Home Blog Page 2421

लोकसभा और राज्यसभा की तर्ज पर ही होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का सत्र तय

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। शिक्षा, विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस महामारी के कारण लोकसभा और राज्यसभा के तर्ज पर ही हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र तय किया जाएगा तथा साथ ही जो भी संवैधानिक आवश्यकता होगी उसे पूरा किया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः- कांग्रेस के नेता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर बटोरना चाहते हैं सस्ती लोकप्रियता – महेंद्र ठाकुर
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा देश के लिए 20 लाख करोड़ रुपए का आर्थिक पैकेज हर वर्ग के लिए हितकारी है, इससे पेंशन धारकों तथा महिलाओं को उनके खातों में सीधा पैसा जमा किया जा रहा है। इसी प्रकार से हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मजदूरों को 2 हजार रुपये की किस्त भी सीधे बैंक खातों में जमा की जा रही है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार कोरोना महामारी के दौर में सजग रह कर कार्य कर रही है, इस संबंध में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा सघन क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। विभिन्न क्षेत्रों की बैठकें आयोजित कर आर्थिक गतिविधियों को भी तेज किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशानुसार सारे देश को अनलाॅक के तहत खोला जा रहा है, जिसमें हिमाचल प्रदेश में आने वाले लोगों के लिए भी प्रदेश सरकार द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं ताकि इस कोरोना महामारी से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि अनलाॅक की स्थिति में हमें सभी जरूरी मानकों एवं सलाहों को अपनाना अपने जीवन का अनिवार्य अंग बनाना है। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचे, आवश्यकता हो तभी घर से निकले, चेहरे को मास्क से ढक कर रखें, निरंतर साबुन से हाथ धोते रहें, सैनेटाइजर का उपयोग करते रहे तथा दो मीटर की दूरी बनाएं रखे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में आर्थिक तथा सामाजिक गतिविधियों को शुरू किया जा चुका है साथ ही धार्मिक गतिविधियों को शुरू करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा सोच विचार किया जाएगा।

कांग्रेस के नेता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर बटोरना चाहते हैं सस्ती लोकप्रियता – महेंद्र ठाकुर

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

आनी। भाजपा मंडल आनी की बैठक मण्डल अध्यक्ष  महेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैैैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री  सुरेश शर्मा  विशेष रूप से उपस्थित रहे, बैठक में संगठनात्मक व विकासात्मक कार्यों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई और कॉंग्रेस कमेटी आनी  द्वारा 3 जुलाई को जो सरकार के प्रति धरना प्रदर्शन किया गया उसका खंडन करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता इस तरह का प्रदर्शन करके सस्ती लोकप्रियता बटोरना चाहते हैं।
यह भी पढ़ेंः- पेयजल की समस्या को लेकर एक्सईएन से मिले ग्रामीण, विभाग से पानी की कमी को दूर करने की उठाई मांग
उन्होंने ये भी कहा है कि मोदी के 6 साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर  द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उसका लाभ आमजनमानस को हुआ है। मोदी  ने आज हिंदुस्तान का नाम पूरे विश्व में चमकाने के काम किया है। बैठक में आनी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक किशोरी लाल सागर , एसपीएमसी  कुल्लू एवं लाहौल स्पीति  के चेयरमैन अमर ठाकुर , प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य अनु ठाकुर तथा ज़िला के पदाधिकारी,मण्डल के पदाधिकारी तथा सभी मोर्चों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

पेयजल की समस्या को लेकर एक्सईएन से मिले ग्रामीण, विभाग से पानी की कमी को दूर करने की उठाई मांग

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

आनी। विश्लाधर क्षेत्र के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल बीडीसी सदस्य गोयला आजाद की अध्यक्षता में जल शक्ति विभाग मण्डल आनी के अधिशासी अभियंता से मिला। बीडीसी सदस्य गोयला आजाद ने अधिशासी अभियंता को बताया कि विश्लाधर क्षेत्र के कई गांव पेयजल की किल्लत से जूझ रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः- गायत्री मंत्र से गुंजा खेगसू…..कोरोना महामारी से बचाव को भाजपा महिला मोर्चा ने किया हवन पाठ
लोगों को काफी दूर से पीने का पानी लाना पड़ रहा है।उन्होंने विभाग से इस समस्या को जल्द सुलझाने की मांग उठाई। इस सनस्या के बारे में विभाग के एक्सईन आरके कौंडल ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या को जल्द सुलझाया जाएगा।
 

गायत्री मंत्र से गुंजा खेगसू…..कोरोना महामारी से बचाव को भाजपा महिला मोर्चा ने किया हवन पाठ

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

आनी।  कोरोना जैसी भयंकर महामारी से लोगों की रक्षा के लिए भाजपा महिला मोर्चा मण्डल आनी ने पवित्र शक्ति स्थल माँ कुष्मांडा भवानी खेगसू मन्दिर में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया।जिसमें आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरीलाल सागर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। भाजपा महिला मोर्चा मण्डल आनी की अध्यक्षा बिन्दु बाला की अध्यक्षता मे आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बीडीसी अध्यक्षा अंजना भारती व भाजपा मण्डल सचिव रीना भारद्वाज सहित महिला मोर्चा की विभिन्न पदाधिकारियों ने अपनी पारम्परिक बेशभूषा में भाग लिया। इस मौके पर कोविड 19 महामारी से लोगों की रक्षा करने के लिए माँ कुष्मांडा भवानी के सानिध्य में सभी देवी देवताओं का आहवान कर गायत्री मंत्र का जाप किया गया और मंत्रोचारण के साथ हवन पाठ भी किया गया।
इस कार्यक्रम का समापन पूर्णाहुति के साथ हुआ। इस मौके पर विधायक किशोरीलाल सागर ने कहा कि देवी देवताओं के आशीर्वाद से आनी विधानसभा क्षेत्र कोविड 19 जैसी महामारी से सुरक्षित है। इससे बचाव के लिए लोग स्वयं भी जागरूक हैं और वे लॉक डाउन में सरकार के दिशा निर्देशों का पालन कर रहे हैं।कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा मण्डल आनी की अध्यक्षा बिन्दु बाला ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका है और कोरोना महामारी से निपटने के लिए लॉक डाउन में भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने गांव गांव में मास्क वितरित कर लोगों में जागरूकता फैलाई। इस मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मोहन भारती भी मौजूद रहे।

कॉंग्रेस पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं – चंद्रकेश शर्मा

0

प्रदेश अध्यक्ष के पास है अनुशासनहीनता करने वाले मंत्रियों व पदाधिकारियों को नोटिस भेजने का पूरा अधिकार

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
आनी। बीसीसी अध्यक्ष चन्द्रकेश शर्मा ने एक बयान में कॉंग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखबिंदर सिंह सुक्खू  के उस बेतुके बयान की कड़ी निंदा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि प्रदेशाध्यक्ष को मंत्री व पार्टी पदाधिकारियों को नोटिस भेजने का कोई अधिकार नहीं। चन्द्रकेश शर्मा ने कहा कि सुक्खू पूर्व में स्वयं इस महत्वपूर्ण पद पर रह चुके हैं, ऐसे में उन्हें इस तरह की बयानबाजी करना शोभा नहीं देता।
यह भी पढ़ेंः-  सुजानपुर में राणा के नेतृत्व में मंहगाई के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन
बीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के भीतर अनुशासनहीनता कतई भी बर्दाश्त नहीं कि जानी चाहिए।जो पदाधिकारी व कार्यकर्ता अनुशासनहीनता में लिप्त पाया गया,उन्हें बक्शा नहीं जाना चाहिए, उनके खिलाफ नियमन कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए।चंद्रकेश शर्मा ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष महोदय को यह पूर्ण अधिकार है कि वे अनुशासनहीनता करने वाले मंत्रियों ,विधायकों व पदाधिकारियों को नोटिस भेजकर उनके खिलाफ कार्रवाही अमल में लाये। उन्होंने  कहा कि कॉंग्रेस पार्टी के वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में कॉंग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में  एकजुटता के साथ मजबूत हो रही है और पार्टी का कुनवा बढ़ रहा है। इस प्रेस वार्ता में बीसीसी अध्यक्ष चन्द्रकेश शर्मा के साथ जिला उपाध्यक्ष सतपाल ठाकुर, बहादुर सिंह,बीसीसी उपाध्यक्ष बंसीलाल, गुलाब वर्मा राजू कंवर,,महेंद्र ठाकुर, महासचिव सतपाल कुक्कू,पूर्ण ठाकुर,प्रताप ठाकुर,महेंद्र ठाकुर, व सचिव सोनू आदि   मौजूद रहे।

कराणा में स्थापित हुआ दो हजार लीटर क्षमता का बल्क कूलर

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

आनी। कराणा पंचायत के गांव कराणा में दुग्ध उत्पादकों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा विधायकों किशोरीलाल सागर के प्रयासों से 2 हजार लीटर क्षमता का बल्क कूलर स्थापित किया गया है,जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है। दी शमशरी महादेव दुग्ध उत्पादक समिति कराणा के प्रधान डोलराम शर्मा ने बताया कि क्षेत्र से प्रतिदिन उनकी सोसायटी के माध्यम 2 हजार लीटर दूध एकत्रित होता है,जिसके अभीशीतन के लिए सरकार ने पूर्व में  पांच पाँच सौ लीटर क्षमता के बल्क कूलर स्थापित किये थे,मगर अभीशीतन  केंद्र में बिजली की पर्याप्त व्यवस्था न होने और बल्क कूलर की क्षमता कम होने से सोसायटी को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता था।
मगर अब विधायक किशोरीलाल सागर के प्रयासों से यहां सरकार द्वारा मिल्क फैड के माध्यम से 2 हजार लीटर क्षमता का बल्क कूलर लगाया गया है,जिसे 3 फेस लाईन से जोड़ा गया है। डोलराम शर्मा ने बताया कि इस सुविधा के जुड़ने से सोसायटी को काफी राहत मिली है।उन्होंने बताया कि दुग्ध उत्पादन क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं का अतिरिक्त आय का साधन बन गया है,जिससे उनकी आर्थिकी सुदृढ़ होने से वे आत्मनिर्भर बनी है। दुग्ध उत्पादकों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा भी प्रभावी कदम उठाए गए हैं।
बहरहाल कराणा में लगाए नए बल्क कूलर और नई थ्री फेस लाईन लगाने के लिए दी शमशरी महादेव दुग्ध सोसाइटी कराणा के अध्यक्ष डोलराम शर्मा,उपाध्यक्ष पुष्पा देवी,कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह सदस्य प्रवीण कुमार, निर्मला देवी,राजेन्द्र सिंह,सोहन लाल व रामकृष्ण सहित तमाम पदाधिकारियों व सदस्यों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, व विधायक किशोरीलाल सागर,भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, मिल्क फेड चैयरमैन व अधिकारियों का आभार जताया है।

सुजानपुर में राणा के नेतृत्व में मंहगाई के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन

0

कहा…. देश के आम नागरिक को लूटने में लगी हैं सरकार

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
सुजानपुर।  सोमवार को सुजानपुर शहर में विधायक राजेंद्र राणा के नेतृत्व में पेट्रोल, डीजल, गैस के बढ़ते दामों के कारण लगातार बढ़ रही मंहगाई को लेकर जबरदस्त धरना-प्रदर्शन किया गया। राज्य स्तरीय प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर हुए इस धरना-प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने खूब हंगामा करते हुए सरकार को जमकर कोसा। विधायक राजेंद्र राणा के साथ सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस के तमाम पदाधिकारियों ने शहर में बढ़ती मंहगाई व तेल की बढ़ी बेतहाशा कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान राजेंद्र राणा ने जलूस की शक्ल में खाली गाड़ी को रस्से से खींच कर बढ़ती मंहगाई को लेकर सरकार को जमकर कोसा। राणा ने कहा कि अगर मंहगाई यूं ही बदस्तूर बढ़ती रही तो लोगों को या तो रस्से से खींच कर गाडिय़ां चलानी पड़ेंगी, या फिर अपनी गाडिय़ों को शोपीस की तरह घरों में खड़ा करना पड़ेगा। मंहगाई के खिलाफ सुजानपुर में हुए इस धरना-प्रदर्शन के बाद एसडीएम सुजानपुर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा गया। इस अवसर पर राणा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी की ओर से आई कॉल पर यह धरना-प्रदर्शन हर ब्लॉक स्तर पर किया जा रहा है। इन धरना-प्रदर्शनों की विशेष बात यह रही है कि इन धरना-प्रदर्शनों में मंहगाई को लेकर सरकार के खिलाफ आक्रोशित हुआ आम आदमी भारी संख्या में भाग ले रहा है।
राणा ने कहा कि 2004 से लेकर 2014 तक पेट्रोल-डीजल पर 25-50 पैसे प्रति लीटर की मंहगाई को लेकर बीजेपी के लोग सड़कों पर लेट-लेट कर बेहुदा प्रदर्शन करते थे, लेकिन अब जब अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 42 डॉलर प्रति बैरल के भाव से कच्चा तेल मिल रहा है, कच्चे तेल की कीमतें जमीन से लगी हुई हैं, लेकिन देश की मंहगाई आसामान छू रही है। ऐसे में बीजेपी ने दुनिया में सबसे ज्यादा पेट्रोल-डीजल पर टैक्स लगाकर मंहगाई को 7वें आसमान तक पहुंचा दिया है। पेट्रोल-डीजल मंहगा होने से खाने-पीने के सामान की भी मंहगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन लोगों को लूटने में लगी हुई सरकार रईस उद्योगपतियों को अढ़ाई रुपए कम प्रति लीटर पेट्रोलियम उत्पाद मुहैया करवा रही है, जबकि दूसरी ओर टैक्स पर टैक्स लगाकर आम आदमी को लूट कर रईसों की जेबें भरने में लगी है।
इस धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र जार, कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन अभिषेक राणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुजानपुर ज्योति प्रकाश, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष लेखराज, ब्लॉक महासचिव अशोक राणा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष वीना धीमान, बीडीसी चेयरमैन सपना कुमारी, सुजानपुर ब्लॉक शहरी इकाई के  अध्यक्षराज कुमार शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस ओबीसी सेल के अध्यक्ष संदीप मेहरा, सुजानपुर पूर्व सैनिक यूनियन के अध्यक्ष मदन लाल, जिला इंटक अध्यक्ष बुधी सिंह आदि नेताओं के साथ सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता व जनता मौजूद रही।

काजा में महिलाओं ने नहीं तोड़ा कोई कानून – राठौर

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने लाहुल स्पीति जिला के काजा उपमंडल में 200 महिलाओं पर बनाए गए पुलिस मामलों की आलोचना करते हुए कहा है कांग्रेस इन महिलाओं की कानूनी लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार का महिला विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। राठौर ने कहा है कि काजा में महिलाओं ने कोई कानून नही तोड़ा है।
 उन्होंने कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए कानून की रक्षा की है। उन्होंने कहा है कि यह सब भाजपा मंत्री के इशारे पर एक बदले की कार्यवाही है। राठौर ने कहा है कि अगर सरकार ने इन महिलाओं पर बनाये गए मामलों को रद्द नही किया तो कांग्रेस इसके खिलाफ किसी भी आंदोलन से पीछे नही हटेगी। उन्होंने कहा है कि भाजपा की दमनकारी नीतियों का डट कर विरोध किया जाएगा।उन्होंने कहा है कि अगर सरकार ने उन पर बनाए गए मामलों को वापिस नही लिया तो कांग्रेस इन महिलाओं की कानूनी लड़ाई लड़ने को भी तैयार है।

कांग्रेस के दो पूर्व अध्यक्षों पर हो अनुशासनात्मक कार्रवाई…सत्य प्रकाश ठाकुर

0
सुक्खु और कौल सिंह बताएं उनके नेतृत्व में मंडी लोस की 16 सीटें क्यों हारी, पार्टी एकजुट तो पूर्व अध्यक्षों के पेट में दर्द क्यों

कुल्लू। प्रदेश कांग्रेस में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब पूर्व में बागवान मंत्री एवं गांधीवादी नेता सत्य प्रकाश ठाकुर भी इस घमासान में उतर आए हैं। पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर का पक्ष लेते हुए पूर्व दो अध्यक्षों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। सत्य प्रकाश ठाकुर ने यहां प्रेस क्लब कुल्लू में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस एकजुट है तो दो पूर्व अध्यक्षों के पेट में दर्द क्यों उठ रहा है। उनका कहने का अर्थ था कि अपने समय में तो यह दोनों पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस को एकजुटता में नहीं ला सके लेकिन अब जब विपक्ष मजबूत है तो इन दोनों अध्यक्षों को पार्टी को कमजोर करने की क्या आवश्यकता पड़ी।
यह भी पढ़ेंः- पर्यटकों को प्रदेश में प्रवेश की अनुमति के फैसले के विरोध में खड़ा हुआ शिमला व्यापार मंडल
उन्होंने कहा कि लंबे समय के बाद प्रदेश को कुलदीप सिंह  राठौर के रूप में एक सिद्धांतवादी अध्यक्ष मिला है और लंबे समय के बाद ही प्रदेश कांग्रेस में सभी कांग्रेसियों को एक माला में पिरोने का काम किया है। इस समय सत्ता पक्ष भी कांग्रेस की मजबूती से घबरा रहा है और कांग्रेस ने जो घोटाले उजागर किए हैं उससे सत्तापक्ष तिलमिला रहा है। बावजूद इसके दो पूर्व अध्यक्षों ने लक्ष्मण रेखा लांघी है और उन पर निश्चित तौर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस एकजुट है और एकजुट रहेगी।
कांग्रेसी सिद्धांतवादी है और उनका केंद्र में सोनिया गांधी व प्रदेश में कुलदीप राठौर पर विश्वास हैं। उन्होंने कहा कि जब सुखविंद्र सिंह सुक्खु अध्यक्ष थे तो मंडी से एक भी सीट क्यों नहीं ला पाए। यही नहीं मंडी लोकसभा की भी 16 सीटें हार गए,अपने विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस की हालत खराब हुई। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह प्रदेश के युग पुरूष हैं और उनका सम्मान हर पार्टी के लोग करते हैं। उन्होंने कहा कि सुक्खू के समय में 180 कांग्रेसियों को पार्टी से बाहर कर दिया गया था लेकिन इस समय दोनों अध्यक्षों का तरीका ठीक नहीं था।
पहले अध्यक्ष को सूचित किए बिना बैठक की और फिर जानबुझकर मीडिया को खबर लीक की। उन्होंने कहा कि उनकी इस हरकत से प्रदेशभर के कांग्रेसियों में उनके प्रति आक्रोश है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में कई बार राजनीति से मन उब जाता है भाजपा धर्म की राजनीति कर रही है। मोदी से लेकर आम कार्यकर्ता तक देश के उन नेताओं को गाली दी जा रही है जिन्होंने देश की एकता व अखंडता के लिए बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू,इंदिरा गांधी,महात्मा गांधी व राजीव गांधी को नीचा दिखाना भाजपाई देशभक्ति मानते हैं और जो इनके खिलाफ खड़ा होता है उसे देशद्रोही की संज्ञा दी जाती है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस एकजुट है और कांग्रेस की एकजुटता देख भाजपा के नेता भी घबरा रहे हैं ऐसे में कांग्रेस के सभी नेताओं को एकजुट होना चाहिए और भाजपा की कमियों को जनता के समक्ष रखना चाहिए ताकि आगामी चुनावों में भी कांग्रेस को मजबूती मिल सके। कुलदीप राठौर एक सशक्त नेता है और उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने भाजपा के कई कमियों को उजागर किया है। ऐसे में कांग्रेस के पूर्व में रहे अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू को पार्टी के हित में कार्य करना चाहिए और एकजुटता का परिचय देना चाहिए। बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग का घोटाला भी सामने आया और नतीजा रहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा देना पड़ा और अभी तक उन्हें कोई अध्यक्ष नहीं मिल पाया है। सुक्खू को अगर किसी बात को लेकर कोई विचार है तो उसे पार्टी के
समक्ष रखना चाहिए ताकि कांग्रेस की मजबूती बनी रह सके।

Shoolini University

Latest article

लोकतंत्र और संविधान की आड़ में हिंसा एवं अराजकता को संरक्षण देना कांग्रेस की...

    आदर्श हिमाचल ब्यूरों शिमला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की राजनीतिक कार्यशैली...

वीरभद्र सिंह ने राजनीति में ही नहीं, प्रदेशवासियों के दिलों पर भी किया राज...

‌‌   आदर्श हिमाचल ब्यूरों रामपुर ।  बुशहर स्पोर्ट्स कल्चर एंड एनवायरनमेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की...

शिमला में जलवायु-अनुकूल पादप स्वास्थ्य एवं सतत कृषि पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 

शिमला ।  ‘जलवायु सहनशीलता, खाद्य सुरक्षा एवं सतत कृषि के लिए अगली पीढ़ी की पादप स्वास्थ्य रणनीतियाँ’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का...