हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में स्वतत्रंता दिवस पर मुख्य न्यायधीश की ओर से फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

0
49

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय में स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य न्यायाधीश श्री एल. नारायण स्वामी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान, न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर, न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर, न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल, न्यायमूर्ति चंदर भूषण बारोवालिया, न्यायमूर्ति अनूप चितकारा और न्यायमूर्ति ज्योत्सना रेवाल दुआ भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ेंः- स्वतत्रंता दिवस के मौके पर डाॅ. रामलाल मारकेंडेय ने केलांग में फहराया तिरंगा

समारोह में सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश, माननीय श्री जस्टिस दीपक गुप्ता भी शामिल हुए।रजिस्ट्रार जनरल  वीरेंद्र सिंह, एडवोकेट जनरल,  अशोक शर्मा, हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष,  रमा कांत शर्मा, हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष  नरेश्वर सिंह चंदेल, एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ़ इंडिया  राजेश शर्मा, जिला बार एसोसिएशन, शिमला के अध्यक्ष और जिला एवं सत्र न्यायाधीश, शिमला ने भी ध्वजारोहण समारोह में भाग लिया।

कोरोनोवायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए जारी किए गए दिशा–निर्देशों के अनुसार सामाजिक दूरी का पालन करते हुए, समारोह में केवल सीमित संख्या में ही लोग शामिल हुए। इस समारोह का सीधा प्रसारण किया गया और माननीय सेवानिवृत्त न्यायाधीशों ने , उच्च न्यायालय व जिला न्यायालय शिमला के कर्मचारियों ने, उच्च न्यायालय से जुड़े अन्य कार्यालयों के कर्मचारियों ने और अधिवक्ताओं ने वर्चुअल प्लेटफार्म पर ही कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।