवाइज मटीरियल उठाएं। बता दें कि शिक्षा विभाग ने स्वयंम सिद्धम पोर्टल पर ऑनलाइन स्टडी का पूरा मटीरियल डाला है*। कक्षा नौवीं से जमा दो तक के छात्रों की पढ़ाई से जुडे़ सभी विषय ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिए गए हैं।  यही वजह है कि एक बार फिर से शिक्षा विभाग ने कहा है कि शिक्षक यू-ट्यूब, व्हाट्सऐप ग्रुप, ई-मेल ग्रुप्स व वेबसाइट के माध्यम से छात्रों को सिलेबस मुहैया करवाएं। शिक्षा विभाग ने इस बाबत जिला उपनिदेशकों को भी शिक्षकों को 13 जुलाई से पहले सख्त आदेश देने को कहा है। विभाग के आदेशानुसार जिला उपनिदेशकों को तीन दिन में इस बाबत रिपोर्ट भेजनी होगी कि ऑनलाइन स्टडी शुरू करने के लिए क्या प्लानिंग की गई है। इसके अलावा यह भी तय शिक्षकों को करना होगा कि वह एक ही समय में छात्रों को रोजाना ऑनलाइन पढ़ाए। अब शिक्षा विभाग शिक्षकों की ऑनलाइन स्टडी पर प्रोग्रेस रिपोर्ट भी चैक करेगा। शिक्षा अधिकारी निदेशालय से 70 हजार से ज्यादा शिक्षकों पर नजर रखेगा। वहीं, जो शिक्षक ऑनलाइन स्टडी में सबसे पीछे रहेंगे, उनसे जवाब-तलब किया जाएगा। शिक्षा निदेशक  अमरजीत सिंह की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि डिजिटल लर्निंग को हल्के में न लिया जाए। वहीं, शिक्षक  इस बात का ध्यान रखें कि इस दौरान छात्रों के टेस्ट भी लेते रहें।

Shoolini University

Latest article

खनेरी नर्सिंग हॉस्टल में टीबी को लेकर फैल रही जानकारी भ्रामक, केवल 2 छात्राएं...

आदर्श हिमाचल ब्यूरों   शिमला । महात्मा गांधी मेमोरियल स्वास्थ्य सेवाएं संस्थान (MGMSC), खनेरी (रामपुर) के नर्सिंग हॉस्टल में टीबी मामलों को लेकर कुछ मीडिया...

रोहित ठाकुर ने आईजीएमसी में सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षकों का जाना कुशल-क्षेम, मृतकों...

आदर्श हिमाचल ब्यूरो   शिमला । शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षकों का जाना कुशल-क्षेमशिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय...

इंदिरा गांधी सुख सम्मान निधि के भरवाए गए 10 लाख फॉर्म्स का हिसाब मांग...

आदर्श हिमाचल ब्यूरों शिमला । मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार को बने साढ़े तीन साल...