Home Blog Page 2182

कोरोना अपडेट: किन्नौर में आईटीबीपी के पांच जवानों सहित प्रदेश में नौ जिलों से आए 24 मामले,  संक्रमितों की कुल संख्या हुई 979

0
प्रदेशभर में आज आए कोरोना के नए मामले
प्रदेशभर में आज आए कोरोना के नए मामले

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। जिला किन्नौर में आईटीबीपी के पांच जवानों सहित प्रदेश में आज सात जिलों से 24 नए मामले सामने आए हैं। इनमे कांगड़ा से छह, हमीरपुर और किन्नौर से पांच-पांच, मंडी और ऊना से दो-दो जबकि शिमला सिरमौर और लाहौल,-स्पिति से एक-एक नया मामला शामिल हैं। जबकिं आज सात जिलों से 42 लोग ठीक भी हुए हैं । आज सबसे ज्यादा
मरीज हमीरपुर आए ठीक हुए हैं। यहां आज एक साथ 22 लोग ठीक हुए हैं जबकि कांगड़ा से नौ, ऊना से सात और शिमला, मंडी, चम्बा व सोलन से एक-एक मरीज ठीक हुआ है।
जिला किन्नौर में आईटीबीपी के पांच जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह जवान जम्मू कश्मीर से रिकांगपिओ आए थे। सीएमओ किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने पुष्टि की है।
30 जून  को रिकांगपिओ आईटीबीपी के 164, हिमाचल पुलिस तीन, सड़क सीमा संगठन के पांच कर्मचारियों और एक अन्य को मिलाकर 173 के कोरोना सैंपल लिए गए थे। इन्हें जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया था। जहां पांच आईटीबीपी जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पांचों जवान आईटीबीपी सेंटर रिकांगपिओ में संस्थागत क्वारंटीन थे।
अब किन्नौर में कोरोना पॉजिटव की संख्या 13 हो गई है। जिस में ऐक्टिव केस की संख्या 10 है जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 3 है। एसडीएम कल्पा डॉ मेजर अविन्दर शर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि इस घटना को देखते हुए आईटीबीपी बटालियन रिकांगपिओ को कंटेन्मेंट जोने में तब्दील कर पूरी बटालियन को सील कर दिया गया है। ताकि कोमिनिटी स्प्रेड न हो सके। गौरतलब है कि किंन्नौर सीमा को चाक चौबंद करने के लिए आईटीबीपी ने अपने जवानों को छुट्टी रद्द कर वापिस बुलाया है। क्यो की जबसे लद्दाख के गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों की शहादत हुई उस के बाद किंन्नौर के साथ लगते सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है।
यह भी पढ़ें: उपलब्धि: शोंगटोेंग -कड़छम जल विद्युत परियोजना ने हासिल की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि
पांवटा साहिब में 38 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उक्त संक्रमित 16 जून को दिल्ली से पांवटा अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर ससुराल आया था। पांवटा पहुंचने पर संस्थागत क्वारंटीन में रखा गया था। दो बार रिपोर्ट निगेटिव आई जिसके बाद 29 जून को फिर से रिपोर्ट भेजी गई। बुधवार को लैब से रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर संक्रमित व्यक्ति को कोविड-19 केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। बीएमओ राजपुर डॉ अजय देओल ने पुष्टि की है।
तमिलनाडु से लौटा 24 साल का छात्र कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक को कोविड केयर सेंटर मशोबरा शिफ्ट किया है। जिला निगरानी ऑफिसर डॉ. राकेश भारद्वाज ने यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि यह युवक शिमला में पढ़ाई  करता है और 23 जून को शिमला लौटा था।
स्वास्थ्य विभाग ने इसे संस्थागत क्वारंटीन किया था। अब टेस्ट किया गया तो यह पॉजिटिव निकला। वहीं दूसरी तरफ बुधवार को एक ओर मरीज ठीक हो गया है। जिले में पॉजिटिव केसों की कुल संख्या 41 और एक्टिव केस 16 रह गए हैं। 22 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।
हमीरपुर में दो कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। गुरुग्राम से लौटा सेर महल का 40 वर्षीय व्यक्ति और गाजियाबाद से लौटा सासन झनियारी का 72 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों ही संस्थागत क्वारंटीन थे। दिल्ली से लौटी खैरा पालमपुर की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। महिला को सैन्य अस्पताल पालमपुर में शिफ्ट किया जा रहा है।
मंडी जिले के जोगिंदरनगर उपमंडल में कोरोना संक्रमण के दो मामले आए हैं। 28 जून को जोगिंदरनगर के मचकेहड़ गांव का 52 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया था, आज उसकी पत्नी (उम्र 46) और बेटे (उम्र 20) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनका परिवार दिल्ली के रोहिनी से लौटा था। इनके सैंपल बीते दिन लिए गए थे।
सोलन के परवाणू में 35 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उक्त संक्रमित पंचकूला में पॉजिटिव पाई गई स्टाफ नर्स के सपंर्क में आया था।

उपलब्धि: शोंगटोेंग -कड़छम जल विद्युत परियोजना ने हासिल की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन ने किन्नौर जिले में सतलुज नदी पर 450 मैगावॉट क्षमता की निर्माणाधीन शोंगटोेंग कड़छम जल विद्युत परियोजना ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस परियोजना की मुख्य सुंरग के एडिट-प्प् और एडिट-प्प्प् को जोड़कर परियोजना प्रबंधन में एक महत्वपूर्ण पड़ाव हासिल किया है। इन एडिटस के उत्खनन के दौरान विषम भूगर्भीय कठिन परिस्थितियों एवं 45 से 57 डिग्री सेंटाग्रेड तापमान के बावजूद एच.पी.पी.सी.एल. ने यह लक्ष्य हासिल किया।
यह भी पढ़ें: राज्यपाल ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर किए चिकित्सक सम्मानित
इस परियोजना की 7.7 किलोमीटर लम्बी मुख्य सुरंग में से 6.1 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी हो चुकी है और परियोजना के पॉवरहाऊस और टंªासफार्मर केवरन खुदाई का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। शोंगटोेंग-कड़छम जल विद्युत परियोजना हिमाचल प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन की एक महत्वपूर्ण परियोजना है जिसका निर्माण रन-ऑॅफ-द-रीवर परियोजना के प्रारूप में सतलुज नदी पर किया जा रहा है। इस परियोजना का डाइवरजन बैराज पोवारी ग्राम के समीप स्थित है। परियोजना का निर्माण ई.पी.सी. इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट और कन्सट्रक्शन ड के माध्यम से किया जा रहा है।

शोंग-टोंग परियोजना में कार्यरत लोग महत्वपूर्ण उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए...
शोंग-टोंग परियोजना में कार्यरत लोग महत्वपूर्ण उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए…
शोंगटोेंग कड़छम जल विद्युत परियोजना के शेष बचे कार्यों के लिए 1600 करोड़ की धन व्यवस्था हेतु भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलेे विभाग के माध्यम से हिमाचल प्रदेश सरकार, वर्ल्ड बैंक से वित्त पोषण प्राप्त करने के लिए प्रयासरत है। इस परियोजना से 10 करोड़ रूपये प्रति मेगावॉट की औसत लागत के मुकाबले 6.3 करोड़ रूपये प्रति मेगावॉट प्रतिर्स्पधा दर पर ऊर्जा उत्पन्न होगी और परियोजना शुरू होने के बाद राज्य को प्रतिवर्ष 500 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त होगा। यह अब तक किसी भी केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम की भागीदारी के बिना राज्य सरकार द्वारा बनाई जाने वाली सबसे बड़ी जल विद्युत परियोजना है।

राज्यपाल ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर किए चिकित्सक सम्मानित

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर आज राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कोरोना महामारी के समय में अपनी जान जोखिम में डाल कर लोगों की जान बचाने को किए गए अमूल्य योगदान के लिए चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। राजभवन में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर डाॅक्टरों को सम्मानित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह एक महान व्यवसाय है तथा वह उनके साहस की सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस हमारे जीवन में चिकित्सकों की महत्ता तथा उनके द्वारा मानवता के कल्याण के लिए किए गए कार्यों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।
यह भी पढ़ेंः-  डॉक्टर्ज डे पर हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में दंत प्रत्यारोपण सुविधा प्रारम्भ – डॉ. अनिल चौहान
उन्होंने कहा कि इस दिवस की महत्ता और भी बढ़ गई है, क्योंकि कोरोना महामारी के दौरान प्रत्येक चिकित्सक अपनी शत-प्रतिशत सेवाएं दे रहा है तथा लोगों को इस भयावह संक्रमण से उभारने में अपना अमूल्य योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह दिन उन सभी चिकित्सीय और स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहें पेशेवरों को समर्पित है, जो अपनी तमाम मुश्किलों के बाद भी मरीजों को देख रहें हैं तथा समाज के लिए अपना योगदान दे रहें हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों का परिश्रम और समर्पण इस महामारी के शुरुआती दौर से ही प्रशंसनीय है।

 दत्तात्रेय ने कहा कि राष्ट्र चिकित्सक दिवस महान चिकित्सक तथा पश्चिम बंगाल के द्वितीय मुख्यमंत्री डाॅ. बिधान चंद्र राॅय के सम्मान में आयोजित किया जाता है। डाॅ. राॅय को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से 4 फरवरी, 1961 को सम्मानित किया गया था। उन्होंने कहा कि वर्ष 1991 से भारत में महान चिकित्सक डाॅ. राॅय के सम्मान में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जा रहा है तथा मैं इस दिवस पर डाॅ. राॅय को अपना सम्मान प्रकट करता हूं।  उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना महामारी के दौरान सरकारी अस्पतालों, प्रयोगशालाओं आदि में अग्रिम पंक्ति में खड़े योद्धाओं के लिए 50 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा प्रदान कर रही है।
   इस अवसर पर राज्यपाल ने इन्दिरा गांधी मेडिकल काॅलेज और अस्पताल शिमला के प्रधानाचार्य डाॅ. रजनीश पठानिया, हिमाचल प्रदेश राजकीय दंत महाविद्यालय और अस्पताल शिमला के प्रधानाचार्य डाॅ. आशु कुमार गुप्ता, आई.जी.एम.सी. के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. जनक राज, कमला नेहरू अस्पताल शिमला की चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अम्बिका चैहान, स्त्री रोग विभाग के प्रोफेसर डाॅ. कुशिया पठानिया, दीन दयाल उपाध्याय अंचल अस्पताल शिमला के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. लोकेंद्र शर्मा, जिला शिमला की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सुरेखा चोपड़ा, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अस्पताल छोटा शिमला की चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अमिता धीमान, होम्योपैथिक औषधालय एवं शोध केंद्र न्यू शिमला के डाॅ. सुनील रमटैक, आई.जी.एम.सी के मेडिसिन विभाग के प्रमुख और प्रोफेसर डाॅ. दलीप गुप्ता, ह्नदय रोग विभाग के विभागाध्यक्ष और प्रोफेसर डाॅ. पी.सी नेगी, रेडीयोलाॅजी विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. संजीव शर्मा, माईक्रोलाॅजी विभाग की विभागाध्यक्ष और प्रोफेसर डाॅ. सांत्वना वर्मा, न्यूरोलाॅजी विभाग के विभागाध्यक्ष और प्रोफेसर डाॅ. सुधीर शर्मा तथा कोविड-19 मेडिसिन और नोडल अधिकारी डाॅ. बलबीर वर्मा को सम्मानित किया।

डॉक्टर्ज डे पर हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में दंत प्रत्यारोपण सुविधा प्रारम्भ – डॉ. अनिल चौहान

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर में दंत प्रत्यारोपण (डेंटल इम्प्लांट) सुविधा प्रारम्भ हो गई है। यह जानकारी कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. अनिल चौहान ने दी। उन्होंने कहा कि दंत चिकित्सा में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुप्रिया शर्मा के निर्देशन में प्रारम्भ की गई यह प्रदेश के सरकारी संस्थानों में अपनी तरह की पहली सुविधा है। विभाग को अत्याधुनिक मशीनरी से सुसज्जित किया गया है और दंत प्रत्यारोपण के लिए विशेषज्ञों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। यह सुविधा रोगियों को बहुत ही सस्ती व सुलभ दरों पर उपलब्ध होगी और इसमें मानक जीवाणु-नाशन (स्टरलाईजेशन) एवं संक्रमण (इन्फेक्शन) नियंत्रण प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः- सौरव वन विहार में सितम्बर से शुरू होगा बाढ़ संरक्षण का काम- मुख्य सचिव

उन्होंने कहा कि दंत प्रत्यारोपण में एक टाइटेनियम स्क्रू को जबड़े में एक कृत्रिम दांत की जड़ के रूप में प्रतिस्थापित किया जाता है। इसे आगामी तीन माह तक जबड़ों में छोड़ दिया जाता है ताकि यह जबड़ों की हड्डी के साथ एकीकृत हो सके। इसके उपरांत तीन से छह माह में इसके ऊपर क्राऊन को जोड़ा जाता है। यह खोए हुए/टूटे हुए दांतों को बदलने की आधुनिक सर्जिकल तकनीक है।

उन्होंने “डॉक्टर्ज डे” के अवसर पर मेडिकल कॉलेज में यह सुविधा प्रारम्भ करने के लिए दंच चिकित्सा विभाग की पूरी टीम को बधाई दी और इस दिशा में किए गए उनके निरंतर प्रयासों की सराहना भी की।

मुख्यमंत्री ने दी उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू को जन्मदिन की बधाई

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज देश के उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को उनके 71वें जन्मदिन पर बधाई दी। उप-राष्ट्रपति को बधाई संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि एम. वेंकैया नायडू एक प्रख्यात व्यक्तित्त्व हैं, जो हमेशा किसानों के कल्याण तथा ग्रामीण लोगों के विकास के लिए तत्पर रहते हैं। 

सौरव वन विहार में सितम्बर से शुरू होगा बाढ़ संरक्षण का काम- मुख्य सचिव

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। मुख्य सचिव अनिल खाची ने आज यहां जल शक्ति, वन एवं उद्योग विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सौरव वन विहार, पालमपुर को लेकर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। जल शक्ति विभाग ने सौरव वन विहार नेचर पार्क में बाढ़ संरक्षण के कार्य और इसकी कार्य योजना के बारे में प्रस्तुति दी। वन विभाग ने इस पार्क के सौन्दर्यीकरण के सन्दर्भ में लिए गए निर्णयों के बारे में प्रस्तुतिकरण दिया।

यह भी पढ़ेंः- विधायक राजेंद्र राणा के मुख्यमंत्री को भेजे गए डीओ लेटर व डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ के ऑफिस आर्डर को पढ़े एनसीपी नेता- लेखराज

मुख्य सचिव ने कहा कि सौरव वन विहार में बाढ़ संरक्षण का कार्य पहली सितम्बर, 2020 से आरम्भ किया जाएगा। उन्होंने सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिए कि इस कार्य को आरम्भ करने से पूर्व निविदाओं और परियोजना की रूपरेखा का कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि वन विभाग लैंड स्कैपिंग वास्तुकार का चयन करेगा, जिसे सौरव वन विहार के समूचे क्षेत्र की लैंड स्कैपिंग का कार्य सौंपा जाएगा।
अनिल खाची ने कहा कि लैंड स्कैपिंग का कार्य पूरा होने के उपरान्त वन विभाग अगस्त माह में झील और एक्वाकल्चर विकास का कार्य आरम्भ करेगा।
उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित विभाग 8.50 करोड़ रुपये की इस परियोजना पर पहली सितम्बर से कार्य आरम्भ करेंगे। उन्होंने कहा कि वह स्वयं इस परियोजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

विधायक राजेंद्र राणा के मुख्यमंत्री को भेजे गए डीओ लेटर व डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ के ऑफिस आर्डर को पढ़े एनसीपी नेता- लेखराज

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

सुजानपुर।  जिला कांग्रेस पंचायती राज अध्यक्ष लेखराज ने कहा है कि जिनकी घर-गांव में कोई पूछ पहचान तक नहीं है, वह भी अपनी राजनीति चमकाने के चक्कर में अंटशंट बयानबाजी करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि मतों व जन विश्वास के मामले में चंद मतों पर सिमटी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के स्वयं-भू नेता ने सुजानपुर के ऊहल पीएचसी में डेंटल एकयूपमेंट पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि उन उपकरणों को सरकार से स्थापित व स्वीकृत करने में कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा की कोई भूमिका नहीं है।
यह भी पढ़ेंः- कोरोना अपडेट: शिमला में तमिलनाडु से आया युवक निकला संक्रमित, चार जिलों से पांच नए मामले, 960 हुई कुल सक्रमितों की संख्या
लेखराज ने कहा कि यह नेता अपने ज्ञान को दुरुस्त करे और राजेंद्र राणा के मुख्यमंत्री को भेजे गए उस डीओ लेटर व डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ के सर्विसज के ऑफिस आर्डर नंबर 276-78 जो 9-6-2020 को निदेशालय से जारी हुआ है, उसको पढ़ लें और यह बताएं कि अब माफी मांगने की किसकी बारी है।
लेखराज ने कहा है कि विधायक की अपनी कुछ शक्तियां होती हैं जिनके तहत वह जनहित के कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि विधायक राजेंद्र राणा ने अपने प्रयासों से सुजानपुर की तकदीर और तस्वीर बदली है जिसकी क्षेत्र की जनता गवाह है। लेखराज ने कहा कि हाथ कंगन को आरसी क्या और पढ़े लिखे को फारसी क्या, यह दस्तावेज स्वयं बता देंगे। उन्होंने कहा कि जो अपने घर को सही से नहीं संभाल पा रहे हैं वह लोग किस मुंह से जनसेवा की बात कर रहे हैं।
विकास बयानों से नहीं जनता का विश्वास जीत कर लोकतंत्र में चुनाव जीतकर विकास होता है। घर में बैठ कर नेताओं वाले कपड़े पहनकर विकास नहीं होता है। लेखराज ने कहा कि एनसीपी के नेता किसकी बोली और भाषा बोल रहे हैं यह जनता जानती है। कोई भी टिप्पणी करने से पहले यह नेता अपने गिरेबां में झांक कर देखे और जनता को बताए कि सिवा बयानों के अभी तक उन्होंने किया क्या है?

कोरोना अपडेट: शिमला में तमिलनाडु से आया युवक निकला संक्रमित, चार जिलों से पांच नए मामले, 960 हुई कुल सक्रमितों की संख्या

0
कोरोना अपटेड
कोरोना अपटेड

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 
शिमला/कांगड़ा/हमीरपुर/सिरमौर। प्रदेश में आज चार जिलों से पांच नए मामले सामने आए हैं। इनमें हमीरपुर से दो और शिमला, सिरमौर और कांगड़ा से एक-एक नया मामला शामिल है। जबकि आज राहत की बात यह है कि चार जिलों से कुल 27 मरीज ठीक भी हुए हैं। इनमें सर्वाधिक 22 मरीज हमीरपुर जिले से हैं जबकि कांग़ड़ा से चार और मंडी व शिमला से एक –एक मरीज शामिल है।
जिला शिमला में तमिलनाडु से लौटा 24 साल का छात्र कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक को कोविड केयर सेंटर मशोबरा शिफ्ट किया है। जिला निगरानी ऑफिसर डॉ. राकेश भारद्वाज ने यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि यह युवक शिमला में पढ़ाई  करता है और 23 जून को शिमला लौटा था।
स्वास्थ्य विभाग ने इसे संस्थागत क्वारंटीन किया था। अब टेस्ट किया गया तो यह पॉजिटिव निकला। वहीं दूसरी तरफ बुधवार को एक ओर मरीज ठीक हो गया है। जिले में पॉजिटिव केसों की कुल संख्या 41 और एक्टिव केस 16 रह गए हैं। 22 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें: हादसा: जोत-चंबा मार्ग पर हुए गाड़ी के ब्रेक फेल, महिला की मौत, दो घायल
 
पांवटा साहिब में 38 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उक्त संक्रमित16 जून को दिल्ली से पांवटा अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर ससुराल आया था। पांवटा पहुंचने पर संस्थागत क्वारंटीन में रखा गया था। दो बार रिपोर्ट निगेटिव आई जिसके बाद 29 जून को फिर से रिपोर्ट भेजी गई। बुधवार को लैब से रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर संक्रमित व्यक्ति को कोविड-19 केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। बीएमओ राजपुर डॉ अजय देओल ने पुष्टि की है। जिला में अब कुल मामले 39 हो गए हैं जबकि 23 मरीजों के ठीक होने के बाज यहां नौ मामले एक्टिव रह गए हैं।
इसी के साथ कांग़डा से एक और हमीरपुर जिले सए दो नए मामले सामने आए हैं। शाम पांच तक के बुलेटिन में सामने आए इन मामलों के बाद प्रदेश में अब कुल संक्रमित मामलों की संख्या 960 पर पंहुच गई है जबकि 603 लोगों के ठीक होने के बाद अब प्रदेश में 336 मामले एक्टिव रह गए हैं।
आज प्रदेश की सात कोविड-19 लैब्स में सर्वाधिक 2038 सैंपल जांच के लिए लगाए हैं। अभी 1529 सैंप्लस का रिजल्ट आना है। इनमें 26 सैंपल्स पिछले कल के हैं। आज आए पाजिटिव पांच मामलों में  शिमला को छोड़कर बाकी जिलों के मामले पिछले कल के सैपंल्स से पाजिटिव पाए गए हैं।
 
 
 
 

हादसा: जोत-चंबा मार्ग पर हुए गाड़ी के ब्रेक फेल, महिला की मौत, दो घायल

0
हादसा
हादसा

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 
चंबा। जोत-चंबा मार्ग पर गाड़ी के ब्रेक फेल होने से महिला की मौत हो गई जबकि इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
यह भी पढ़ें: एनआईटी हमीरपुर बनने लगा है भ्रष्टाचार का अड्डा-राणा
बताया जा रहा है कि जोत से चंबा की तरफ तीन लोग आ रहे थे। भनेरा के पास गाड़ी ब्रेक फेल होने से पहाड़ी से टकरा गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची। एसपी चंबा डॉ मोनिका ने बताया कि पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

एनआईटी हमीरपुर बनने लगा है भ्रष्टाचार का अड्डा-राणा

0

छात्रों और नागरिकों के हितों से खिलवाड़ की नहीं दी जा सकती है इजाजत

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

हमीरपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र राणा ने यहां जारी प्रेस बयान में कहा है कि सत्ता में आने से पहले बात-बात पर भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाने वाली बीजेपी एनआईटी हमीरपुर के कथित भ्रष्टाचार पर आंखें क्यों मूंदे हुए है। राणा ने कहा है कि हैरानी यह है कि एनआईटी डायरेक्टर जो अपनी मनमानियों के लिए निरंतर चर्चा में रहते हुए खुद को सिस्टम से बड़ा मानने लगे हैं। उनके इस बेखौफ व बेलगाम व्यवहार का सबब क्या है। यह छात्र भी जानना चाहते हैं और जनता भी जानना चाहती है।
यह भी पढ़ेंः- एपीजी विश्वविद्यालय को मिला मानव संसाधन मंत्रालय का “स्वयंप्रभा”- एनपीटीईएल ऑनलाइन पढाई करवाने का प्रोजेक्ट
उन्होंने कहा कि कहीं यह मामला सत्ता संरक्षित भ्रष्टाचार को तो नहीं है? जिसमें ऊपर से नीचे तक सब मिले हुए हैं। राणा ने कहा कि एनआईटी हमीरपुर में मामला कथित भर्ती घोटाले का हो, या हिमाचली नागरिकों के हितों से खिलवाड़ का हो, या कथित तौर पर अपनी भर्ती की गई जमात के कक्षों को करोड़ों के खर्च से सजाने की बात हो। एनआईटी हमीरपुर के डायरेक्टर की बेखौफ कारगुजारी लगातार चर्चा शक और संदेह के घेरे में आती जा रही है। एक ही समुदाय के कई लोगों की भर्तियां व हिमाचली लोगों के लिए अलग कायदे-कानून एनआईटी के डायरेक्टर की कारगुजारी को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। जिनके अधीन नए भर्ती लोगों का वाइवा हुआ है, उन्हीं को भर्ती कमेटी का एक्सपर्ट बनाया गया है। यह ऐसे सवाल हैं जिनकी जांच अब सीबीआई से होनी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि ऐसे में कथित भ्रष्टाचार के शक और भी पुख्ता हो जाते हैं जब एनआईटी हमीरपुर के सर्वोच्च पद पर बैठे बीओजी के चेयरमैन भी संस्थान की पारदर्शिता पर सवाल उठा रहे हैं। राणा ने कहा कि कोई भी संस्था देश के कानून से बड़ी नहीं हो सकती है, लेकिन एनआईटी हमीरपुर में तो हर नियम ही ताक पर रखा गया है। जिसकी सूचनाएं लगातार छात्रों, पूर्व छात्रों व पूर्व प्रोफेसरों द्वारा एमएचआरडी मंत्रालय को भेजी जा रही हैं। एनआईटी की रैंकिंग के दिनोंदिन गिरते स्तर के कारण करोड़ों रुपए सालाना के खर्च से चलने वाला यह राष्ट्र स्तरीय संस्थान कथित भ्रष्टाचार के अड्डे के तौर पर चर्चित हो रहा है, लेकिन सरकार की नींद नहीं टूट रही है।
राणा ने कहा कि उन्हें एनआईटी के ही कुछ वरिष्ठ लोगों ने बताया कि इस बेखौफ चले कथित भ्रष्टाचार की सूचनाएं सांसद अनुराग ठाकुर को भी भेजी गई हैं, लेकिन लगता है कि अनुराग ठाकुर इस मामले पर छात्रों व हिमाचली हितों की आवाज उठाना ही नहीं चाहते हैं। जिसको लेकर भ्रष्टाचार के इस कथित अड्डे की बेलगामी निरंतर बढ़ती जा रही है। अन्यथा अपने ही गृह जिले व अपने ही गांव के पड़ोस में स्थित एनआईटी हमीरपुर के कथित भ्रष्टाचार पर सब कुछ जानते-बूझते हुए सांसद अनुराग ठाकुर इन कथित भ्रष्टाचार के आरोपों पर रहस्यमयी चुप्पी क्यों साधे हुए हैं। राणा ने कहा कि यह देश के नौजवानों के भविष्य का सवाल है और देश के भविष्य से खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को भी नहीं दी जा सकती है। इस पर सरकार और सांसद को जवाब देना ही होगा।

Shoolini University

Latest article

डा. सतीश कुमार  को अतिरिक्त निदेशक, बागवानी विभाग पद पर पदोन्नति पर हर्ष व्यक्त...

आदर्श हिमाचल ब्यूरों शिमला । बागवानी सेवा संघ, हिमाचल प्रदेश की ओर से डा. सतीश कुमार जी को बागवानी विभाग में अतिरिक्त निदेशक के...

सेब सीजन की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई...

 आदर्श हिमाचल ब्यूरों शिमला । अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां बचत भवन सभागार में आगामी सेब सीजन के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन को...

पांवटा मामले में पुलिस-प्रशासन पीड़ित के बजाय आरोपी का साथ दे रहा है :...

आदर्श हिमाचल ब्यूरों  शिमला ।  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पांवटा साहिब में जो कुछ भी हो रहा है वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।...