आनी के थबोली गांव में भीषण अग्नि से गोदाम जलकर राख

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

कुल्लू। आनी खण्ड की ग्राम पंचायत आनी के थबोली गांव में देर रात सेब के एक गोदाम में अचानक आग लग गयी। आगजनी की इस घटना में करीब पौने चार लाख की सेब की खाली पेटियों,ट्रे सहित कई अन्य सामान के जलने के अनुमान है।लेकिन जानी नुकसान होने से बच गया । जानकारी के अनुसार थबोली गांव के ज्ञानानन्द शर्मा का सड़क के साथ एक मकान है।
जिसमे गोदाम और कमरे बने हैं। जहां रात को 11 बजे तक सेब की ग्रेडिंग और पैकिंग का काम चल रहा था। जिसके बाद सभी अपने अपने कमरों और घरों को विश्राम करने निकल गए थे। लेकिन उसके करीब दो घण्टों बाद अचानक आग बज्डकी और गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
गांव वालों ने तुरन्त पुलिस और फायर पोस्ट आनी को सूचित किया। लेकिन जब तक फायर की गाड़ी पहुंचती तब तक अंदर रखा सारा सामान आग की चपेट में आ चुका था।
पुलिस ने नुकसान की रिपोर्ट मौके पर पहुंचकर तैयार कर दी थी। जबकि राजस्व विभाग को सूचित कर दिया गया था। राजस्व विभाग नुकसान के आकलन में जुट गया है।