मंडी: अवैध खनन करते पहाड़ी दरकने से मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

0
28
मंडी में अवैध खनन करते दरकी पहाड़ी
मंडी में अवैध खनन करते दरकी पहाड़ी

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

मंडी। प्रदेश के मंडी जिले में करसोग-रामपुर सड़क मार्ग पर फिरनु में देर रात रेत की खान की पहाड़ी दरकने से दो लोग मलबे में दब गए। इनमें एक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल आईजीएमसी शिमला में भर्ती है। बताया जा रहा है अवैध खनन के चलते यह हादसा हुआ। देर रात को पहाड़ी से रेत निकली जा रही थी।

इस बीच अचानक पहाड़ी दरक गई। नंद लाल (57) पुत्र हिमानंद निवासी फिरनु और रामकृष्ण पुत्र मंगत राम निवासी तेबन मलबे की चपेट में आ गए। आनन फानन में दोनों को जेसीबी की मदद से मलबे से निकाला गया और कुमारसैन अस्पताल लाया गया।

यहां चिकित्सकों ने नंद लाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल रामकृष्ण को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया।         उधर, तहसीलदार करसोग राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि देर रात फिरनु के पास पहाड़ी दरकने से मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घायल घायल का आईजीएमसी में उपचार चल रहा है।