Home Blog Page 2429

जमा दो में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले संजौली स्कूल के छात्र को प्रधानाचार्य की ओर से किया गया सम्मानित

0

 

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। राजधानी शिमला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संजौली में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अनमोल रेहाईक को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। अनमोल रेहाईक ने जमा दो में 93% अंक लेकर न केवल स्कूल का नाम रोशन किया हैं बल्कि अपने माता – पिता का नाम भी रोशन किया है। प्रधानाचार्य डॉ केसी शर्मा की ओर से छात्र को 2100 रूपये की राशि प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
यह भी पढ़ेंः- अनलॉक-2 को सामान्य स्थिति समझने की भूल ना करें, इससे भी ज्यादा सावधानी और अधिक अनुशासित होने की आवश्यकता- अजय वशिष्ट
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रकाश शंडिल व स्कूल प्रवक्ता अजय वशिष्ठ व छात्र के पिता सुनील रेहाइक भी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि दसवीं कक्षा में इस वर्ष प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रूशल चौहान 95.8% अंक प्राप्त करने वाले छात्र को भी प्रोत्साहित राशि देकर सम्मानित किया था । इस अवसर पर प्रधानाचार्य व स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने छात्र व उनके साथ आए अभिभावक व स्कूल के सभी अध्यापकों को हार्दिक बधाई दी।

अनलॉक-2 को सामान्य स्थिति समझने की भूल ना करें, इससे भी ज्यादा सावधानी और अधिक अनुशासित होने की आवश्यकता- अजय वशिष्ट

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। एनएसएस राज्य सलाहकार समिति शिक्षा निदेशालय के सदस्य अजय वशिष्ट ने कहा कि अनलॉक दो का मतलब ज्यादा छूट, ज्यादा स्वतंत्रता और ज्यादा लापरवाही नहीं है बल्कि अधिक सतर्कता, अधिक सावधानी और अधिक अनुशासित होने की आवश्यकता है। करोना महामारी ने जहां मानव जाति के लिए एक बड़ा संकट पैदा किया है वहीं इसका प्रभाव प्रत्यक्ष रूप से अर्थव्यवस्था पर भी साफ दिखाई दे रहा ह। इस महामारी से विश्व के 1 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से पांच लाख से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है। विश्व में कोरोना का कहर सबसे अधिक अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटेन, स्पेन, पीरु में देखने को मिला है अमेरिका में बाजार खुलने के बाद हालात फिर खराब हुए हैं । देश के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फोसी ने कहा कि यदि स्वास्थ्य नियमों का पालन नहीं हुआ तो अमेरिका में 1 दिन के भीतर एक लाख मामले सामने आ सकते हैं इस चेतावनी को बड़ी गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। भारत में महाराष्ट्र,  दिल्ली,  तमिलनाडु,  गुजरात, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कोरोना का कहर दिखाई दे रहा है और इन राज्यों में करोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी है इसमें कोई संदेह नहीं कि दूसरे देशों की तुलना में भारत में स्थिति फिर भी नियंत्रित तो है लेकिन अधिक सतर्कता अपनाने की अति आवश्यकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस गेब्रिसिस ने चेताया है एकि अभी संक्रमण का इससे भी बुरा दौर आना बाकी है। भारत में कोरोना वायरस आने के 6 महीने के बाद सबसे ज्यादा असर जून में देखने को मिले है। विशेषज्ञों का मानना है कि जून की तरह जुलाई माह में भी स्थिति अति संवेदनशील हो सकती है।
डाटा विशेषज्ञ दीपेन्द्र राय के अनुसार जून में संक्रमित मरीजों की संख्या और मौतों की संख्या दोनों ही में ही बढ़ोतरी हुई है । केरल के वरिष्ठ डाटा एक्सपर्ट जेम्स विल्सन का मानना है कि जुलाई में पांच से छह लाख संक्रमित मरीजों की संख्या हो सकती है । करोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी चाहे विश्व में हो या भारत में हो वास्तव में चिंता का विषय है । अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की रिपोर्ट के अनुसार यदि 2020 की दूसरी छमाही में कोरोना महामारी की दूसरी लहर से 34 करोड नौकरियों पर संकट के बादल मंडरा सकते हैं । यह तो सर्वविदित है कि अनलॉक एक के बाद संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है एइसके दो प्रमुख कारण हैं अनलॉक व जांच में तेजी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिएए लोगों को रोजगार बना रहे यह अनलॉक समय की मांग भी है ।
इस संकट के समय सतर्कता ही बचाव है और लापरवाही हम सभी पर महंगी पड़ सकती है ।हिमाचल प्रदेश में लोगों की सुविधा के लिए 60% सवारियों के साथ अनलॉक एक में बसें चलाई जा रही थीए लेकिन अब अनलॉक दो में 100% सवारियों के साथ भी आने वाले समय में बसें चलेंगी तो भी इस माहौल में अपनी और औरों की सुरक्षा के लिए हमें स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों की पालना कड़ाई से करनी होगी । हिमाचल प्रदेश में अब रात 9:00 बजे तक कर्फ्यू में ढील का तात्पर्य यह नहीं ए कि घरों से बाहर घूमने का समय बढ़। है एअधिक छूट मिली हए बल्कि केवल आपातकाल स्थिति में ही इस छूट में बाहर निकले । हिमाचल प्रदेश में इस नियंत्रित स्थिति में यदि करोना महामारी से निपटने के नियमों में हम अनुशासित नहीं रहे एनियमों की अनुपालन। नहीं की एसतर्कता व एतिहात हमने नहीं अपनाई तो हिमाचल को करोना से ग्रस्त मुंबई और दिल्ली जैसी स्थिति होने में भी देर नहीं लगेगी । अतः घरों में रहें एसुरक्षित रहें ।
सामाजिक दूरी बनाए रखें एघरों से बाहर निकलने पर मास्क का अवश्य प्रयोग करेंए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचेए बार बार साबुन स व जल से हाथ साफ करते रहेंएकिसी भी सतह को छूने के बाद सैनिटाइजर का प्रयोग भी किया जा सकता हैए सार्वजनिक जगहों पर ना थूके। इन सावधानियों को अपनाने के बाद हम काफी हद तक इस महामारी से अपना व औरों का बचाव कर सकते हैं

गरीब व जरूरतमंद मरीजों को आयुष्मान और हिमकेयर का मिला सहारा

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

हमीरपुर। एक तो गरीबी और उस पर बीमारी की मार। ऐसे में कोई जरूरतमंद एवं असहाय मरीज करे भी तो क्या करे? जी हां, एक ऐसा भी दौर था कि जब गरीब परिवार का कोई सदस्य किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ जाता था तो वह परिवार आर्थिक और मानसिक रूप से पूरी तरह टूट जाता था। इलाज के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती और कई बार पैसे की कमी के कारण मरीज का इलाज ही नहीं हो पाता था।

यह भी पढ़ेंः- 13 जुलाई के बाद अब सबसे पहले होगी फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं

अब ऐसे गरीब मरीजों के इलाज में पैसे की कमी कभी आड़े ही नहीं आ सकती है। बीमारी के संकट के समय ऐेसे लोगों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना और हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना आरंभ की है। इन योजनाओं का लाभ उठाकर गरीब व अन्य पात्र लोग अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।  जिला हमीरपुर में भी हजारों लोग इन योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। गरीब और अन्य जरुरतमंद मरीजों के लिए ये योजनाएं बहुत बड़ा सहारा साबित हो रही हैं। अभी तक जिला में दस हजार से अधिक लोग आयुष्मान और हिमकेयर योजना का लाभ उठाकर अपना मुफ्त इलाज करवा चुके हैं। इनके इलाज पर लगभग सवा चार करोड़ की धनराशि खर्च की गई है।

   मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत जिला में 52,646 लोगों के कार्ड बनाए गए हैं। इनमें से अभी तक 1986 लोग मुफ्त इलाज की सुविधा प्राप्त कर चुके हैं और इनका क्लेम लगभग 80 लाख रुपये है। इसी प्रकार हिमकेयर योजना के अंतर्गत जिला में 41,462 कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिनमें से 8,663 लोगों ने मुफ्त इलाज की सुविधा का लाभ उठाया है और इनकी क्लेम राशि तीन करोड़ 44 लाख रुपये से अधिक है। इनमें से कई लोग बहुत ही गंभीर बीमारियों के शिकार थे और इन बीमारियों का इलाज बहुत ही महंगा था, लेकिन संकट के समय आयुष्मान भारत और हिमकेयर योजना इन लोगों के लिए बहुत मददगार साबित हुई।

  बीपीएल वर्ग के लोग आयुष्मान भारत योजना में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इस योजना में सालाना पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का प्रावधान है। इसके लिए लाभार्थी से कोई भी प्रीमियम नहीं लिया जाता है। हिमाचल में अगर कोई जरुरतमंद परिवार आयुष्मान भारत योजना से छूट जाता है तो उसे भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे छूटे लोगों के लिए ही प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना आरंभ की है।

    आयुष्मान भारत की तरह ही हिमकेयर योजना भी काफी कारगर साबित हो रही है। एकल नारियां, 40 प्रतिशत से अधिक विकलांगता के शिकार व्यक्ति, 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, आंगनबाड़ी कर्मचारी, मिड डे मील कर्मचारी, आशा वर्कर्स, दैनिक वेतनभोगी सरकारी कर्मचारी, पार्ट टाइम वर्कर्स, संविदा कर्मचारी, आउटसोर्स कर्मचारी और अन्य पात्र लोग सालाना मात्र 365 रुपये प्रीमियम देकर हिमकेयर योजना का लाभ उठा सकते हैं। बीपीएल वर्ग, मनरेगा वर्करों और पंजीकृत रेहड़ी-फहड़ी विक्रेताओं से कोई भी प्रीमियम नहीं लिया जाता है।

इन श्रेणियों से छूटे लोगों को भी हिमकेयर योजना में कवर करने की व्यवस्था की गई है। उनके लिए सालाना प्रीमियम राशि एक हजार रुपये निर्धारित की गई है। हिमकेयर योजना में चयनित परिवार के अधिकतम पांच सदस्य सालाना पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।  

13 जुलाई के बाद अब सबसे पहले होगी फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कालेजों में पढ़ने वाले 60 हजार से ज्यादा फर्स्ट व सेकेंड ईयर के छात्रों की फाइनल परीक्षाएं अभी नहीं होंगी। राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि 13 जुलाई के बाद सबसे पहले फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएंगी, उसके बाद अगर स्थिति सामान्य हुई, तो कालेज में रूसा के तहत पढ़ रहे फर्स्ट व सेकेंड ईयर के छात्रों की परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएंगी।
यह भी पढ़ेंः- रामपुर के खनेरी महात्मा गाँधी मेडिकल सर्विस काॅमप्लेक्स में अगले हफ्ते से शुरू होंगे कोरोना टेस्ट
जानकारी के अनुसार अगर स्थिति काबू नहीं हो पाती है, तो ऐसे में फर्स्ट व सेकेंड के छात्रों को प्रोमोट कर दूसरी कक्षा में भी बिठाया जा सकता है। इसके अलावा सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि लॉकडाउन की वजह से जो छात्र अपने-अपने घर दूसरे जिलो में चले गए हैं, उन छात्रों को परीक्षाओं के लिए एक जिला से दूसरे जिला में आने की भी आवश्यकता नहीं होगी। छात्रों को उन्हीं के जिला में बनाए गए परीक्षा केंद्रो में परीक्षाओं में बैठने की सुविधा दी जाएगी।
साथ ही सरकार कालेज फाइनल सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षा से पहले एचपीयू को तैयारियां करने के लिए केवल पंद्रह दिन का ही समय देगा। जानकारी के अनुसार  कालेज परीक्षाओं को लेकर सरकार रोज चर्चाएं व प्लानिंग कर  रही है। दरअसल कई छात्र ऐसे भी हैं, जिनका घर कंटेनमेंट जोन में आता है। ऐसे में यह भी प्लान किया जा रहा है कि इन छात्रों को कैसे परीक्षाएं देने के लिए बुलाया जाए। फिलहाल इस पर सरकार प्लानिंग कर रही है। ऐसे में देखना होगा कि कालेज परीक्षाएं सभी छात्रों की सही रूप से हो सकें, इसके लिए सरकार की अगली प्लानिंग क्या होती है। बताया जा रहा है कि  एचपीयू ने प्रश्न पत्र तैयार कर दिए हैं, प्रिटिंग के लिए दिए गए हैं। जब कालेज फाइनल परीक्षा की तारीख फाइनल हो जाएगी, तो एचपीयू प्रश्न पत्र की सप्लाई मंगवा देगा।
फिलहाल एचपीयू  ने सरकार को शैक्षणिक गतिविधियों को कैसे सुचारू किया जा सकें, इन सभी संभावनाओं से सरकार को अवगत करवाया है। अहम यह है कि कालेजों में सेमेस्टर प्रणाली के तहत केवल एक  ही बैच बचा है। यही वजह है कि सरकार सबसे पहले सेमेस्टर परीक्षा को निपटाना चाहता है। बताया जा रहा है कि  मॉर्निंग व इंवनिंग दो सेशन में छात्रों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

 

रामपुर के खनेरी महात्मा गाँधी मेडिकल सर्विस काॅमप्लेक्स में अगले हफ्ते से शुरू होंगे कोरोना टेस्ट

0

चिकित्सा प्रबंधन बोले…. मशीन के स्थापित होने से अब सैंपल आईजीएमसी भेजने की नहीं पड़ेगी जरूरत

विशेषर नेगी

शिमला। राजधानी शिमला के रामपुर के महात्मा गाँधी मेडिकल सर्विस कम्प्लेक्स में भी कोविड टेस्टिंग सुविधा उपलब्ध जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। इस के लिए सरकार की ओर से लाखो रूपये की टेस्टिंग मशीन चिकित्सा परिसर पहुंचा दी गई है। इसे फिट करते ही अगले हफ्ते से यह सयंत्र काम करना शुरू कर देगा। अब तक समूचे ऊपरी क्षेत्र से कोरोना जाँच के लिए आईजीएमसी शिमला सेम्पल भेजे जाते थे। इस से दो दिन का समय लग रहा था। अब इस मशीन को खनेरी चिकित्सा सेवा परिसर में स्थापित करने से शिमला ज़िले के रामपुर और कुमार सैन उपमंडल, कुल्लू का आनी उपमंडल तथा मंडी ज़िले के करसोग का ऊपरी क्षेत्र लाभान्वित होगा।
यह भी पढ़ेंः- पिछले 24 घंटे में जिला शिमला और किन्नौर में 28 आईटीबीपी जवान आए कोरोना पाॅजिटिव
खनेरी चिकित्सा सेवा परिसर प्रबंधन ने बताया सरकार प्रदेश में 14 स्वास्थ्य संस्थानों को कोरोना जांच मशीने उपलब्ध करा रही है। ताकि इस का लाभ दूरदराज तक हो। डॉण् एनके मेहता चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा हैए पहले मरीजों के नमूने आईजीएमसी शिमला भेजे जाते थे। इस में कम से कम दो समय लग रहा था। अब सरकार ने महात्मा गाँधी चिकित्सा सेवाएं परिसर को भी कोविड जाँच मशीन उपलब्ध करा दी है। जल्द इसे फिट कर कोरोना जाँच रामपुर में ही होगी।

लाॅकडाउन के बीच भी विभाग की ओर से कुल इतने पात्र नए लोगों को दी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन सुविधा

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर समावेशी समाज की स्थापना करने तथा वंचित वर्ग को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने तथा आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए उपयुक्त समर्थन दिया जा रहा है ताकि यह वर्ग सुरक्षित और प्रतिष्ठित जीवनयापन कर सके। इस वर्ग को आर्थिक, सामाजिक और पुर्नवास कार्यक्रम के माध्यम से सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है।
यह भी पढ़ेंः- पिछले 24 घंटे में जिला शिमला और किन्नौर में 28 आईटीबीपी जवान आए कोरोना पाॅजिटिव
जिला शिमला में कोविड-19 महामारी के दौरान लाॅकडाउन की स्थिति में भी पात्र लोगों को पेंशन उपलब्ध करवाने के लिए विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए गए ताकि पेंशन धारकों को इस दौरान किसी अनुचित स्थिति का सामना न करना पड़े। लाॅकडाउन के तहत पेंशन वितरण के लिए डाक व बैंकिग सेवा का उपयोग किया गया ताकि लोगों को उनके घरद्वार पर पेंशन सुविधा प्रदान की जा सके तथा सामाजिक दूरी बनाएं रखने तथा लाॅकडाउन में बाहर न निकलने आदि मानकों की अनुपालना भी सुनिश्चित की जा सके।
जिला में इस तिमाही के दौरान लगभग 4408 पात्र नए लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की गई। लाॅकडाउन में आर्थिक ठहराव में दी गई राशि ने पेंशन प्राप्त करने वाले लोगों को राहत प्रदान की। इसके तहत 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 1018 वृद्धजनों को यह पेंशन कोरोना संकटकाल में नई आशा की किरण लेकर आई। इसके अतिरिक्त 60 वर्ष आयु वृद्धावस्था में 3524, विधवा पेंशन में 556, दिव्यांगजनों में 327 तथा कुष्ठ रोगी पुर्नवास भत्ते के तहत एक व्यक्ति को पहली बार इस तिमाही के दौरान पेंशन प्रदान की गई।
जिला में लक्षित 62755 विभिन्न पेंशन धारकों में से 6146 पेंशन धारकों को 22 करोड़ 76 लाख 52 हजार रुपये तिमाही पेंशन के रूप में वितरित किए गए। 60749 व्यक्तियों की पेंशन जो कि लगभग 22 करोड़ 51 लाख 59 हजार की राशि डाक के माध्यम से जबकि 24 लाख 93 हजार 150 रुपये की राशि पात्र पेंशन धारकों को तिमाही के दौरान प्रदान की गई।
 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 1506 व्यक्तियों को 5,89,34,850 रुपये जबकि प्रदेश सरकार की वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत जिला में 27,997 लोगों को 10,76,19,900 रुपये की राशि, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत 3004 पात्र व्यक्तियों को 1,24,07,700 रुपये, विधवा पेंशन योजना के तहत 9222 पात्र महिलाओं को 2,92,45,200 रुपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय अपंग पेंशन योजना के तहत 37 व्यक्तियों को 1,66,500 रुपये तथा अपंग राहत भत्ता के तहत 5958 लोगों को 2,08,02,300 रुपये व कुष्ठ रोगी पुर्नवास भत्ते के तहत जिला में 180 रोगियों को 6,36,450 रुपये की राशि वितरित की गई।
उल्लेखनीय है कि माह अप्रैल में आए सभी आवेदनों में पात्र लोगों को पेंशन सुविधा प्रदान की गई है। यह लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। यदि किसी व्यक्ति को इस संबंध मंे कोई सूचना या शिकायत हो वो तहसील कल्याण अधिकारी अथवा जिला कल्याण अधिकारी से सम्पर्क कर सकता है।

पिछले 24 घंटे में जिला शिमला और किन्नौर में 28 आईटीबीपी जवान आए कोरोना पाॅजिटिव

0

यह जवान जम्मू कश्मीर से आए थे किन्नौर, सभी को शिफ्ट किया गया कोविड केयर सेंटर

विशेषर नेगी

किन्नौर/शिमला। जिला किन्नौर और रामपुर में 24 घण्टे के भीतर 28 आईटीबीपी जवानों के कोरोना पॉजीटिव आने से लोगों की मुश्किलें बड़ी। आज शिमला ज़िला के ज्यूरी में एसजेवीएन के ज्यूरी स्थित परिसर में कवरन्टीन किए गए 6 आईटीबीपी जवान कोरोना संक्रमित पाए गए। पिछले दिनों लद्दाख के गलवान घाटी में हुए विवाद के बाद किन्नौर के तिब्बत सीमा के साथ आईटीबीपी को मजबूत किया जा रहा है। ऐसे में देश के विभिनन हिस्सो से लौट रहे जवान कोरोना वाहक का काम कर रहे है। आज जंगी में आईटीबीपी के 17 जवान कोरोना पॉजीटिव निकले कुल 59 जवानों के सेम्पल लिए गए थे जिन में कुछ के सेम्पल आने बाकी है। इसी तरह शिमला जिला के रामपुर उपमंडल के ज्यूरी में 43 वी आईआईटीबी बटालियन के 6 जवान भी कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं । यह सभी जवान छुट्टियों काट कर अपनी बटालियन आये थे। इन सभी जवानो को एसजेवीएनएल के ज्यूरी संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था।
यह भी पढ़ेंः- प्रवासी, श्रमिक और गरीब की आवाज बनी मोदी सरकार – रणधीर शर्मा
बुधवार को किंन्नौर जिले के पीओ में एक साथ 5 कोरोना पॉजीटिव मामले सामने आए थे । वही वीरवार को जिले के जंगी में 17 जवान कोरोना संक्रमित निकले है। यह सभी जवान जम्मू से आईटीबीपी की अपनी गाड़ी से जंगी पहुंचे थे। सभी लोग कवरन्टीन में रखे गए थे। इस लिए कम्युनिटी स्प्रेड की संभावना कम जताई जा रही है। इस घटना को देखते हुए आईटीबीपी का जंगी परिसर को सील कर दिया गया है ताकि कोमिनिटी स्प्रेड न हो सके। उधर शिमला ज़िला के ज्यूरी में भी सतर्कता बरती जा रही
है। एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बताया ज्यूरी में 6 आईटीबीपी के जवान कोरोना संक्रमित पाए गए। उन्हें कोविड केयर सेंटर मशोबरा भेजा गया। उन्होंने बताया कि ज्यूरी ब्यापारियों से भी बैठक की गई। आईटीबीपी के जवान छुट्टी से लगातार आ रहे है और फारवर्ड पोस्टिंग में जाना है। इस लिए आईटीबीपी को निर्देश दिए गए हैकि दिन में ज्यूरी की बजाए मंगलाड नामक स्थान में उन के लिए रिसेप्शन सेंटर स्थापित करे ताकि लोगो को संक्रमण का भय न रहे।

प्रवासी, श्रमिक और गरीब की आवाज बनी मोदी सरकार – रणधीर शर्मा

0
सत्यदेव शर्मा
ऊना। प्रदेश भाजपा मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आगामी पांच महीने के लिए देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अन्न मुहैया करवाने के लिए आभार व्यक्त लड़ते हुए इस कदम को मानवीय निर्णय बताया है। साथ ही इस कोरोना काल मे कांग्रेस के गैर जिम्मेदाराना रवैये पर नाराजगी जाहिर करते हुए कांग्रेस पार्टी को संवेदनहीन करार दिया है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना व आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देश के प्रवासी, श्रमिक और गरीब लोगों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा देकर कल्याणकारी कार्य किया है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कोरोना के इस आपदा काल में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को आगामी पांच महीनों तक बढ़ाने से रोज़गार चले जाने से आर्थिक तंगी झेल रहे परिवारों को अन्न उपलब्ध करवाकर सराहनीय कदम लिया है। उन्होंने बताया कि इस योजना के लागू होने से देश के 80 करोड़ लोगों को प्रति व्यक्ति पांच किलो चावल और एक किलो चने की दाल मुफ्त में उपलब्ध होगी। वही इस योजना से प्रदेश के 6 लाख गरीब लोगों को भी इस योजना का नवंबर माह तक लाभ मिलेगा।
   यही नहीं पूर्व में भी आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत मोदी सरकार ने अप्रैल से जून महीने तक इसी तरह 80 करोड़ लोगों को राशन मुहैया करवाया था। केंद्र की मोदी सरकार इस महत्वकांक्षी योजना पर अबतक कुल 1.5 लाख करोड़ का खर्च वहन करने जा रही है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में श्रमिकों को काम उपलब्ध करवाने के लिए 50 हजार करोड़ का खर्च किया गया है।
रणधीर शर्मा ने बताया कि मोदी सरकार आज के दिन में प्रतिदिन तीन लाख पीपीई किट व एन-95 फेस कवर बनाकर मेक इन इंडिया को बढ़ावा देकर रोज़गार के साधन भी सृजित कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सरकार ने भी इस महामारी को हिमाचल में फैलने से रोकने के करकर उपाय किये थे। परिणामस्वरूप आज हिमाचल में जितने भी केस हैं वो सब बाहरी राज्य से वापिस आये संस्थागत क्वारंटाइन किये गए हिमाचलियों के ही हैं। साथ ही जयराम सरकार गांव में महिलाओं एवं श्रमिकों के लिए रोजगार के साधन विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उपलब्ध करवाने के लिए सकंल्पित है।

बसें खड़ी करना सरकार के फैसले का विरोध नही, बल्कि खर्च तक न निकाल पाने की मजबूरी: रमेश कमल

0

 

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। प्राइवेट बस ऑपरेटर संघ हिमाचल के महासचिव रमेश कमल ने कहा कि हमारा सरकार से न कोई विरोध है और न ही किसी प्रकार का कोई आंदोलन सरकार के खिलाफ है। बसें खड़ी करना सरकार के फैसले का विरोध नही, बल्कि खर्च तक न निकाल पाने की मजबूरी है। पिछले दिनों सरकार ने 60 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ बसें चलाने की परमिशन दी थी। इसमे प्राइवेट बस ऑपरेटर्स को अपना खर्च तक निकाल पाना संभव नही हो पा रहा था। ऐसे मेंं बसेे खड़ी करना मजबूरी थी।
यह भी पढ़ें: प्रदेश में अगले 24 घंटे में मौसम दिखाएगा अपने तेवर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
रमेश कमल ने कहा कि सरकार की सौ प्रतिशत सवारियों के साथ बसें चलाने को लेकर जारी अधिसूचना के बाद अब हिमाचल निजी बस ऑपरेटर्स संघ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये एक बैठक आयोजित करेगी, जिसमे आगामी फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले अधिसूचना में नियम व शर्तों पर चर्चा होगी।
किराया बढ़ाने पर आम लोगों पर पड़ने वाले अतिरिक्त वितीय बोझ पर रमेश कमल ने कहा कि आज सरकार ने हर सेवा के दाम बढ़ा दिये हैं। ऐसे मे जनता को हमारी मजबूरी भी समझना होगा। ये जनता के साथ एक तरह से हमारा समझौता होगा जो वे इस कोविड काल मे हमारा साथ देंगे। किराया बढ़ने से हम रोजी रोटी कमा सकेंगे जबकि चालकों व परिचालकों का रोजगार भी सुरक्षित रह सकता है।
 
 
 

प्रदेश में अगले 24 घंटे में मौसम दिखाएगा अपने तेवर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटों में दक्षिण पश्चिमी मानसून सक्रिय होगा। जिससे आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में अघंड के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इसकी पुष्टि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डाॅ. मनमोहन सिंह ने की है।
यह भी पढ़ेंः- चंबा काॅलेज में इस दिन स्थापित की जाएगी एमआरआई और सीटी स्कैन मशीन
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि चार जुलाई की रात से मानसून सक्रिय होगा जो आठ जुलाई तक जारी रहने के आसार है। इस बीच 5 और छह जुलाई को अनेक स्थानों पर गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रतिघंटा के रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी। गुरुवार को प्रदेश में कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। शिमला के उपनगर कसुम्पठी में सुबह हल्की बारिश हुई। इसके साथ धर्मशाला में 21 मिमी वर्षा हुई।
वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटों में धर्मशाला में 44 मिमी, पालमपुर में 33, नैनादेवी 25, भरारी 16, पावटा साहिब 12, गगल 11, कोहू 9, भोरंज 8, मेहन 7, सुंदरनगर, बैजनाथ और गोहर में 5, खिरी में 4, जोगिंद्रनगर 3, वहीं नादौन, बिजी ओर अघर में 2 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई।
गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री दर्ज हुआ। मैदानी जिलों में बारिश नहीं होने से गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है। भुंतर में 35.6, बिलासपुर 35.0, हमीरपुर 34.8, सुंदरनगर 34.6, भुंतर 35.6, चंबा 34.2, कांगड़ा 34.4, सोलन 33.0, नाहन 31.1, धर्मशाला 29.6, कल्पा 27.5, शिमला 25.4, केलांग 25.3 और डलहौजी में 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Shoolini University

Latest article

लोकतंत्र और संविधान की आड़ में हिंसा एवं अराजकता को संरक्षण देना कांग्रेस की...

    आदर्श हिमाचल ब्यूरों शिमला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की राजनीतिक कार्यशैली...

वीरभद्र सिंह ने राजनीति में ही नहीं, प्रदेशवासियों के दिलों पर भी किया राज...

‌‌   आदर्श हिमाचल ब्यूरों रामपुर ।  बुशहर स्पोर्ट्स कल्चर एंड एनवायरनमेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की...

शिमला में जलवायु-अनुकूल पादप स्वास्थ्य एवं सतत कृषि पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 

शिमला ।  ‘जलवायु सहनशीलता, खाद्य सुरक्षा एवं सतत कृषि के लिए अगली पीढ़ी की पादप स्वास्थ्य रणनीतियाँ’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का...