अब देश अपनाएगा हिमाचल की प्राकृतिक खेती की विधि, राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री ने किया आह्वान, बनेगी कमेटी

देश-विदेश में नाम कमा रही प्राकृतिक खेती का श्रेय जाता है मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल आचार्य देवव्रत को: प्रो. चंदेल

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

शिमला। पदम् श्री सुभाष पालेकर के द्वारा प्रतिपादित सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती देश विदेश में नाम रही है। ये प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व पूर्व राज्यपाल आचार्य देवव्रत के प्रयासों का नतीजा है कि आज गुरूपर्व के मौके पर देश के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की ओर से शुरू की गई इस खेती विधि को अपनाने की दिशा में कदम उठाने का आह्वान किया। प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के कार्यकारी निदेशक प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने शुक्रवार को ये बात कही।

उन्होंने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने पहले ही बजट अभिभाषण में हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की घोषणा की थी और तीन साल के छोटे से अंतराल में यह खेती विधि 1.5 लाख किसानों तक तो पहुंची ही है। साथ में इस खेती विधि ने देश व विदेश में भी विशेष पहचान पाई है। हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना को गति देने में हिमाचल के पूर्व राज्यपाल और वर्तमान में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत का विशेष योगदान रहा है और वे वर्तमान में भी हिमाचल के किसानों के साथ जुड़े हुए हैं।

 

प्रो. चंदेल ने कहा कि किसानों तक इस खेती विधि को पहुंचाने में हिमाचल के  कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर के कुशल नेतृत्व का अहम योगदान रहा है। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न कोनों तक इस खेती विधि को प्रचारित किया। इसके अलावा इस खेती विधि के प्रचार प्रसार में अहम योगदान देने वाले हिमाचल के मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, कृषि सचिव डॉ अजय शर्मा और योजना के राज्य परियोजना निदेशक राकेश कंवर के अनथक प्रयासों और कुशल कार्ययोजना का ही नतीजा है कि न सिर्फ यह खेती विधि हिमाचल के किसान बागवानों में बड़ी तेजी से ख्याती पा रही है, बल्कि देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति समेत कृषि क्षेत्र में काम करने वाली देश-विदेश की नामी संस्थांए भी हिमाचल के प्रयासों की सराहना कर चुकी है।

 

प्रो. चंदेल ने गुरू पर्व पर्व के पावन मौके पर देश के नाम संबोधन में प्रदेश की ओर से शुरू की गई खेती विधि को देश भर में लागू करने के प्रयासों को लेकर प्रधानमंत्री की ओर से किए गए संबोधन के लिए हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना से जुड़े सभी किसानों, अधिकारियों और कर्मचारियों को हार्दिक बधाई।