Home Blog Page 2389

करीब बीस साल पुरानी सिंचाई योजना जीर्णशीर्ण अवस्था में, सैंकड़ों बीघा भूमि हुई बंजर

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला।  करीब 20 वर्ष पुरानी  ंउठाऊ सिंचाई योजना गानिया पिछले  चार वर्षों से जीर्णशीर्ण अवस्था में पड़ी है, जिस कारण नारिगा, गानिया, बाऊंटला इत्यादि सैंकड़ों बीघा भूमि बंजर हो चुकी है लेकिन जल शक्ति विभाग इस योजना के जीर्णोद्धार के लिए आज तक कोई पग नहीं उठाया गया है ।
कृषि विकास संघ गानिया-नारिगा के प्रधान बाला राम वर्मा का कहना है कि वर्ष 2000 के दौरान इस ऊठाउ सिंचाई योजना का लोकापर्ण इस क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं मंत्री रूपदास कश्यप नेे किया गया था । इस योजना के तहत गिरि नदी से पानी को उठाया गया था लेकिन पिछले चार वर्षों से यह योजना बंद पड़ी है ।
यह भी पढ़ें: सम्मान: कोरोना संक्रमण से बेहतर तरीक़े से निपटने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मिला बेस्ट सीएम अवार्ड
नारिगा पंपिग स्टेशन पर लगी मोटर व अन्य मशीनरियां पूर्णतया खराब हो चुकी है । बाला राम वर्मा का कहना है कि कृषि विकास संघ की बैठक में पिछले चार वर्षों से लगातार प्रस्ताव पारित करके जल शक्ति विभाग के उच्चाधिकारियों  को भेजे जा रहे है लेकिन विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया है ।
इनका कहना है कि विभाग की उदासीनता के कारण तीन गांव की सैंकड़ों बीघा भूमि बंजर हो गई है और पानी न होने के कारण किसान नकदी फसलों को उगाने में असमर्थ हैं ।

अधिशाषी अभियंता आईपीएच शिमला राकेश वैद्य ने बताया कि इस योजना की मुरम्मत के लिए साढ़े पांच की लाख की राशि स्वीकृत कर दी गई है और शीघ्र ही इस योजना को क्रियाशील बनाया जाएगा ।

सम्मान: कोरोना संक्रमण से बेहतर तरीक़े से निपटने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मिला बेस्ट सीएम अवार्ड

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को कोरोना संक्रमण से बेहतर तरीके से निपटने के लिए बैस्ट सीएम का अवार्ड प्रदान किया गया है। यह अवार्ड एंटी करप्शन फाऊंडेशन ऑफ इंडिया व अमित सिंगला सोशल वैल्फेयर सोसायटी बीबीएन की तरफ से दिया गया है।
सोसायटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमित सिंगला ने प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को यह सम्मान प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि कोरोना संकट से निपटने के लिए सरकार के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही है। ऐसी संस्थाओं ने सरकार के साथ सहयोग कर स्थिति से निपटने में बेहतर सहयोग दिया है।
यह भी पढ़ें: Unlock-2.0 : पर्यटन विभाग ने जारी की एसओपी,  जाने, हिमाचल आने से पहले पर्यटकों के क्या रहेंगे अनिवार्य काम
इस मौके पर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान, मनोज कुमार व संजय गुप्ता, प्रधान सचिव ओंकार शर्मा, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव विनय सिंह, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राजीव पत्थरिया व सतीश बंसल व कैलाश फैडरेशन के अध्यक्ष रवि मेहता को भी कोरोना योद्धाओं के रूप में सम्मानित किया गया।
संस्था की तरफ से इस दौरान मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 1 लाख रुपए का चैक भी भेंट किया गया। इस मौके पर संस्था के सदस्य प्रणय सिंगला, सदस्य एवं शांति गौतम, राज कुमार, धर्मपाल और रतन ठाकुर भी मौजूद थे।

Unlock-2.0 : पर्यटन विभाग ने जारी की एसओपी,  जाने, हिमाचल आने से पहले पर्यटकों के क्या रहेंगे अनिवार्य काम

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला।
सरकार ने पूरा हिमाचल खोल दिया है। यहां आने से पहले पर्यटकों को कुछ जरूरी काम करने होंगे। हिमाचल मेंं प्रवेश से 48 घण्टे  पहले ई-कोविड पास पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा। इसके अलावा हिमाचल आने के 72 घंटे पहले पर्यटकों को कोविड टैस्ट भी करवाना अनिवार्य किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटकों को हिमाचल आने की अनुमति प्रदान करने के बाद पर्यटन विभाग ने शनिवार को देर शाम स्टैंडर्ड ऑप्रेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) जारी की।

कम से कम पांच दिन की होटल बुकिंग होगी अनिवार्य

एसओपी जारी होने के साथ ही पर्यटकों के हिमाचल आने का रास्ता साफ हो गया है। पर्यटकों को हिमाचल आने पर एसओपी में शामिल दिशा-निर्देशों की अनुपालना करनी होगी। इसके तहत राज्य के एंट्री प्वाइंट्स पर संबंधित जिला प्रशासन को पर्यटकों को मेडिकल रिपोर्ट, ई-कोविड पास पोर्टल पर पंजीकरण चैक करना होगा। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के पंजीकृत होटल में कम से कम 5 दिनों की कन्फर्म बुकिंग होना जरूरी होगा।

होटल्स में चेक-इन से पहले दिखाने होंगे सभी जरूरी कागजात

होटल में चैक इन करने पर फिर से पर्यटकों के सभी दस्तावेज चैक होंगे। चैक इन करने से पूर्व पर्यटन इकाइयों की रिसैप्शन पर थर्मल स्कैनिंग भी की जाएगी। इसके अलावा टैक्सी संचालन, एडवैंचर पार्क सहित अन्य पर्यटन गतिविधियों को लेकर भी निर्देश जारी किए हैं। वहीं बीते जून माह में पर्यटन विभाग द्वारा जारी एसओपी में शामिल बिंदुओं के अनुसार होटल संचालकों व अन्य स्टेक होल्डर्ज को कार्य करना होगा। इसके अलावा प्रदेश में बार खोलने को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

प्रदेश में यात्रा करते समय साथ रखनी होगी कोविड टैस्ट की रिपोर्ट

पर्यटन विभाग की ओर से जारी एसओपी में साफ किया गया है कि कोविड टैस्ट की रिपोर्ट नैगेटिव आने पर ही पर्यटकों को हिमाचल में प्रवेश की अनुमति होगी। कोविड टैस्ट पंजीकृत लैब से ही करवाना होगा और हिमाचल में ट्रैवल करते समय पर्यटकों को कोविड टैस्ट की रिपोर्ट साथ रखनी होगी। इसके अलावा आरोग्य सेतु एप डाऊनलोड करना भी अनिवार्य होगा।

TRANSFERS:  पुलिस अधिकारियों के बाद अब सरकार ने बदल डाले 38 एचएएस, कई एसडीएम किए इधर से उधर

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। प्रदेश सरकार ने में शनिवार को काफी फेर-बदल किया है। यहां जहाँ एक साथ 35 पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए हैं तो वहीं शाम को सरकार ने 38 एचएएस अधिकारियों को भी बदल डाला है। कुछ को नई तैनाती भी दी गई है। इस संबंध में जर्जर ने अधिसूचना भी जारी कर दी गई।
जारी अधिसूचना के अनुसार स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी कम एडिशनल कमिश्नर ट्रांसपोर्ट सचिव सुनील शर्मा अब एचपीयू के रजिस्ट्रार होंगे। वहीं, एचपीयू के रजिस्ट्रार घनश्याम चंद को स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी कम एडिशनल कमिश्नर ट्रांसपोर्ट सचिव के पद पर तैनाती दी है। एसडीएम जससिंहपुर डॉ. विक्रम महाजन को अतिरिक्त निदेशक श्री अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ मॉनिटरिंग एंड एलाइड स्पोर्ट्स मनाली लगाया गया है। वह एसडीएम मनाली को अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त करेंगे। जिला पर्यटन अधिकारी कुल्लू भाग चंद नेगी अब भूमि अधिग् अधिकारी पार्वती प्रोजेक्ट कुल्लू होंगे।
अतिरिक्त निदेशक हायर एजुकेशन डॉ. सोनिया ठाकुर को अतिरिक्त निदेशक इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी लगाया गया है। एसडीएम ग्रामीण शिमला नीरज गुप्ता अब संयुक्त निदेशक हायर एजुकेशन होंगे। एसडीएम चौपाल अनिल कुमार अब संयुक्त सचिव (कॉरपोरेशन) होंगे। इसके अलावा उनके पास उपभोक्ता निवारण कमीशन शिमला का अतिरिक्त कार्यभार होगा। संयुक्त निदेशक डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन नरेंद्र कुमार अब ज्वाइंट चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर बीबीएनडी एट बद्दी होंगे। एसडीएम थुनाग मंडी सुरेंद्र मोहन को एसडीएम रामपुर शिमला के पद का दायित्व सौंपा है।

यह भी पढ़ें: कोरोना अपडेट: हमीरपुर में दो परिवारों के सात लोग संक्रमित, कुल आंकड़ा हुआ 1041

एसडीएम शिमला शहरी नीरज कुमारी चांदला अब जीएम (प्रशासन व प्रोजेक्ट) इन एसपीवी शिमला स्मार्ट सिटी लिमिटेड होंगी। एसडीएम कम प्रोजेक्ट ऑफिसर डीआरडीओ केलांग लाहौल स्पीति अमन नेगी को तकनीकी शिक्षा सुंदरनगर के ज्वाइंट निदेशक का दायित्व सौंपा गया है।
प्रोजेक्ट ऑफिसर आईटीबीपी केलांग लाहौल स्पीति स्मृतिका अब अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक मंडी की रजिस्ट्री होंगी। अपराजिता चंदेल को असिस्टेंट कमिश्नर कम बीडीओ नादौन हमीरपुर के पद पर तैनाती दी है। स्वाति डोगरा असिस्टेंट कमिश्नर कम बीडीओ सुजानपुर टीहरा हमीरपुर, प्रिया नागटा असिस्टेंट कमिश्नर कम बीडीओ निरमंड कुल्लू और डॉ. स्वाति गुप्ता असिस्टेंट कमिश्नर कम बीडीओ देहरा होंगी। रजनीश शर्मा को असिस्टेंट कमिश्नर कम बीडीओ मेहला चंबा व डॉ. रोहित शर्मा को असिस्टेंट कमिश्नर कम बीडीओ नूरपुर कांगड़ा लगाया गया है।
मनजीत सिंह चीमा अब एसडीएम कुमारसैन होंगे। विश्व मोहन देव चौहान को असिस्टेंट कमिश्नर कम बीडीओ नालागढ़ सोलन, धर्मपाल को असिस्टेंट कमिश्नर कम बीडीओ झंडूता बिलासपुर, महेंद्र प्रताप सिंह को असिस्टेंट कमिश्नर कम बीडीओ काजा लाहौल स्पीति तैनाती दी है।
निशांत तोमर को उपनिदेशक कम प्रोजेक्ट निदेशक डीडब्ल्यू कांगड़ा लगाया गया है। तैनाती का इंतजार कर रहे पवन कुमार को एसडीएम जयसिंहपुर कांगड़ा लगाया गया है। मनजीत शर्मा अब एसडीएम शहरी शिमला होंगे। देवी चंद को संयुक्त निदेशक श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज मंडी लगाया है। राज कुमार अब एसडीएम उदयपुर लाहौल स्पीति होंगे।
राजेश भंडारी को एसडीएम कम प्रोजेक्ट निदेशक (डीआरडीए) केलांग लाहुल स्पीति का जिम्मा सौंपा है। मनोज कुमार एसडीएम ग्रामीण होंगे। राजीव ठाकुर को डिप्टी सेक्रेटरी हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर लगाया गया है। शमशेर सिंह अब भू अधिग्रहण अधिकारी ब्यास डेम प्रोजेक्ट फतेहपुर कांगड़ा होंगे।
एसडीएम रामपुर नरेंद्र कुमार को एसडीएम चौपाल लगाया गया है। एसडीएम उदयपुर लाहौल स्पीति कृष्ण चंद अब जिला पर्यटन अधिकारी कुल्लू होंगे। एसडीएम चुराह चंबा हेम चंद वर्मा को एसडीएम बंजार के पद पर बदला गया है। एसडीएम डोडरा क्वार शिमला रत्ती राम को जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोलन लगाया गया है।
असिस्टेंट कमिश्नर कम बीडीओ नादौन हमीरपुर पारस अग्रवाल को एसडीएम थुनाग मंडी का जिम्मा सौंपा है। असिस्टेंट कमिश्नर कम बीडीओ रैत कांगड़ा सोमिल गौतम अब एसडीएम चुराह तीसा चंबा होंगे। असिस्टेंट कमिश्नर कम बीडीओ पच्छाद सिरमौर डॉ (मेजर रिटायर) शशांक गुप्ता अब एसडीएम डोडरा क्वार शिमला होंगे।

कोरोना अपडेट: हमीरपुर में दो परिवारों के सात लोग संक्रमित, कुल आंकड़ा हुआ 1041

0
प्रदेशभर में आज आए कोरोना के नए मामले
प्रदेशभर में आज आए कोरोना के नए मामले

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला/कांगड़ा/हमीरपुर। प्रदेश में आज हमीरपुर और कांगड़ा से आठ नए मामले आये हैं जबकिं छह जिलों से 21 मरीज भी ठीक हुए हैं। इनमे सोलन और शिमला से पांच-पांच, कांगड़ा से आठ जबकि मंडी, बिलासपुर और सिरमौर से एक-एक मरीज आज ठीक हुआ है।
जिला हमीरपुर में कोरोना संक्रमण के 7 और मामले सामने आए हैं। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने बताया कि शनिवार शाम को प्राप्त रिपोर्ट में दो परिवारों के कुल सात लोग पॉजीटिव पाए गए हैं।
उपायुक्त ने बताया कि यह सैन्य परिवार 27 जून को दिल्ली से लौटा था। गांव में एक बिलकुल अलग कोने में इनका अपना मकान खाली पड़ा हुआ था और उपयुक्त परिस्थितियों को देखते हुए इस मकान को ही संस्थागत क्वारंटीन केंद्र में बदल दिया गया था। उपायुक्त ने बताया कि उन्होंने स्वयं इस मकान का निरीक्षण किया था और यह संस्थागत क्वारंटीन केंद्र के लिए काफी उपयुक्त था। इसलिए उक्त परिवार को इसी मकान में क्वारंटीन किया गया था।
इसके साथ ही जिला में कोरोना संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 263 पहुंच गई है। इनमें 178 लोग ठीक हो चुके हैं। जिले में एक्टिव मामले 85 हैं जबकि तीन मौत इस जिले के नाम हैं।
उपायुक्त ने बताया कि शनिवार को भी जिला के तीन लोगों ने कोरोना की जंग जीत ली। एनआईटी परिसर स्थित समर्पित कोविड केयर सेंटर में रखे गए इन तीनों की फॉलोअप रिपोर्ट नेगेटिव आई है। ठीक होने वाले इन लोगों में गांव डकोल डाकघर नाल्टी के 66 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, गांव छनेड के 12 वर्षीय लडक़ा और गांव कुडुआं दी धार डाकघर बौड़ू के 46 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।
यह भी पढ़ें: महामारी के बीच मंहगाई से बिलबिला रही जनता को और महंगाई की मार देने का मसौदा तैयार-राणा
 
उपायुक्त ने बताया कि यह सैन्य परिवार 27 जून को दिल्ली से लौटा था। गांव में एक बिलकुल अलग कोने में इनका अपना मकान खाली पड़ा हुआ था और उपयुक्त परिस्थितियों को देखते हुए इस मकान को ही संस्थागत क्वारंटीन केंद्र में बदल दिया गया था। उपायुक्त ने बताया कि उन्होंने स्वयं इस मकान का निरीक्षण किया था और यह संस्थागत क्वारंटीन केंद्र के लिए काफी उपयुक्त था। इसलिए उक्त परिवार को इसी मकान में क्वारंटीन किया गया था
श्री हरिकेश मीणा ने बताया कि इसके साथ ही जिला में कोरोना संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 263 पहुंच गई है। इनमें 178 लोग ठीक हो चुके हैं। उपायुक्त ने बताया कि शनिवार को भी जिला के तीन लोगों ने कोरोना की जंग जीत ली। एनआईटी परिसर स्थित समर्पित कोविड केयर सेंटर में रखे गए इन तीनों की फॉलोअप रिपोर्ट नेगेटिव आई है। ठीक होने वाले इन लोगों में गांव डकोल डाकघर नाल्टी के 66 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, गांव छनेड के 12 वर्षीय लडक़ा और गांव कुडुआं दी धार डाकघर बौड़ू के 46 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।
शनिवार शाम को जारी बुलेटिन में पॉजीटिव मामलों की विस्तृत जानकारी देते हुए  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि भोरंज उपमंडल के गांव बेरी ब्राहमना के एक ही परिवार के पांच सदस्य कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इनमें 65 वर्षीय महिला, उनका 42 वर्षीय बेटा, 40 वर्षीय बहू और 16 एवं 14 वर्षीय पोतियां शामिल हैं। ये सभी लोग 27 जून को दिल्ली से लौटे थे और घर पर ही क्वारंटीन थे। मैहरे के एक 65 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक और उसकी 58 वर्षीय पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। यह दंपत्ति भी 27 जून को ही गाजियाबाद से लौटा था।
 
शनिवार शाम को जारी बुलेटिन में पॉजीटिव मामलों की विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि भोरंज उपमंडल के गांव बेरी ब्राहमना के एक ही परिवार के पांच सदस्य कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इनमें 65 वर्षीय महिला, उनका 42 वर्षीय बेटा, 40 वर्षीय बहू और 16 एवं 14 वर्षीय पोतियां शामिल हैं। ये सभी लोग 27 जून को दिल्ली से लौटे थे और घर पर ही क्वारंटीन थे। मैहरे के एक 65 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक और उसकी 58 वर्षीय पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। यह दंपत्ति भी 27 जून को ही गाजियाबाद से लौटा था और घर पर ही क्वारंटीन था।
 
दूसरी तरफ कांगड़ा में आए नए मामले की जानकारी देते हुए  बताया कि बैंगलोर से 26 जून को लौटे 29 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। ये व्यक्ति तहसील जसवां के डाकघर नीर गांव पपलोथर का रहने वाला है और वर्तमान में परौर में राधा स्वामी सत्संग भवन में संस्थागत क़वारन्टीन में था। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि व्यक्ति को डेडिकेटेड कोविड केअर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। आज जिला में अभी तक 8 लोग ठीक भी हुए है । अब जिला में कुल मामले 283 हो चुके हैं जबकि जिला में 186 लोग ठीक हो चुके हैं। अब एक्टिव मामले 92 रह गए हैं।
प्रदेश में आज आये नए मामलों के बाद संक्रमित मामलों की कुल संख्या 1041हो गई है जबकि 21 लोगों के ठीक होने के बाद एक्टिव मामले 325 रह गए हैं। अब तक प्रदेश में 692 लोग ठीक हो चुके हैं।

महामारी के बीच मंहगाई से बिलबिला रही जनता को और महंगाई की मार देने का मसौदा तैयार-राणा

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

हमीरपुर। कोरोना महामारी से बिलबिला रही जनता की सांस रोकने की तैयारी अब बीजेपी सरकार ने कर ली है। यह बात राज्य कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र राणा ने यहां जारी प्रेस बयान में कही है। मंहगाई को और बढ़ाने की तैयारी की सरकारी सूचनाओं पर अगर भरोसा करें तो अब सरकारी बिजली जैसी मूलभूत सुविधा की सब्सिडी खत्म होने जा रही है। महामारी के संकट से जूझ रहे लोगों की ठेकेदारी दुकानदारी पूरी तरह से ठप्प पड़ी है। कामगार काम की तलाश में दर बदर भटक रहा है। आर्थिक संकट से जूझ रही जनता को दवाई, पढ़ाई के लाले पड़ चुके हैं। लाखों लोगों की नौकरी छूट चुकी है।
यह भी पढ़ेंः- एपीजी विश्वविद्यालय ने लगाया रेगुलेटरी कमीशन मेंबर पर पक्षपात का आरोप
काम-धंधे बंद होने की कगार पर हैं। ऐसे में केंद्र से राहत की बड़ी-बड़ी घोषणाओं के बावजूद अब प्रदेश सरकार बिजली मंहगी करने जा रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। किसान डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण खेती करने में असमर्थ हो रहे हैं। लोगों को पेट का खर्च भी अब भारी पडऩे लगा है और ऐसे में सरकार मंहगाई की और मार मारने का मसौदा तैयार कर रही है।
    झूठ पर झूठ बोलकर बीजेपी सरकार आम आदमी को बर्बाद करने पर तुली हुई है। आलम यह है कि अमीरों की पक्षधर इस सरकार में अमीर और अमीर होता जा रहा है जबकि गरीब और गरीब होता जा रहा है। ऐसे में मंहगाई की मार देती हुई बीजेपी की सरकार हिटलरशाही के एजेंडे पर चल रही है। जबकि आम आदमी घुट-घुट कर जीने को लाचार व बेजार है। राणा ने कहा कि अब तक की सरकारों में बीजेपी की सरकार सबसे अताताई व तानाशाह सरकार साबित हुई है। जिसके राज में सिर्फ रईसों की पैरवी की जा रही है और आम आदमी को अपने हाल पर छोड़ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार यह न भूले कि एक बार जनादेश देकर पछता रही जनता अब अगला मौका कभी नहीं देगी। सरकार को सरकार की तरह व्यवहार करना चाहिए।
आम आदमी के हितों का ख्याल रखना सरकार की पहली प्राथमिकता रहती है, लेकिन बीजेपी के राज में यह प्राथमिकता गौण होकर रह गई है। अगर सरकार की मंहगाई की मार का यही आलम रहा तो वह दिन दूर नहीं कि गर्दन तक पहुंच चुकी मंहगाई से बिलबिलाया आम नागरिक सरकार का ही नामोनिशां मिटा कर दम लेगा। इसलिए सरकार आम आदमी की पॉवर को कम आंकने की गलती न करे।

एपीजी विश्वविद्यालय ने लगाया रेगुलेटरी कमीशन मेंबर पर पक्षपात का आरोप

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोण् डॉण् रमेश कुमार चौधरी ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश शिक्षा संस्थान रेगुलेटरी कमीशन के ऑडर पर एतराज जताया है । कुलपति चौधरी ने कहा कि स्थानीय एपीजी शिमला विश्वविद्यालय पर आए दिन हिमाचल प्रदेश राज्य निजी शिक्षा संस्थान नियामक आयोग की ओर से एपीजी शिमला विश्वविद्यालय पर पक्षपातपूर्ण, मनमाने, गैरकानूनी और बदनीयत से आर्डर पास कर विश्वविद्यालय को क्षति पहुंचाने में और अपने निजी स्वार्थ के लिए विश्वविद्यालय में इस सत्र से विभिन्न कोर्सेज में प्रवेश को रोकने का आदेश जारी करवाया है जो कि मनमाना आदेश है और यह सरासर कमीशन के नियमों में भी गैरकानूनी आदेश है जो कि केवल मात्र एक सदस्य ऐस पी कत्याल ने अपनी मनमर्जी से अपनी सेवानिवृत्त होने से एक दिन पहले पास किया है जिसके साथ पहले से विश्वविद्यालय के साथ पक्षपात का व्यवहार रहा है।
यह भी पढ़ेंः- सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया हमेशा पार्टी को तोड़ने का काम – बलदेव ठाकुर
कुलपति रमेश चौधरी ने कहा कि यह ध्यान रहे कि एपीजी शिमला विश्विद्यालय ने रेगुलेटरी कमीशन के किसी भी प्रोविजन व एक्ट के प्रोविजन का उल्लंघन नहीं किया है बल्कि इस संदर्भ में विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट क्वालिटी एजुकेशन को बरकरार रखने बारे समय समय पर पूर्व में भी कमीशन, हिमाचल प्रदेश सरकार और शिक्षा मंत्री को अवगत करवाया जाता रहा है और आज एक बार फिर इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज को पत्र लिखकर अवगत करवाया गया और पत्र में यह भी बताया गया कि रेगुलेटरी कमीशन के पूर्व सदस्य ने पद पर रहते हुए अपने निजी स्वार्थ के लिए मनमाने और पक्षपात पूर्ण ढंग से एपीजी विश्वविद्यालय को असामाजिक तत्वों से मिलकर विश्वविद्यालय को क्षति पहुंचाने में कोई न कोई गैरकानूनी हथकंडे अपना रहा है।
प्रो. चौधरी ने नाराजगी और हैरानी जताते हुए कहा कि किस तरह एक रेगुलेटरी कमीशन का सिंगल व अकेला एक सदस्य अपनी सेवानिवृत्ति से पहले पहले गलत ढंग ए गैरकानूनी तरीके से और अपनी शक्तियों का दुरूपयोग करते हुए गैरकानूनी तरीके प्रयोग कर ग़लत आर्डर पास करवाना सरासर नियमों के खिलाफ है बल्कि गैरकानूनी भी है।
कुलपति चौधरी ने कहा कि रेगुलेटरी कमीशन के पूर्व सदस्य जो कि हाल ही में सेवानिवृत्त हो गया है उस पर जल्द से जल्द कार्यवाही हो और एपीजी शिमला विश्वविद्यालय को कानूनी ढंग से अपने सभी अधिकार मिलें। कुलपति चौधरी ने माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से अपील कि है कि इस मामले में हस्तक्षेप करें ताकि एपीजी शिमला विश्वविद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों और शिक्षकों और कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो और विश्वविद्यालय को न्याय मिलें। एक निवर्तमान सदस्य द्वारा अपनी शक्ति का दुरूपयोग करके यह आदेश जारी किया गया हैए विश्विद्यालय उचित कानूनी कार्यवाही का अधिकार रखता है।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया हमेशा पार्टी को तोड़ने का काम – बलदेव ठाकुर

0

धनेश गौतम

कुल्लू। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमेशा कांग्रेस को तोड़ने का काम किया है और हमेशा वरिष्ठ नेताओं को लड़ाने का प्रयास किया है। जब वे एनएसयूआई में थे तो पंडित सुखराम व वीरभद्र सिंह में दरार डाली,जब यूथ कांग्रेस में थे तो सभी वरिष्ठ नेताओं को लड़ाने का काम किया और जब अध्यक्ष थे तो तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ काम किया। यह बात यहां कांग्रेस सेवादल के पूर्व प्रदेश संगठक बलदेव ठाकुर ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
यह भी पढ़ेंः- Kokernag police destroys illegal poppy cultivated over 30 kanals
उन्होंने कहा कि सक्खू को कांग्रेस के संविधान का मालूमही नहीं है और न ही उन्होंने कांग्रेस का संविधान पढ़ा है तभी तो वे इस बार भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं और अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुक्खू ने जो एक स्टेटमेंट दी है कि कांग्रेस अध्यक्ष किसी को नोटिस नहीं दे सकते हैं उससे पता चलता है कि उन्हें पार्टी संविधान का ज्ञान ही नहीं। उन्होंने कहा कि सुक्खू क्या भूल गए कि उन्होंने अपने समय के दौरान 180 कांग्रेसियों को निष्कासित किया था। जबकि इसमें कई कांग्रेसी बरिष्ट नेता,पूर्व मंत्री व विधायक भी शामिल थे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान अध्यक्ष कुलदीप राठौर पार्टी हित में काम कर रहे हैं और पार्टी को एकजुट किया है। यही कारण है कि उन लोगों को पार्टी की एकजुटता रास नहीं आरही है और अब कुलदीप राठौर के खिलाफ भी साजिस रची जा रही है। उन्होंने कहा कि राठौर के नेतृत्व में पार्टी मजबूत हुई है और उनके खिलाफ जो साजिस रच रहे हैं उनको वेनकाब किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस विषय को लेकर सोनिया गांधी से मिलने एक प्रतिनिधि मंडल जाएगा और इन साजिस कर्ताओं की सारी पोल खोल दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे साजिशकर्ताओं को पार्टी से शीघ्र निष्कासित किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से अपील की है कि पार्टी की एकजुटता के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री पार्टी हित में काम कर रहे हैं और सभी कांग्रेस नेताओं को उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए। लिहाजा कांग्रेस पार्टी के अंदर आया तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है और गुटबाजी हावी होती जा रही है।

Kokernag police destroys illegal poppy cultivated over 30 kanals

0
Ishfaq Wagay 
 
In continuation to the special drive  launched by Kokernag Police for destroying illegal poppy cultivation, SDPO Kokernag and SHO Kokernag Mir Imtiyaz with his Police team where constituted for the said purpose. 
 
  SDPO Kokernag along with  SHO Kokernag destroyed poppy cultivation spread over more than 30 Kanals of land in  village Loharsenzi Kokernag Sdm Kokernag Owais Mushtaq was also present during drive.
 
General public of the area have appreciated the action of Police team and have urged the authorities to continue this drive in nearby areas also.
 
Community members are requested to come forward with any information regarding cultivation of contrabands in their neighbourhood. Persons found indulging in drug peddling & cultivation of contraband substances shall be dealt strictly under law.

केंद्र सरकार पेट्रोल-डीज़ल की अप्रत्याशित क़ीमतों को नियंत्रित करें-मोतीलाल डेरटा

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। एक बार फिर से  मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बेहताशा बढ़ोतरी कर दी है यह ब्यान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष  मोतीलाल डेरटा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है तब से लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है।  डेरटा ने उपमंडलाधिकारी नागरिक ठियोग को पैट्रोल-डीज़ल की बढ़ती को रोकने बारें ज्ञापन सौंपा।
यह भी पढ़ेंः- पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस कमेटी आनी ने किया जोरदार प्रदर्शन
उन्होंने कहा कि मई 2014 में पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में ₹9.20 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल पर 3.40 रुपये  प्रति लीटर की वृद्धि की गई। इसी तरह पिछले 6 वर्षों की बात की जाए तो मोदी सरकार ने पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में रुपए 23.78 रुपये प्रति लीटर डीजल में 28.37 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है जो कि पेट्रोल और डीजल के इतिहास में सर्वाधिक है।
बड़े आश्चर्य की बात है कि मई 2014 के बाद डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 820% जबकि पेट्रोल पर 258% की अप्रत्याशित वृद्धि हुई है । उन्होंने कहा कि पिछले 3 महीने के लॉकडाउन में एक और जहां पूरा देश कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा था वहीं दूसरी तरफ मोदी सरकार ने 5 मई 2020 को डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में13 रुपये प्रति लीटर जबकि पेट्रोल में 10 प्रति लीटर उत्पाद शुल्क की वृद्धि की। 7 जून से 24 जून के मध्य 18 दिनों में मोदी सरकार जनता पर कहर बनकर टूटी लॉकडाउन के साढ़े तीन महीनों में केंद्र सरकार ने डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 26.48 रुपये प्रति लीटर वहीं  पेट्रोल में 21.50 रुपये प्रति लीटर की अप्रत्याशित बढ़ोतरी की है।
उन्होंने कहा कि जनता को सरकार से उम्मीद थी कि सरकार मंदी और कोरोना से तबाही की कगार पर खड़े किसान, मज़दूर, लघु एवम् सूक्ष्म उद्योग को उभारने के लिए कोई ठोस क़दम उठाती लेकिन मोदी सरकार द्वारा जनता की गाढ़ी कमाई  पर चोट पहुँचाई हैं। उनके साथ गुमान सिंह चौहान, देविंदर नेगी, देवेंद्र सांवत, प्रेम ठाकुर, राकेश चौहान, प्रताप चौहान, उमेश चौहान, उमेश सुमन,  बृजेश चौहान, सुरेश चौहान, प्रमोद चौहान, पवन सांवत व राहुल शान्टा भी उपस्थित रहे।

Shoolini University

Latest article

खनेरी नर्सिंग हॉस्टल में टीबी को लेकर फैल रही जानकारी भ्रामक, केवल 2 छात्राएं...

आदर्श हिमाचल ब्यूरों   शिमला । महात्मा गांधी मेमोरियल स्वास्थ्य सेवाएं संस्थान (MGMSC), खनेरी (रामपुर) के नर्सिंग हॉस्टल में टीबी मामलों को लेकर कुछ मीडिया...

रोहित ठाकुर ने आईजीएमसी में सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षकों का जाना कुशल-क्षेम, मृतकों...

आदर्श हिमाचल ब्यूरो   शिमला । शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षकों का जाना कुशल-क्षेमशिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय...

इंदिरा गांधी सुख सम्मान निधि के भरवाए गए 10 लाख फॉर्म्स का हिसाब मांग...

आदर्श हिमाचल ब्यूरों शिमला । मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार को बने साढ़े तीन साल...