Home Blog Page 2428

सुक्खु हो गए हैं मानसिक तनाव के शिकार – टेक चंद डोगरा

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री रंगीला राम राव व पूर्व मुख्य ससंदीय सचिब  टेक चंद डोगरा ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष को किसी भी कार्यकर्ता को कोई भी नोटिस देने या पार्टी से बाहर करने का कोई अधिकार ही नही है पर तीब्र प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि ऐसा लगता है कि सुक्खू मानसिक तनाव का शिकार हो गए है।
यह भी पढ़ेंः- एनएसयूआई ने छात्रों की परीक्षाएं न होने को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर किया जोरदार धरना प्रदर्शन
उन्होंने कहा है कि अगर ऐसा नही है तो उन्हें अपना कार्यकाल को याद करते हुए कांग्रेस पार्टी के संविधान को फिर से पड़ लेना चाहिए।उन्होंने कहा है कि अपने अध्यक्ष पद के कार्यकाल में जिस प्रकार से उन्होंने उन्हें कांग्रेस पार्टी से बगैर किसी नोटिस, जवाब तलब के बाहर किया था,उस समय उन्होंने कोंन सा आधार अपनाया था। उन्होंने सुक्खू से पूछा है कि वह बताए कि उन्होंने अपने अध्यक्ष के कार्यकाल में  पार्टी नेताओं के अतिरिक्त 175 से अधिक कार्यकर्ताओं को पार्टी से किस आधार पर बाहर किया था।यहां तक कि  एनएसयूआई के दो अध्यक्षों को भी किस आधार पर पद से हटाया गया था।
    कांग्रेस नेताओं ने सुक्खू को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि वह अपनी राजनैतिक महत्वाकांक्षा के चलते प्रदेश में पार्टी को कमजोर करने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं।उन्होंने कहा है कि आज देश मे सोनिया गांधी, राहुल गांधी जिस ढंग से पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहें है ठीक उसके विपरीत प्रदेश में कुछ पार्टी नेता अपनी राजनैतिक महत्वाकांक्षा के लिए समांतर बैठके कर प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ अनाप शनाप बयानबाजी कर पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, जोकि बहुत ही अफसोसजनक है।
राव व डोगरा ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।आज सब नेता एक मंच पर खड़े है।हाल ही में पार्टी के जनांदोलनों में जिस प्रकार लोगों को भीड़ जुटी है उससे साफ है कि प्रदेश में मजबूत नेतृत्व के साथ लोग खड़े है। ऐसे में प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ कोई भी बयानबाजी सहन नही की जा सकती। इन नेताओं ने प्रदेशाध्यक्ष से साफ कहा है कि पार्टी के भीतर किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त न किया जाए,और अगर ऐसा कोई करता है तो उसके खिलाफ नियमों के तहत कड़ी कार्यवाही की जाए वह चाहे किसी भी स्तर का वरिष्ठ नेता या कार्यकर्ता ही क्यों न हो।

एनएसयूआई ने छात्रों की परीक्षाएं न होने को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर किया जोरदार धरना प्रदर्शन

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। कोरोना महामारी और लाकडाउन के चलते मार्च महीने से ही कॉलेज यूनिवर्सिटी बंद है। छात्रों की परीक्षाए नहीं हो पाई है। ऐसे मे छात्रों का भविष्य अधर मे लटका है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने छात्रों के भविष्य को लेकर सरकार को चेताया है। इस संबंध मे एनएसयूआई ने शिमला जिले में जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर पूर्व जिला महासचिव शुभम वर्मा की अध्यक्षता मे धरना प्रदर्शन किया। इसमें राज्य महासचिव रूबल ठाकुर और प्रतीक शर्मा भी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ेंः- कुलदीप सिंह राठौर ने लगाया आरोप, कहा …. गांधी परिवार के साथ भाजपा कर रही राजनैतिक प्रतिशोध
शुभम ने कहा की देश प्रदेश मे कोरोना संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है ऐसे मे परीक्षाए करवाना खतरे से खाली नहीं। इसलिए छात्रों को बिना परीक्षा ही प्रमोट किया जाये। वही प्रतीक शर्मा ने कहा की महाराष्ट्र हरियाणा छत्तीसगढ़ आदि राज्य छात्रों को प्रमोट कर चुके है तो हिमाचल सरकार भी छात्रों को प्रमोट करें। वही राज्य महासचिव रूबल ठाकुर ने कहा की बीते दिनों हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय फीस के साथ 18 प्रतिशत जी एस टी ले रहा है।
इसके साथ ही  विश्वविद्यालय प्रशासन में  semester fees में भी भारी इजाफा कर दिया है  व इस महामारी में भी छात्रों के ऊपर एक और परेशानी खड़ी कर दी है इसलिए संकट की घड़ी मे सरकार छात्रों पर आर्थिक बोझ ना डाले और यह निर्णय वापसी लेइस मौके पर अमन टीमटा, हरीष चैहान, प्रदीप ठाकुर, त्रियंबक षर्मा, राजन सहानी, प्रीक्षित षर्मा, दीक्षित ,अमित व षुभंम सिंह पाण्डू आदि मौजूद थे ।

कुलदीप सिंह राठौर ने लगाया आरोप, कहा …. गांधी परिवार के साथ भाजपा कर रही राजनैतिक प्रतिशोध

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह गांधी परिवार के साथ राजनैतिक प्रतिशोध कर रही है।उन्होंने कहा कि पहले इस परिवार से एसपीजी की सुरक्षा वापिस ली गई अब कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका बाड्रा गांधी के सरकारी आवास को खाली करने का निर्देश दिया है,जोकि भाजपा सरकार की निम्न मानसिकता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ेंः- सरकार व सांसद की नींद टूटी है तो अब एनआईटी मामले की सीबीआई से हो जांच-राणा

राठौर ने आज यहां कहा कि इस देश मे गांधी परिवार का एक अलग ही और विशेष महत्व है।इनके परिवार ने देश की एकता और अंखडता के लिये अपने परिवार की आहुति दी है।देश की पहलीं महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व उनके पुत्र राजीव गांधी ने इस देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है।उन्होंने कहा है कि वैसे भी इस परिवार का देश की आजादी में एक महत्वपूर्ण स्थान है, इस नाते इस परिवार की पूरी सुरक्षा का जिम्मा सरकार का ही है।
राठौर ने कहा है कि सरकार अपनी जिम्मेदारी से मुख छिपाने की कोशिश कर रही है।उन्होंने कहा है कि प्रियंका बाड्रा गांघी देश के पूर्व स्व.प्रधानमंत्री की बेटी है,इस नाते भी उनका यह अधिकार है कि सरकार उनकी पूरी सुरक्षा करें।इसी के तहत तत्कालीन सरकार ने उनको सरकारी आवास दिया है जहां उनकी सुरक्षा में कोई चूक न हो।
राठौर ने कहा है कि केंद्र को अपने इस निर्णय को तुरंत रद्द करते हुए गांधी परिवार की पूरी सुरक्षा चुस्त दुरुस्त करनी चाहिए, जिससे इनकी जान को कोई खतरा न हो,और यह पूरी तरह सुरक्षित रह सकें। उन्होंने कहा है कि राष्ट्र निर्माण में इनके परिवार के योगदान को देखते हुए सरकार का कर्तव्य है कि इनकी सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोई चूक न हो।

सरकार व सांसद की नींद टूटी है तो अब एनआईटी मामले की सीबीआई से हो जांच-राणा

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

हमीरपुर। राज्य कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र राणा ने यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि एनआईटी हमीरपुर पर कथित भर्ती भ्रष्टाचार के गंभीर मसले पर अब सांसद और सरकार ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। लंबे अरसे तक इस मामले पर खामोश चल रहे सांसद अनुराग ठाकुर को लगातार बढ़ते आरोपों के दबाव के कारण आखिर सामने आना पड़ा है। राणा ने कहा कि अनुराग ठाकुर की स्टेटमेंट के मुताबिक केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्रालय को इस मामले पर जांच करवाने के लिए कहा गया है। अब देखना यह है कि इस गंभीर भ्रष्टाचार के मामले की जांच कितनी पारदर्शिता व कितनी जल्दी होती है।
यह भी पढ़ेंः- प्रदेश सरकार जिला शिमला और धर्मशाला में 1.52 लाख स्मार्ट बिजली मीटर करेगीं स्थापित
राणा ने कहा कि एनआईटी हमीरपुर में मची धांधली व कथित लूट के कारण छात्रों के भविष्य का विकास बाधित हुआ है। राणा ने सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि आखिर सरकार और सांसद की ऐसी कौन सी मजबूरी रही कि वह लगातार मिली सूचनाओं के बावजूद लंबे अरसे तक इस मामले पर रहस्यमयी चुप्पी साधे रहे। राणा ने कहा कि एनआईटी में फैले कथित भ्रष्टाचार से जहां एक ओर भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले सरकार की कारगुजारी कटघरे में खड़ी हुई है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्र स्तरीय संस्थान की शाख पर भी बट्टा लगा है।
राणा ने कहा कि एनआईटी हमीरपुर से आ रही सूचनाओं पर भरोसा करें तो 2018 के बाद एनआईटी में सिर्फ नेपोटिज्म के आधार पर की गई भर्तियों के सिवा शिक्षण कार्य के विकास के लिए कोई काम नहीं हुआ है। राणा ने सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि एनआईटी के डायरेक्टर खुद को सरकार व सिस्टम से सर्वोच्च मानते हुए अभी तक भी एनआईटी में हुई भर्तियों की सूची न जारी करने की जिद्द पर अड़े हुए हैं। जाहिर तौर पर साफ है कि नियुक्तियों के मामले में भारी गोलमाल हुआ है। जिसमें डायरेक्टर द्वारा अपनी पॉवर का मिसयूज करने का संदेह चर्चा में है। राणा ने कहा कि अगर एनआईटी हमीरपुर के मामले की पारदर्शी उच्चस्तरीय जांच होती है तो यह एनआईटी के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा घोटाल साबित होगा।
राणा ने कहा कि चलो देर से ही सही जन भावनाओं के दबाव में सांसद की नींद टूटी तो है। उन्होंने कहा कि ऐसे में जब राष्ट्र स्तर का शिक्षण संस्थान सांसद के गृह जिला में मौजूद हो तो उनकी जिम्मेदारी और जवाबदेही और भी बढ़ जाती है, लेकिन इस मामले पर सांसद का लंबे अरसे तक खमोश रहना शक संदेह के साथ कई चर्चाओं को जन्म दे गया है। उन्होंने मांग की है कि सांसद इस मामले की जांच सीबीआई के माध्यम से करवाए ताकि कथित भ्रष्टाचार का सच जनता के सामने आ सके। छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने के कथित आरोपों में इस मामले पर हर उस शख्स की जवाबदेही व जिम्मेदारी फिक्स की जाए जो कि मनमाने तौर-तरीकों से एनआईटी जैसे संस्थान को बेखौफ व्यक्तिगत एजेंडे पर चलाता हुआ खुद को सिस्टम से बड़ा मानता आया है।

जिला चंबा में गाड़ियों की पासिंग का शैड्यूल जारी, इतने बजे तक रहेगा समय

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

चंबा। जिला चम्बा में गाड़ियों की पासिंग व निरीक्षण के लिए परिवहन विभाग चम्बा द्वारा जुलाई माह का शैड्यूल निर्धारित कर दिया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चम्बा ओंकार सिंह ने बताया कि चम्बा में 7 जुलाई, 14 जुलाई, 21 जुलाई, 24 जुलाई और 28 जुलाई को वाहनों की पासिंग की जाएगी। जबकि 16 जुलाई को बनीखेत और 17 जुलाई को चुवाड़ी में वाहनों की पासिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि वाहनों की पासिंग व निरीक्षण का कार्य मोटर वाहन निरीक्षक चम्बा अनुराग धीमान द्वारा किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः- प्रदेश सरकार जिला शिमला और धर्मशाला में 1.52 लाख स्मार्ट बिजली मीटर करेगीं स्थापित

वाहनों की पासिंग व निरीक्षण का समय दोपहर तीन बजे तक रहेगा। उन्होंने कहा कि जारी शैड्यूल में बदलाव भी किया जा सकता है ऐसे में पासिंग करवाने के लिए आने से पूर्व आरटीओ कार्यालय चम्बा में अवश्य संपर्क करें।
गाड़ियों की पासिंग व निरीक्षण के समय कोविड- 19 महामारी से बचाव के लिए भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना व आदेशों की कड़ाई से पालना करना अनिवार्य होगा और सोशल डिस्टेंसिंग का भी  ध्यान रखना होगा। प्रत्येक व्यक्ति मास्क लगाकर और वाहनों को सैनिटाइज करके ही पासिंग स्थल पर पहुंचें। चालक व परिचालक के अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति को पासिंग स्थल पर प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

प्रदेश सरकार जिला शिमला और धर्मशाला में 1.52 लाख स्मार्ट बिजली मीटर करेगीं स्थापित

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। राज्यों के ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लेते हुए  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आर.के. सिंह से हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लि. को 540 करोड़ रुपये के ऋण पीएफसी/आरईसी के माध्यम से प्रदान करने का आग्रह किया ताकि मार्च और अप्रैल माह की देनदारियां पूरी की जा सके। मुख्यमंत्री ने इसके अतिरिक्त उनसे 350 करोड़ रुपये अनुदान के रूप मेें दिए जाने का आग्रह किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आरईसी/पीएफसी के माध्यम से होने वाले ऋणों पर ब्याज दरों को भी कम करने का आग्रह किया।
यह भी पढ़ेंः- शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने किया 53 कोरोना योद्धाओं को सम्मानित

डिस्काॅम की नकदी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए 90 हजार करोड़ रुपये की नकदी डालने का निर्णय लेने के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री का धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनकोस व ट्रांसकोज के 31 मार्च, 2020 तक के देय भुगतान पर ही डिस्काॅम्स वित्तीय सहायता के लिए पात्र होगा। उन्होंने कहा कि राज्य बिजली बोर्ड और डिस्काॅम ने मार्च 2020 तक अपनी देनदारियों का भुगतान कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब मार्च और अप्रैल 2020 तक 540 करोड़ रुपये की देनदारियां लंबित हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान हुए लाॅकडाउन से प्रभावित ओद्यौगिक ईकाइयों, आर्थिक प्रतिष्ठानों, होटलों और रेस्तरां को राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने छूट और डिमांड चार्जिज को टालने के माध्यम से 47 करोड़ रुपये की राहत दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिजली के बिल जमा करने की तिथि को कई बार बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन के कारण बिजली की मांग में 40-45 प्रतिशत की कमी आई है जिससे हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड को लगभग 319 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार निकट भविष्य में शिमला और धर्मशाला में 1.52 लाख स्मार्ट बिजली मीटर स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि यद्यपि केंद्र सरकार ने विशेष श्रेणी के राज्य हिमाचल प्रदेश को निश्चित अनुदान प्रदान करने का भी प्रावधान किया है, परन्तु इसे वास्तविक लागत के माध्यम से निश्चित किया जाना चाहिए ताकि 22 लाख उपभोक्ताओं, जिसमंे 20 लाख घरेलु उपभोक्ता पर कम से कम भार पड़े। 
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक उर्जा राज्य के रुप में जाना जाता है, तथा यहां देश में कुल उपलब्ध 45,000 मेगावाट जल विद्युत क्षमता में से 10,500 मेगावाट जल विद्युत का उत्पादन होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गत वर्ष राज्य सरकार ने 778 मेगवाट की परियोजनाएं सतलुज जल निगम, 499 मेगावाट की परियोजनाएं एनटीपीसी और 520 मेगावाट की परियोजनाएं चिनाब घाटी में क्रियान्वयन के लिए  एनटीपीसी को आबंटित की हैं। उन्होंने कहा कि यह घाटी जनजातीय और दूरदराज के क्षेत्र में है, इसलिए ऊर्जा निकासी के लिए प्रभावी और दीर्घकालीन नीति बनाने की आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा कि एसजेवीएनएल तथा राज्य सरकार द्वारा काज़ा में 1000 मेगावाट सौर ऊर्जा मेगा पार्क का निर्माण प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा निकासी के लिए प्रभावशाली व्यवस्था बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस संदर्भ में केन्द्रीय ऊर्जा सचिव को पहले ही एक पत्र लिखा है।
केन्द्रीय राज्य ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण विभिन्न क्षेत्र प्रभावित हुए हैं और ऊर्जा क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र को हुई क्षति से उभारने के लिए प्रभावी कदम लेने और नवीन पहल की आवश्यकता है।
केन्द्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को आशवस्त किया कि केंद्र सरकार राज्य सरकार की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि दूरदराज क्षेत्रों में ऊर्जा निकासी प्रणाली तैयार करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

कोरोना संक्रमण से बचाव एवं लोगों की सुरक्षा के लिए करवाया गया हवन

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। शिक्षा, विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज न्यू शिमला सामुदायिक भवन में भाजपा महिला मोर्चा शिमला द्वारा समाज से कोरोना संक्रमण से बचाव एवं लोगों की सुरक्षा के लिए आयोजित हवन कार्यक्रम में भाग लिया।
उन्होंने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा शिमला इकाई द्वारा कोरोना वैश्विक महामारी से देश व प्रदेश को सुरक्षित रखने के लिए पाठ का आयोजन किया गया, जो एक सराहनीय कार्य है।
यह भी पढ़ेंः- शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने किया 53 कोरोना योद्धाओं को सम्मानित
उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति ने इस महामारी से निपटने के लिए व्यक्तिगत स्तर पर हर संभव प्रयास किए हैं। लाॅकडाउन की स्थिति में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आहवान पर पूरे देश भर में कार्यकर्ताओं द्वारा पका भोजन, राशन, मास्क, सैनिटाइजर एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं को जरूरतमंदों में वितरित किए गए।
उन्होंने बताया कि आज देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अग्रसर है जिसमें अब सभी प्रकार के मास्क, पीपीई किट, वेंटिलेटर का निर्माण देश में किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कोरोना शुरू होने पर इन सब चीजों का निर्माण देश में नहीं किया जाता था। लेकिन अब इन सब वस्तुओं का निर्माण कर दूसरे देशों में भी निर्यात किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन 50 लाख पीपीई किट दूसरे देशों में निर्यात कर रहा है।
उन्होंने बताया कि इस महामारी के दौर में हिमाचल प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा विभिन्न कार्य किए गए हैं, जिसमें महिला मोर्चा द्वारा 30 लाख मास्क बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, इस कार्य में हिमाचल प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा 29 लाख 50 हजार मास्क बनाकर लोगों में वितरित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इन सब नेक कार्यों में आज महिला मोर्चा द्वारा समाज की सुरक्षा के लिए हवन का आयोजन किया गया है। जिसके लिए उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने किया 53 कोरोना योद्धाओं को सम्मानित

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। नेशनल डवलपमेंट सोसायटी हिमाचल प्रदेश द्वारा न्यू शिमला में आयोजित कार्यक्रम के तहत आज शिक्षा, विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कोरोना संकटकाल में निरंतर सेवाएं प्रदान करने वाले 53 कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान समाज की सेवा व आमजन की सहायता के लिए इन लोगों द्वारा प्रदान किया गया योगदान सराहनीय है। संकटकाल की स्थिति में समाज में निरंतरता बनाए रखने के लिए इनके द्वारा विभिन्न स्तरों पर किए गए कार्यों ने समाज को मजबूती प्रदान की है।
कफ्र्यू एवं लाॅकडाउन के दौरान इन सभी कोरोना योद्धाओं ने समन्वित भाव को प्रदर्शित करते हुए परोक्ष रूप से देश सेवा का कार्य किया है।
यह भी पढ़ेंः- कोरोना से जंग जीत चुके पांच और लोगों को भेजा गया घर, रहेगें होम क्वारंटीन
उन्होंने कहा कि अनलाॅक की स्थिति में हमें कोरोना संक्रमण के संकट को देखते हुए सभी हिदायतों का पालन करना आवश्यक है। चेहरे को मास्क अथवा गमछे से ढकने को हमें अपने जीवन का अनिवार्य अंग बनाना होगा। दो गज की दूरी तथा अन्य मानकों को अमल में लाना अनिवार्य है।
इस अवसर पर उन्होंने संस्था की स्मारिका ‘समाज कल्याण’ का विमोचन भी किया।
संस्था के अध्यक्ष डाॅ. ओपी शर्मा ने बताया कि इन योद्धाओं का सम्मान कर संस्था ने अपने दायित्व की पूर्ति की है। उन्होंने बताया कि इसके तहत न्यू शिमला के थाना प्रभारी तथा उनके अन्य कर्मचारी, क्षेत्र के पार्षद, चिकित्सक, पटवारी, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, स्वच्छता कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता, समाचार विक्रेता, डाकघर प्रभारी, डाक पाल, जलापूर्ति व्यवस्थापक, निरंकारी मिशन के सदस्य, निजी क्लीनिक व केमेस्टि मेडिसन न्यू शिमला, पत्रकारों को कोविड संकटकाल के दौरान किए गए उनके कार्यों के प्रति सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त संस्था द्वारा शोघी, ढली तथा कुसुम्पटी में भी कोरोना योद्धाओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा प्रकाशित स्मारिका में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया है। इसके अतिरिक्त विभिन्न कल्याणकारी कार्यों के प्रति जागृति प्रदान करने के साथ-साथ स्वच्छता, नशा निवारण, समाज सेवा तथा अन्य विषयों पर प्रकाश डाला गया है।

कोरोना से जंग जीत चुके पांच और लोगों को भेजा गया घर, रहेगें होम क्वारंटीन

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

हमीरपुर। यहां एनआईटी परिसर स्थित समर्पित कोविड केयर सेंटर में उपचाराधीन 5 लोगों की फॉलोअप रिपोर्ट गत देर सायं नेगेटिव आने के बाद इन्हें आज शुक्रवार को डिस्चार्ज करके गृह संगरोध में भेज दिया गया। इसके साथ ही जिला में अब कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 166 तक पहुंच गई है।

उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कोरोना की जंग जीतने वाले इन लोगों को शुभकामनाएं दी तथा इनकी देख-रेख कर रहे चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से ही जिला में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने एवं संक्रमित व्यक्तियों के सफल उपचार में सफलता प्राप्त हो रही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर तक प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार हमीरपुर जिला में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 253 हो गई है। इनमें से 166 ठीक होकर घर जा चुके हैं। शुक्रवार दोपहर तक जिला में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केसों की संख्या 85 रह गई है। इनमें 76 लोग एनआईटी स्थित समर्पित कोविड केयर सेंटर, 7 समर्पित कोविड-19 स्वास्थ्य केंद्र भोटा में और 2 लोग मेडिकल कॉलेज नेरचौक (मंडी) रेफर किए गए थे।

डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि अभी तक जिला से कुल 11,806 सैंपल लिए जा चुके हैं। वीरवार को भी 286 नमूने लिए गए, जिन्हें शुक्रवार को जांच के लिए आईएचबीटी पालमपुर भेजा गया है। इनमें से 20 सैंपल फॉलोअप रिपोर्ट के लिए डीसीसीसी, हमीरपुर से लिए गए हैं, जबकि भोरंज ब्लॉक से 90, टौणी देवी से 47, सुजानपुर 41, नादौन 39, बड़सर 31, गलोड़ 12 और मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर से 6 सैंपल भेजे गए हैं।

सेब का समर्थन मूल्य पचास पैसे से बढ़ाकर किया जाए दस रूपये – दीक्षित भारद्वाज

0

साथ ही मंहगाई के दौर में बढ़ रहे हैं सेब पैकिंग सामग्री और पेट्रोल-डीजल के भी दाम

 
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। पांच हजार की आर्थिकी वाले सेब उद्योग को सरकार का झटका पचास पैसे समर्थन मूल्य बढ़ाकर ष्ऊंट के मुँह में जीराष् भद्दा मजाक किया है। यह बात दीक्षित भारद्वाज जुब्बल कोटखाई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया प्रभारी ने कही है। उन्होनें कहा कि जहाँ देश की जनता व गाँव के किसान- बागवान कोरोना महामारी के कारण बेरोजगारी व आर्थिकी सकंट से बुरी तरह जूझ रहा है। वहाँ सेब सीजन शुरू होते ही महंगाई के दौर में पेटी, ट्रे, सेब पैकिंग सामग्री,पेट्रोल डीज़ल व अन्य समान के दाम बढ़ रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः- जमा दो में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले संजौली स्कूल के छात्र को प्रधानाचार्य की ओर से किया गया सम्मानित
इधर सरकार ने पचास पैसे सेब का समर्थन मूल्य बड़ा कर पांच हजार करोड के सेब उद्योग से जुड़े आठ जिलों के लाखों परिवार को तोहफा दिया हैं। इधर कुदरत का कहर अधिकतर जगह पर ओले ने भारी नुकसान किया है और साथ में इस साल सेब की फसल भी बहुत कम है। जहाँ सरकार ने अभी तक पिछली साल के समर्थन मूल्य के पैसे की अदायगी नहीं की है। वहाँ आढती ने भी अभी तक बागवानों के सेब का पैसा नहीं दिया हैं। इस तरह बागवानों का शोषण कर कमर तोड़ दी है।
दीक्षित ने कहा कि भाजपा सरकार में मंत्री, विधायक व स्वयं सरकार के मुख्या सेब बहुल क्षेत्र से बागवान है। जोकि बागवानों की हर परिस्थितियों व समस्याएं से अवगत होने के बावजूद भी अनदेखी व भद्दा मजाक किया जा रहा है और बागवानों के जख्मो में नमक छिडका जा रहा है। जो कि बहुत ही दुखद व चिन्ता जनक है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस निर्णय को बदल कर पूर्ण विचार करके सेब का समर्थन मूल्य 10 रूपए किया जाये।

Shoolini University

Latest article

लोकतंत्र और संविधान की आड़ में हिंसा एवं अराजकता को संरक्षण देना कांग्रेस की...

    आदर्श हिमाचल ब्यूरों शिमला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की राजनीतिक कार्यशैली...

वीरभद्र सिंह ने राजनीति में ही नहीं, प्रदेशवासियों के दिलों पर भी किया राज...

‌‌   आदर्श हिमाचल ब्यूरों रामपुर ।  बुशहर स्पोर्ट्स कल्चर एंड एनवायरनमेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की...

शिमला में जलवायु-अनुकूल पादप स्वास्थ्य एवं सतत कृषि पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 

शिमला ।  ‘जलवायु सहनशीलता, खाद्य सुरक्षा एवं सतत कृषि के लिए अगली पीढ़ी की पादप स्वास्थ्य रणनीतियाँ’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का...