Home Blog Page 2422

पर्यटकों को प्रदेश में प्रवेश की अनुमति के फैसले के विरोध में खड़ा हुआ शिमला व्यापार मंडल

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। हिमाचल में पर्यटकों को सरकार की ओर से अनुमति दिए जाने के फैसले को लेकर शिमला व्यापार मंडल ने कड़ा विरोध प्रकट किया है। व्यापार मंडल ने प्रदेश सरकार से दोबारा इस फैसले पर विचार करने की मांग की है। इस संबंध में व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से व्यापार मंडल ने पर्यटकों को प्रवेश देने की अनुमति पर दोबारा विचार करने की मांग उठाई है। इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पिछले 125 दिन तक हिमाचल के हर नागरिक, स्वास्थ्य कर्मचारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी कोरोना से सभी को सुरक्षित रखने में अपना सहयोग दिया है। उन्हांेने कहा कि हिमाचल के लोगों की सौ दिन की मेहनत पर सरकार का यह फैसला पूरी तरह से पानी फेर देगा। उन्होनें कहा कि 125 दिन तक कोरोना से मुक्ति के लिए हिमाचल के व्यापारियों से लेकर आम आदमी व अधिकारियों ने भी बढ चढ़कर अपना सहयोग दिया।
हिमाचल में अभी तक कोरोना के मामले बाहारी राज्यों से लौटे लोगों के हैं जिनकी कोई न कोई ट्रेवल हिस्ट्री रही है। अब सराकर ने अइचानक से यह निर्णय ले लिया कि अब बिना परमिशन अन्य राज्यों के लोग यहा आ सकेंगे इसके लिए उन्हें सिर्फ कोविड-19 का टेस्ट करवाना होगा। लेकिन बाहर से आने वाले लोग किसी लैब से टेस्ट करवाएंगे और 72 घंटे के दौरान भी अगर वे किसी कोविड संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं तो वे अपने साथ हिमाचल के लोगों का जीवन भी खतरे में डाल देंगे। पर्यटक तो यहां केवल पांच दिन रहेंगे लेकिन कोविड-19 के लक्षण तो 14 दिन बाद आएंगे। ऐसे में सरकार लोग सीधे सीधे प्रदेशवासियों को खतरे में डाल रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस निर्णय पर दोबारा विचार नहीं करती तो व्यापार मंडल शहर के बाजार बंद रखने में गुरेज नहीं करंेगा।

जिला कुल्लू में कोरोना के दो और नए मामले, दोनों को किया गया कोविड केयर सेंटर शिफ्ट

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में लंबे अंतराल के बाद कोरोना पाॅजिटिव के दो मामले आए हैं। इनमें एक आईटीबीपी का 33 वर्षीय जवान शामिल हैं वह गत 24 जून को चंडीगढ़ से आया था और बबेली स्थिति आईटीबीपी परिसर मेें संस्थागत क्वांटीन में था। दूसरा पाॅजिटिव मामला एक 34 वर्षीय महिला का है जो 29 जून को अपने पति के साथ अजमेर से आई थी और एक अलग एवं खाली पड़े मकान में क्वारंटीन की गई थी।
यह भी पढ़ेंः- राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी दलाई लामा को 85वें जन्मदिन की बधाई
उपायुक्त डा. ऋचा वर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पाॅजिटिव पुरूष एवं महिला को जिला कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। दोनों के प्राईमरी संपर्क का पता लगाकर उन्हें भी क्वारंटीन किया जाएगा तथा सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राहत की बात यह है कि दोनों को ही सुरक्षित क्वारंटीन में रखा गया था, जहां क्वारंटीन के बाद उनके अन्य लोगों के संपर्क में आने की संभावना बहुत कम है। उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि ऐहतियात बरतना सभी के लिए आवश्यक है।
डाॅ. ऋचा वर्मा ने कहा कि जिला से अभी तक 2422 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 2415 की रिपोर्ट नकारात्मक आई है जबकि सात मामलों में रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि बीते रोज आए दो मामले ही मौजूदा समय में एक्टिव हैं, शेष पांच लोग जो बीते महीनोें के दौरान पाॅजिटिव आए थे, सभी स्वस्थ होकर अपने घरों को भेज दिए गए हैं। यह स्पष्ट कर दें कि दोनों पाॅजिटिव मामलों में कुछ दिनों बाद फिर से सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।
उपायुक्त ने कहा कि बढ़ते कोरोना के संकट के चलते जिला में क्वारंटीन के नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। इस संबंध में गठित समितियों को निर्देश दिए गए हैं कि क्वारंटीन कर रहे व्यक्तियों की समय-समय पर निगरानी की जाए और किसी प्रकार का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सख्ती से निपटा जाए। उन्होंने कहा कि जिला में बाहरी क्षेत्रों से अभी तक कुल 10121 लोग आ चुके हैं और सभी को संस्थागत अथवा होम क्वारंटीन किया गया। इनमें से 9482 लोगों ने अपना क्वारंटीन काल पूरा कर लिया है जबकि 639 लोग अभी क्वारंटीन पर हैं।
डाॅ. ऋचा वर्मा ने लोगों को कोरोना से अपने आप को तथा परिवार व समाज को सुरक्षित रखने के लिए कुछ एहतियाति उपायों की इमानदारी के साथ पालना करने का आग्रह किया है।
उन्होंने लोगों से दो गज की दूरी बनाए रखने तथा बिना फेस कवर घर से बाहर न निकलने की अपील की है। इसके अलावा, निजी स्वच्छता और हर घण्टे के अंतराल में आधा मिनट तक साबुन से हाथ धोने अथवा सेनेटाईजर का प्रयोग करने को कहा है। उन्होंने कहा कि सावधानी ही बचाव है। यह सोचकर घर से बाहर निकलो की प्रत्येक व्यक्ति में कोरोना है और हमें दूरी बनाकर रखनी है।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी दलाई लामा को 85वें जन्मदिन की बधाई

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने महामहिम दलाई लामा को उनके 85वें जन्म दिवस पर बधाई दी। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज महामहिम दलाई लामा को उनके 85वें जन्म दिवस पर शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा कि धर्म गुरू दलाई लामा शांतिए प्रेम और करूणा का प्रतीक है। वे शांति, भलाई के धर्मोपदेशक और श्रद्धेय नेता हैं। राज्यपाल ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि महामहिम दलाई लामा आने वाले कई वर्षों तक मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे। महामहिम दलाई लामा को अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि वह विश्व शांति का जीवंत उदाहरण है जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन मानव सेवा,, पर्यावरण संरक्षण तथा वैश्विक शन्ति के लिए समर्पित किया है। मुख्यमंत्री ने धर्म गुरू महामहिम दलाई लामा के स्वस्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना की है।

कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए नौ लोग, भेजा होम क्वारंटीन

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

हमीरपुर। कोरोना को हराने वाले जिला हमीरपुर के नौ लोगों को सोमवार को उनके घर भेज दिया गया, जहां वे गृह संगरोध में रहेंगे। एनआईटी परिसर में स्थित जिला कोविड केयर केंद्र में उपचाराधीन इन लोगों की फॉलोअप रिपोर्ट रविवार को नेगेटिव आई थी। कोरोना की जंग जीतने पर इन्हें शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि जिला में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने तथा आम जनता को जागरुक करने में यह लोग सक्रिय योगदान दे सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिला में कोरोना संक्रमित लोगों के ठीक होने की दर लगातार बढ़ रही है और सोमवार दोपहर तक जिला में स्वस्थ होने वालों की संख्या 186 तक पहुंच चुकी है।

   उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि जिला में कोरोना संक्रमण की चपेट में आए लोगों का पता लगाने के लिए नियमित रूप से सैंपल लिए जा रहे हैं। 5 जुलाई तक जिला से कुल 12,325 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। रविवार को जिला से 66 सैंपल लिए गए, जिन्हें सोमवार को जांच के लिए आईएचबीटी पालमपुर भेज दिया गया। इनमें 18 सैंपल कोविड केयर केंद्र एनआईटी से, टौणी देवी से 6, बड़सर से 38, मेडिकल कालेज हमीरपुर तथा भोटा से 2-2 सैंपल भेजे गए हैं।

फसलों का बीमा करवाने के लिए आगे आएं किसान -ऋचा वर्मा

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

कुल्लू। उपायुक्त डा. ऋचा वर्मा ने कहा कि कुल्लू जिला में मौजूदा साल की खरीफ की फसल से लेकर वर्ष 2022-23 की रबी की फसलों का बीमा करवाने की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने जिला के किसानों से अपनी फसलों का बीमा करवाने के लिए आगे आने का आग्रह किया है।
यह भी पढ़ेंः- जिला मंडी में कोरोना का एक और नया मामला, एक घंटे में ही रिपोर्ट आई पाॅजिटिव
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए कृषि विभाग के उप-निदेशक डाॅ. राज पाल ने बताया कि मौजूदा खरीफ की फसल का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2020 है। इसमें मक्की तथा धान का बीमा करवाने के लिए 48 रुपये प्रति बीघा की दर से प्रीमियम राशि निर्धारित की गई है जिसमें प्रति हेक्टेयर 30 हजार रुपये तक का बीमा कवर होगा। इसी प्रकार, रबी की फसलों में गेहूं तथा जौ की फसल के लिए प्रति बीघा प्रीमियम राशि क्रमशः 36 रुपये व 30 रुपये निश्चित की गई है जिसके तहत 30 हजार रुपये व 25 हजार रुपये का बीमा कवर किसानों को मिलेगा।
रबी की फसलों का बीमा करवाने की तिथि 15 दिसम्बर निर्धारित की गई है।  डाॅ. राज पाल ने कहा कि यह बीमा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी आॅफ इण्डिया लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। बीमा करवाने के लिए कंपनी के घनश्याम से उनके मोबाईल नम्बर 70188-06168 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऋणी किसान जो फसल का बीमा नहीं करवाना चाहते हैं, उन्हें बीमा करने की अंतिम तिथि से सात दिन पहले संबंधित बैंक शाखा में लिखित तौर पर सूचित करना होगा।
फसल बीमा के संबंध में अधिक जानकारी के लिए खण्ड के विषय विशेषज्ञ, कृषि विकास अधिकारी, कृषि प्रसार अधिकारी एवं बीमा कंपनी से संपर्क करने की सलाह किसानों को दी गई है।

कृषि उपकरणों पर अनुदान से किसानों में बढ़ा आधुनिक तकनीक के प्रति रुझान

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। कुछ अरसा पहले तक पारम्परिक कृषि का बोलबाला था। किसान बैलों के साथ कृषि करते थे और लगभग हर घर में बैल पालने का रिवाज़ था। बदलते समय के साथ पारम्परिक कृषि में आधुनिक तकनीक के रंग घुलने लगे। हल-बैल के स्थान पर ट्रैक्टर व अन्य यंत्रों का उपयोग होने लगा, खेतों से बैलों का रिस्ता टूटने लगा। कृषि कार्याें में मशीनीकरण का महत्व बढ़ गया है। कृषि यंत्रों का प्रयोग करने से किसान अपना कार्य कम मेहनत और कम समय में निपटा लेते हैं। जो कार्य एक जोड़ी हल व बैल से पूरे दिन में किया जाता है उसे एक ट्रैक्टर द्वारा लगभग एक घण्टे से भी कम समय में कर लिया जाता है।
विशेषज्ञों के अनुसार कृषि के मशीनीकरण का अर्थ भूमि पर सम्पन्न होने वाली खेतीबाडी की उन गतिविधियों से है जिनमें तमाम क्रियाओं में यांत्रिक शक्ति प्रयोग की जाती है। पहले इन सभी क्रियाओं में मानव और पशुश्रम सम्मिलित होता था।
सर्वविदित है कि कृषि यंत्रों तथा उपकरणों का मूल्य अधिक होता है इसलिए कई बार गरीब किसान इन उपकरणों को नहीं खरीद पाते। हिमाचल  प्रदेश सरकार द्वारा इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग के माध्यम से विभिन्न कृषि-यन्त्रों तथा उपकरणों पर अनुदान दिया जाता है ताकि गरीब किसानों को किसी तरह की कठिनाई न हो और वह अपनी खेतीबाड़ी में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से वंचित न रहें।
बीस से चालीस हॉर्स पावर के ट्रेक्टर की खरीद पर सीमान्त किसानों, अनुसूचित जाति, जनजाति व महिला कृषकों को 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम तीन लाख रुपये की जबकि आठ से बीस हॉर्स पावर के ट्रेक्टर पर 50 प्रतिशत या दो 25 हजार रुपये की राशि तक उपदान देने का प्रावधान है।
जिला काँगड़ा में सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चर मेकनेजीयेशन योजना के अन्तर्गत वर्ष 2019-20 में 206 किसानों को 595 लाख 50 हजार रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई। आठ हॉर्स पावर से अधिक क्षमता के पावर टिल्लर पर 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 85 हजार रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाती है। इसके अंतर्गत जिला में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना में गत वित्त वर्ष में चार किसानों को 3 लाख 40 हजार रूपये का उपदान दिया गया।
राज्य कृषि यन्त्रीकरण तथा सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चर मेकनेजीयेशन योजना के अंतर्गत पावर वीडर पर दी जाने वाली 50 प्रतिशत अथवा 25 हजार रुपये की सब्सिडी के तहत गतवर्ष  2019-20 में लगभग एक करोड़ की सब्सिडी देकर जिला के 405 किसानों को लाभान्वित किया गया है।
कांगड़ा के समीप गांव ढुगियारी के किसान कुशल ंिसंह का कहना है कि मैंने भी दो वर्ष पूर्व अपनी खेतीबाड़ी के लिए एक पावर वीडर लिया था, जिस पर मुझे सरकार द्वारा 25 हजार रूपये का उपदान मिला। उनका कहना है कि पावर वीडर के इस्तेमाल से कम समय में खेत को बीजाई के लिए तैयार करना आसान हो गया है।
पावर वीडर के साथ कार्य करना इतना सरल है कि वर्तमान में उनके घर में आई उनकी भांजी सुनयना भी धान के खेतों में पावर वीडर के साथ काम करके खेतों को तैयार करने में अपने मामा की सहायता कर रही है जोकि काँगड़ा के नज़दीक सोहड़ा की रहने वाली है और बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है।
सुनयना अपने अनुभव सांझा करते हुए बताती है कि उनके घर में पहले से ही पावर वीडर है, जिसे वह भी इस्तेमाल करती है, जबकि बैलों को जोतने का कार्य शायद वह नहीं कर पाती।
विकास खण्ड रैत की ग्राम पंचायत डोहब के राजेन्द्र कुमार का कहना है कि उन्होने दो वर्ष तक किसी और का ट्रैक्टर किराए पर लेकर अपने खेतों में खेतीबाडी की। लेकिन उनके लिए यह एक घाटे का सौदा रहा, फिर वह अपना पॉवर टिल्लर खरीदने हेतु गए। लेकिन इसका भाव अधिक होने के कारण वे इसे खरीदे बिना मायूस घर वापस लौट आए। उसके उपरांत उनके किसी मित्र ने उद्यान विभाग द्वारा कृषि उपकरणों बारे दिए जा रहे उपदान की जानकारी दी।
राजेन्द्र का कहना है कि उसके बाद उन्होने स्वंय विभागीय कार्यालय जाकर इस योजना के बारे में विस्तार से जाना और उसके लिए आवश्यक दस्तावेज की औपचारिक्ताओं को पूर्णकर आवेदन किया। विभाग द्वारा उन्हें कुछ समय पश्चात् 50 प्रतिशत उपदान स्वीकृत किया गया। राजेन्द्र कुमार सरकार का धन्यवाद करते हुए कहते है कि वह अब आराम से अपनी खेती तो कर ही रहें है अपितु गांव के अन्य किसानों के खेत जोत कर 10 से 15 हजार रूपए कमाकर अपनी आर्थिकी भी सुदृढ़ कर रहे है।
गांव डोहब के ही एक अन्य लाभार्थी किसान श्याम प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया और बताया कि उन्होने भी माह फरवरी 2020 में एक ट्रैक्टर लिया है, और इस पर उन्हे कृषि विभाग के माध्यम से तीन लाख रूपए का उपदान मिला।  
धर्मशाला में कृषि विभाग के उत्तरी क्षेत्र के सयुंक्त निदेशक नरेन्द्र कुमार धीमान बताते हैं कि जिला काँगड़ा में वर्ष 2019-20 में लगभग 12 करोड़ की उपदान राशि देकर 36 हज़ार किसानों को लाभान्वित किया गया। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को विभिन्न कृषि उपकरणों के क्रय पर उपदान दिया जाता है। उनका कहना है कि जिला काँगड़ा में राज्य कृषि यंत्रीकरण तथा उत्तम चारा उत्पादन योजना के अंतर्गत वर्ष 2019-20 में 4600 किसानों को टोका मशीनों पर दो करोड़ 75 लाख रुपये का उपदान दिया गया है।
संयुक्त निदेशक कृषि के अनुसार बीजोपचार हेतु पानी के टब पर 50 प्रतिशत उपदान दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत वर्ष 2019-20 में 20 हजार किसानों को 66 लाख की उपदान राशि उपलब्ध करवाई गई। उन्होंने जिला के किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि वे कृषि विभाग द्वारा चलाई गई विभिन्न कल्याणकारी  योजनाओं, उत्तम किस्म के बीजों का प्रयोग तथा समय-समय पर अधिकारियों द्वारा दी गई फसल सम्बन्धी विभिन्न तरह की जानकारी व कृषि विशेषज्ञों के परामर्श का लाभ उठाकर उन्नत तकनीक के साथ अपनी कृषि पैदावार बढ़ाकर आर्थिकी सुदृढ़ कर सकते हैं।

जिला मंडी में कोरोना का एक और नया मामला, एक घंटे में ही रिपोर्ट आई पाॅजिटिव

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सुंदरनगर में कोरोना का एक और नया मामला सामने आया है। यह युवक 29 जून को आबू धाबी से आया था और सुंदरनगर के एक होटल में क्वारंटीन किया गया था। सोमवार को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाया गया है। रविवार शाम को आई रिपोर्ट में वह निगेटिव निकला था। सोमवार को रिपोर्ट में पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। पहले निगेटिव  पाए जाने के बाद उसे घर भेज दिया था।
यह भी पढ़ेंः-  प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना से हमीरपुर में बिछा सडक़ों का जाल
एक घंटे में ही दोबारा पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद अफरातफरी मच गई है। जांच को लेकर मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही आई सामने आई है। एसएमओ सिविल अस्पताल सुंदरनगर डॉ चमन ने पुष्टि की है।

प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना से हमीरपुर में बिछा सडक़ों का जाल

0

लगभग 145 करोड़ रुपये की लागत से पूरे हो चुके हैं 135 सडक़ों के कार्य

 

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

हमीरपुर। ग्रामीण क्षेत्रों को सडक़ों से जोडक़र इनकी तकदीर और तस्वीर बदलने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना ने जिला हमीरपुर में भी बड़ा कमाल कर दिखाया है। इस योजना के माध्यम से जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सडक़ों का जाल बिछाया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के कारण ही जिला का लगभग हर गांव सडक़ सुविधा से जुड़ चुका है और सडक़ों के घनत्व के मामले में हमीरपुर देश के अग्रणी जिलों में शुमार हो गया है।
यह भी पढ़ेंः- कोरोना संकट मेें 14वें बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा घर पर ही मनाएगें अपना 85वां जन्मदिन
लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कार्यान्वित की जा रही पीएमजीएसवाई के तहत हमीरपुर जिला की 166 सडक़ों के लिए कुल 292 करोड़ 65 लाख रुपये का बजट मंजूर हुआ था। इनमें से 135 सडक़ों के कार्य पूरे हो चुके हैं, जिन पर लगभग 145 करोड़ की धनराशि खर्च की जा चुकी है।
 विभाग के अधीक्षण अभियंता एनपीएस चौहान ने बताया कि इस योजना के माध्यम से जिला के 103 गांवों को पक्की सडक़ों से जोड़ा जा चुका है। इनमें से छह गांवों की आबादी 1000 से अधिक और 30 गांवों की आबादी 500 से 1000 तक है। इनके अलावा ढाई सौ से अधिक आबादी वाले 67 गांवों में भी पीएमजीएसवाई के माध्यम से सडक़ें पहुंचाई गई हैं।
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि इसी योजना के तहत जिला में अभी 23 सडक़ों के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य तेजी से चले हुए हैं, जबकि 8 अन्य सडक़ों की टेंडर आवंटन प्रक्रिया जारी है। टेंडर आवंटन प्रक्रिया पूरी होते ही इन सडक़ों के कार्य भी आरंभ कर दिए जाएंगे।
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि पीएमजीएसवाई के प्रथम चरण में जिला में कुल 760 किलोमीटर सडक़ों का निर्माण किया जाना था, जिसमें से करीब 628 किलोमीटर सडक़ें बनाई जा चुकी हैं। योजना के दूसरे चरण में 80 किलोमीटर से अधिक सडक़ों के सुदृढ़ीकरण के लिए लगभग 73 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत निर्मित सडक़ों की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया जाता है और इसके लिए उच्च मानक तय किए गए हैं। नई सडक़ के निर्माण से लेकर इसे पक्का करने तथा उसके बाद पांच वर्षों तक उसके रखरखाव एवं मरम्मत को लेकर ठेकेदार की जवाबदेही तय की जाती है। इन उच्च मानकों के कारण आज दूरदराज के गांवों में भी अच्छी और पक्की सडक़ों का निर्माण सुनिश्चित हो रहा है।
इस प्रकार प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना ने हमीरपुर जिला के गांवों की तकदीर और तस्वीर ही बदल दी है। कभी दुर्गम माने जाने वाले जिला के कई गांवों में भी आज पक्की और चौड़ी सडक़ों पर वाहन सरपट दौड़ रहे हैं। नि:संदेह इन गांवों के लिए पीएमजीएसवाई एक वरदान साबित हुई है।

अधिसूचना जारी होने के बाद परवाणू बैरियर पर पहुंची सैलानियों की इतनी गाड़ियां

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। हिमाचल में बिना कर्फ्यू पास पंजीकरण करवाकर प्रवेश करने की अधिसूचना के 48 घंटे बाद बंद पर्यटन कारोबार शुरू होने की उम्मीद जग गई है। रविवार को छुट्टी के दिन सोलन के परवाणू बैरियर पर 1700 से ज्यादा गाड़ियां पहुंच गईं। इनमें 500 गाड़ियां पर्यटकों की थीं। इनके पास न तो कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट थी और न ही पंजीकरण करवाया हुआ था। उधरए बिलासपुर जिले में अंतरराज्यीय बैरियर स्वारघाट से रविवार को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के 37 सैलानियों ने प्रवेश किया।
यह भी पढ़ेंः- कोरोना संकट मेें 14वें बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा घर पर ही मनाएगें अपना 85वां जन्मदिन
 
बैरियर पर मौजूद पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैलानियों की प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। स्वारघाट बॉर्डर से 973 लोगों को पंजीकृत कर राज्य में प्रवेश की अनुमति दी गई। इनमें 263 लोग बिलासपुर के थे। ऊना के मैहतपुर नाके से 1256 लोगों ने प्रवेश कियाए जबकि 954 ने पंजीकरण करवाया। अब तक 2824 लोग पंजीकृत हो चुके हैं। कांगड़ा के कंडवाल बैरियर पर सन्नाटा छाया रहा।
हिमाचल में सोमवार से बिना ई-पास लोग प्रवेश कर सकेंगे। सैलानियों के लिए भी प्रदेश की सीमाएं सोमवार से खुल जाएंगी। शनिवार को पंजीकरण करवाने वाले सैलानियों के 48 घंटे सोमवार को पूरे हो जाएंगे। ऐसे में संभावित है कि सोमवार से प्रदेश में सैलानियों की आवाजाही शुरू हो सकती है। हिमाचल आने वाले सैलानियों की जांच के लिए सभी बॉर्डर एरिया पर संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों की जिम्मेवारी सुनिश्चित की गई है।

कोरोना संकट मेें 14वें बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा घर पर ही मनाएगें अपना 85वां जन्मदिन

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। कोरोना संकट के बीच 14वें बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा का 85वां जन्मदिन पहली बार मैक्लोडगंज में बिना किसी भव्य समारोह के मनाया जाएगा। दलाईलामा सोमवार को 85 वर्ष के हो जाएंगे। जनवरी में कोरोना वायरस फैलने के बाद से दलाईलामा किसी बाहरी व्यक्ति से नहीं मिले। न ही विदेश दौरा किया। तीन माह तक उन्होंने कोई भी ऑनलाइन और ऑफलाइन टीचिंग नहीं दी। अब वे अपने निवास स्थान से ही दुनिया भर में वीडियो कांफ्रेंसिंग से संदेश दे रहे हैं। भारत और दुनिया भर में रहने वाले धर्मगुरु के अनुयायी अपने घरों पर ही पूजा-पाठ करके धर्मगुरु दलाईलामा का जन्मदिन मनाएंगे।
यह भी पढ़ेंः- भारत के मौसम वैज्ञानिकों ने बनाई दामिनी मोबाइल ऐप, बिजली गिरने से 15 मिनट पहले करेगी अलर्ट
धर्मशाला स्थित निर्वासित तिब्बत सरकार के मुख्यालय में भी जन्मदिन साधारण तरीके से मनेगा। इससे पहले दलाईलामा के जन्मदिन पर मैक्लोडगंज स्थित मुख्य बौद्ध मंदिर और दुनिया भर में 6 जुलाई को भव्य कार्यक्रम होते थे। अपने रविवार को धर्मगुरु ने ताईवान के लोगों को ऑनलाइन टीचिंग देते हुए मन को स्वस्थ रखने के टिप्स दिए। दलाईलामा के निजी सचिव सेटन सामदुप ने बताया कि सोमवार को धर्मगुरु के जन्मदिन पर कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। इन दिनों अपनी टीचिंग में दलाईलामा यह भी कह चुके हैं कि वह कम से कम 112 वर्ष तक जीवित रहेंगे। 
इसमें सबसे इस बात का ध्यान रखा जाता हैए ऐसे बच्चे धर्मगुरु की मौत के 9 महीने बाद जन्मे हों। 1933 में 13वें दलाईलामा की मौत हुई थी। इसके बाद तेंजिन ग्यात्सो के रूप में तिब्बत के आम्दो प्रांत में दो साल की उम्र में 14वें दलाईलामा की खोज हुई। दलाईलामा किसान के बेटे हैं।

Shoolini University

Latest article

लोकतंत्र और संविधान की आड़ में हिंसा एवं अराजकता को संरक्षण देना कांग्रेस की...

    आदर्श हिमाचल ब्यूरों शिमला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की राजनीतिक कार्यशैली...

वीरभद्र सिंह ने राजनीति में ही नहीं, प्रदेशवासियों के दिलों पर भी किया राज...

‌‌   आदर्श हिमाचल ब्यूरों रामपुर ।  बुशहर स्पोर्ट्स कल्चर एंड एनवायरनमेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की...

शिमला में जलवायु-अनुकूल पादप स्वास्थ्य एवं सतत कृषि पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 

शिमला ।  ‘जलवायु सहनशीलता, खाद्य सुरक्षा एवं सतत कृषि के लिए अगली पीढ़ी की पादप स्वास्थ्य रणनीतियाँ’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का...