आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला/चम्बा/हमीरपुर/कांगड़ा/मंडी/सोलन। प्रदेश में आज पांच जिलों से कुल नौ नए मामले सामने आए हैं। इनमें हमीरपुर से तीन, कांगड़ा और चम्बा से दो-दो और मंडी और सोलन जिला से एक-एक नया मामला आया है। इसके अलावा आज पांच ही जिलों से 31 लोग ठीक भी हुए हैं। इनमे सबसे ज्यादा जिला कांगड़ा से 15, हमीरपुर से 9, शिमला से 4, सिरमौर से दो और चम्बा से 1 मरीज आज ठीक हुआ है।
चम्बा में नोएडा से लौटा सलूणी का 47 वर्षीय व्यक्ति जोकि होम क्वारंटीन था, कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। धरभूणी मसरूंद का 50 वर्षीय व्यक्ति जोकि पेड क्वारंटीन में रह रहा था कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं शुक्रवार में चंबा में एक मरीज स्वस्थ हुआ हैं, इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चंबा जिले में अब सात एक्टिव केस हैं। जिला में अभी तक कुल 46 मरीज ठीक हो चुका है।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने किया प्रोटीन प्रसंस्करण केंद्र का शुभांरम्भ, टिशु कल्चर इकाई और बांस की हाई-टैक नर्सरी की भी रखी आधारशिला
मंडी में गुम्मा क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का एक मामला सामने आया है। दिल्ली से लौटी 26 साल की युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।। सोलन जिले के बद्दी में भी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह व्यक्ति यहां एक उद्योग में काम करता है और रेंडम आधार पर इसका सैंपल लिया गया था।
जिला कांगड़ा में दो नए मामले सामने आए हैं। 23 जून को दिल्ली से लौटी मैक्लोडगंज की 26 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई है। वर्तमान में युवती को तिब्बतियन रिसेप्शन सेंटर में इंस्टीट्यूशनल क़वारन्टीन किया गया था। अब युवती को डेडिकेटिड कोविड केअर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। जबकि दूसरे मामले में मैक्लोडगंज का 60 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। इसे धर्मशाला अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है।
जिला हमीरपुर में दो बच्चों और एक महिला समेत कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए हैं। जिला से भेजे गए सैंपलों की शुक्रवार शाम को आई रिपोर्ट में ये तीनों कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। इस प्रकार जिला में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों संख्या 256 पहुंच गई है, जिनमें से 175 ठीक हो चुके हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि गांव कोटि ताल भोरंज की 52 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पाजीटिव आई है। वह 21 जून को अपने पति और बच्चे के साथ पुणे से आई थी तथा गृह संगरोध में थी। 30 जून को उसका सैंपल लिया गया था। इस महिला के अलावा गांव लगमवी का दो वर्षीय बच्चा भी पाजीटिव पाया गया है। वह अपने माता-पिता के साथ दिल्ली से आया था। गांव पंसाई उपमंडल नादौन के दस वर्षीय बच्चे की रिपोर्ट भी पाजीटिव आई है। वह परिजनों संग गाजियाबाद से आया था और सासन में संगरोध में था।
जबकि जिला में आज नौ और लोगों ने कोरोना के विरुद्ध जंग जीत ली है। शुक्रवार शाम को प्राप्त फॉलोअप रिपोर्ट में ये लोग नेगेटिव पाए गए हैं। इनमें से दो लोग समर्पित कोविड-19 स्वास्थ्य केंद्र भोटा में और सात एनआईटी परिसर स्थित समर्पित कोविड केयर सेंटर में दाखिल थे।
उपायुक्त हरिकेश मीणा ने बताया कि जिला में कोरोना संक्रमित लोगों के ठीक होने की दर लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार शाम तक जिला में कोरोना से ठीक होने की संख्या 175 तक पहुंच गई है। इसके लिए चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मचारी, संक्रमण को नियंत्रित करने में लगे अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा कोरोना को हराने वाले सभी लोग बधाई के पात्र हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकार डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि स्वस्थ हुए नौ लोगों में भोरंज के गांव मानवी की 30 वर्षीय महिला और उसका 35 वर्षीय पति शामिल है। ये एनआईटी परिसर स्थित समर्पित कोविड केयर सेंटर में दाखिल थे। इनके अलावा गांव छनेड़ की 34 वर्षीय महिला, गांव गोड़ी डाकघर कुलहेड़ा की 52 वर्षीय महिला, गांव मंगुल की 60 वर्षीय महिला, गांव गनोह ब्राहमना की 47 वर्षीय महिला, गांव बलूटी डाकघर चमनेड के 33 वर्षीय व्यक्ति, गांव कमलाह की 15 वर्षीय लडक़ी, गांव सम्मू डाकघर तरक्वाड़ी भोरंज के 72 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक की फॉलोअप रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है।
सोलन जिले के बद्दी में भी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह व्यक्ति यहां एक उद्योग में काम करता है और रेंडम आधार पर इसका सैंपल लिया गया था।
राज्य में अब कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1023 पहुंच गया है जबकि अब 663 लोगों के ठीक होने के बाद 337 सक्रिय मामले हैं। अब तक कोरोना से आठ की मौत हो चुकी है। 13 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।
कोरोना अपडेट: प्रदेश के पांच जिलों से आए नौ मामले, कुल संक्रमित मामले पहुंचे 1023
मुख्यमंत्री ने किया प्रोटीन प्रसंस्करण केंद्र का शुभांरम्भ, टिशु कल्चर इकाई और बांस की हाई-टैक नर्सरी की भी रखी आधारशिला
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। पालमपुर का हिमालयन जैव-संसाधन प्रोद्यौगिकी संस्थान प्रदेश के टांडा, चम्बा, हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालयों को कोविड-19 के परीक्षण के लिए सभी आवश्यक उपकरण और लाॅजिस्टिक सहयोग प्रदान करने के अलावा प्रदेश में किए जा रहे कोविड-19 के परीक्षण करवाने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पालमपुर के वैज्ञानिक तथा ओद्यौगिक अनुसंधान परिषद हिमायलन जैव प्रोद्यौगिकी संस्थान के 38वें स्थापना सप्ताह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
इंस्पायर अवार्ड योजना के अंतर्गत नामिनेशन भेजने की प्रक्रिया शुरु
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
कुल्लू। शिक्षा उप निदेशक बलवंत सिंह ठाकुर ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत स्कूली बच्चों के नामिनेशन भेजने की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। यह भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित एक विशिष्ट कार्यक्रम है तथा भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत आॅनलाइन प्रक्रिया द्वारा स्कूलों से नवीनतम विचारों के नामांकन मांगे जाते हैं जिन्हें जिला प्राधिकरण द्वारा राज्य स्तरीय अधिकारी एससीईआरटी सोलन को भेजा जाता है उसके बाद दिल्ली तथा अहमदाबाद में इनका चयन किया जाता हैै।
यह भी पढ़ेंः- कसुम्पटी ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारणी गठित…. 12 उपाध्यक्ष, 14 महासचिव और 16 सचिव किए गए नियुक्त
नवीनतम विचारों के लिए चयनित बच्चों में खातों में 10 हजार रुपये की राशि डाली जाती है। इन चयनित बच्चों को अपने माॅडल लेकर जिला स्तरीय प्रदर्शनी में भाग लेना पड़ता है जहां से 10 माॅडल्स को राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयनित किया जाता है। उसके उपरांत यदि राष्ट्रीय स्तर पर प्रोजेक्ट का चयन होता है तो इन माडल्स को स्टार्ट अप इंडिया के साथ जोड़ा जाता है। उन्होंने कहा कि देशभर में कई छात्र इस योजना का लाभ उठा चुके हैं। जिला कुल्लू में इस योजना के तहत लगभग 365 स्कूल पंजीकृत हैं। वर्ष 2020 के लिए नामिनेशन की प्रक्रिया गत पहली जून से शुरू हो चुकी है।
वलबंत ठाकुर ने सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं मुख्य अध्यापकों को निर्देश दिए कि कक्षा छठी से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं से नवीनतम विचारों को प्राप्त करके अपने स्कूल के माध्यम से नाॅमिनेशन भेजें ताकि बच्चे इस योजना का समुचित लाभ उठा सकें।
कसुम्पटी ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारणी गठित…. 12 उपाध्यक्ष, 14 महासचिव और 16 सचिव किए गए नियुक्त
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने ब्लॉक कांग्रेस कसुम्पटी की कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम कृष्ण शांडिल ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष पहले ही नियुक्त कर दिए गए थे। गठित कार्यकारणी के तहत 12 उपाध्यक्ष, 14 महासचिव और 16 सचिव बनाए जिसमें मुख्य सलाहकार आर.बी. राणा को बनाया गया है! के.एस. रोहाल, बाहुदर सिंह, दयाराम, अमर सिंह वर्मा, मदन शर्मा, निरंजन ठाकुर, दौलत राम, महेंद्र चौहान, कृष्ण गोपाल, जयकृष्ण, अशोक शर्मा और कृष्ण दत्त को ब्लॉक कांग्रेस कसुम्पटी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह राजेंद्र वर्मा, कुलदीप वर्मा, भीष्म ठाकुर, चमन ठाकुर, अजय ठाकुर, किशोर ठाकुर, गीता वर्मा, तारा सिंह’ लेखराम शर्मा, विद्यानंद, नेत्र सिंह, भूवनेश्वर शर्मा, रमेश वर्मा और मदन शर्मा को महासचिव नियुक्त किया गया है। विश्वानंद को कोषाध्यक्ष वह विरेंन्द्र वर्मा को प्रवक्ता बनाया गया है। राजेंद्र, उत्तम, राज कुमार, विजय शांडिल,कमल वर्मा, विरेंद्र ठाकुर, दर्शनदास, सुरेंद्र, सेवक राम कश्यप, शोभा राम राजटा, रमेश शर्मा, संदीप ठाकुर, रोहित, विद्या कंवर और महेंद्र को सचिव नियुक्त किया गया है।
राज्य सरकार के प्रयासों से विदेशों में फंसे हिमाचलवासियों की हुई वापसी सुनिश्चित
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
जिला हमीरपुर में दो बच्चों सहित एक महिला कोरोना पाॅजिटिव, कुल संख्या हुई 256
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में दो बच्चों और एक महिला समेत कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए हैं। जिला से भेजे गए सैंपलों की शुक्रवार शाम को आई रिपोर्ट में ये तीनों कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। इस प्रकार जिला में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों संख्या 256 पहुंच गई है, जिनमें से 175 ठीक हो चुके हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि गांव कोटि ताल भोरंज की 52 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पाजीटिव आई है।
वह 21 जून को अपने पति और बच्चे के साथ पुणे से आई थी तथा गृह संगरोध में थी। 30 जून को उसका सैंपल लिया गया था। इस महिला के अलावा गांव लगमवी का दो वर्षीय बच्चा भी पाजीटिव पाया गया है। वह अपने माता-पिता के साथ दिल्ली से आया था। गांव पंसाई उपमंडल नादौन के दस वर्षीय बच्चे की रिपोर्ट भी पाजीटिव आई है। वह परिजनों संग गाजियाबाद से आया था और सासन में संगरोध में था।
डेयरी फार्मिंग ने बदली सुषमा की तकदीर, समाज में बनाई एक अलग पहचान
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। डेयरी फार्मिंग में स्वरोजगार की असीम संभावनाएं हैं, झिकली दाड़ी गांव की सुषमा ने कुछ इसी तरह से अपनी आजीविका चलाने के लिए डेयरी फार्मिंग की राह चुनी और प्रतिमाह पंद्रह हजार से बीस हजार रुपये की आमदनी ने उसकी तकदीर बदल दी है। सुषमा अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बनी हुई हैं और समाज में एक नई पहचान बनाई है।
यह भी पढ़ेंः- सुक्खु हो गए हैं मानसिक तनाव के शिकार – टेक चंद डोगरा
सुषमा शादी करने के उपंरात जब झिकली दाड़ी गांव में अपने ससुराल आई थीं, उस समय घर की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी। अपने घर की आर्थिक स्थिति को ठीक करने के उदे्दश्य से उसने अपने पति के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाना शुरू कर दिया, परन्तु दोनों मिलकर भी इतना नहीं कमा पाते थे कि अपने परिवार की सही ढंग से परवरिश कर सकंे। सुषमा को पंजाब नैशनल बैंक के धर्मशाला स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा चलाए गए उद्यमिता जागरूकता शिविर में संस्थान द्वारा करवाये जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में जानकारी मिली। उन्हें आशा की किरण नजर आई और उन्होंने तुरन्त 13 दिन के डेयरी फार्मिंग के प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर दिया। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण पाकर इनके आत्मविश्वास में काफी वृद्धि हुई। फिर क्या था हौंसलों को उड़ान मिल गई।
वे बताती हैं कि उन्होंने स्वयं का रोजगार शुरू करने के लिए कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक दाड़ी से 2.50 लाख रुपये का लोन लेकर डेयरी फार्मिंग का कार्य शुरू किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उनके जीवन में परिवर्तन का आधार बना। मेहनत और प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान के बूते देखते ही देखते दिन बदलने लगे।
सुषमा ने 5 गाय तथा 3 बछियां पाल रखी हैं। जिससे लगभग प्रतिदिन 30 से 40 किलोग्राम दूध प्राप्त हो रहा है। वे दूध को आसपास के गांवों में बेचते हैं और हर महीने लगभग 15 से 20 हजार रूपये कमा रहे हैं। अपनी इस कमाई से उन्होंने बैंक का लोन भी चुका दिया है।
सुषमा के पति जगजीत का कहना है कि सुषमा के आत्मविश्वास ने उनके परिवार की जिन्दगी बदल दी है।
पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक महेन्द्र शर्मा बताते हैं कि संस्थान जरूरतमंद एवं इच्छुक लोगों को स्वरोजगार आरम्भ करने के लिए विभिन्न रोजगारपरक व्यवसायों में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करता है। ताकि वे आर्थिक रूप से सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर हो सकें। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण की समाप्ति पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र दिए जाते हैं, जिसके द्वारा वे स्वरोजगार हेतु जिला कांगड़ा के किसी भी बैंक से ऋण प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक युवक व युवतियां नजदीक राजकीय महाविद्यालय सभागार सिविल लाईन धर्मशाला, पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कांगड़ा में सम्पर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के निदेशक महेन्द्र शर्मा से उनके दूरभाष नम्बर 9418020861 या संस्थान के दूरभाष नम्बर 01892227122 पर संपर्क कर सकते हैं।
जिलाधीश कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति का कहना है कि सभी जिलावासियों विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने एवं आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया जा रहा है। प्रशासन के इन प्रयासों में पंजाब नैशनल बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण जैसे संस्थान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जो बेहद सराहनीय है।
सुक्खु हो गए हैं मानसिक तनाव के शिकार – टेक चंद डोगरा
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
यह भी पढ़ेंः- एनएसयूआई ने छात्रों की परीक्षाएं न होने को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर किया जोरदार धरना प्रदर्शन
उन्होंने कहा है कि अगर ऐसा नही है तो उन्हें अपना कार्यकाल को याद करते हुए कांग्रेस पार्टी के संविधान को फिर से पड़ लेना चाहिए।उन्होंने कहा है कि अपने अध्यक्ष पद के कार्यकाल में जिस प्रकार से उन्होंने उन्हें कांग्रेस पार्टी से बगैर किसी नोटिस, जवाब तलब के बाहर किया था,उस समय उन्होंने कोंन सा आधार अपनाया था। उन्होंने सुक्खू से पूछा है कि वह बताए कि उन्होंने अपने अध्यक्ष के कार्यकाल में पार्टी नेताओं के अतिरिक्त 175 से अधिक कार्यकर्ताओं को पार्टी से किस आधार पर बाहर किया था।यहां तक कि एनएसयूआई के दो अध्यक्षों को भी किस आधार पर पद से हटाया गया था।
एनएसयूआई ने छात्रों की परीक्षाएं न होने को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर किया जोरदार धरना प्रदर्शन
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। कोरोना महामारी और लाकडाउन के चलते मार्च महीने से ही कॉलेज यूनिवर्सिटी बंद है। छात्रों की परीक्षाए नहीं हो पाई है। ऐसे मे छात्रों का भविष्य अधर मे लटका है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने छात्रों के भविष्य को लेकर सरकार को चेताया है। इस संबंध मे एनएसयूआई ने शिमला जिले में जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर पूर्व जिला महासचिव शुभम वर्मा की अध्यक्षता मे धरना प्रदर्शन किया। इसमें राज्य महासचिव रूबल ठाकुर और प्रतीक शर्मा भी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ेंः- कुलदीप सिंह राठौर ने लगाया आरोप, कहा …. गांधी परिवार के साथ भाजपा कर रही राजनैतिक प्रतिशोध
शुभम ने कहा की देश प्रदेश मे कोरोना संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है ऐसे मे परीक्षाए करवाना खतरे से खाली नहीं। इसलिए छात्रों को बिना परीक्षा ही प्रमोट किया जाये। वही प्रतीक शर्मा ने कहा की महाराष्ट्र हरियाणा छत्तीसगढ़ आदि राज्य छात्रों को प्रमोट कर चुके है तो हिमाचल सरकार भी छात्रों को प्रमोट करें। वही राज्य महासचिव रूबल ठाकुर ने कहा की बीते दिनों हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय फीस के साथ 18 प्रतिशत जी एस टी ले रहा है।
इसके साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन में semester fees में भी भारी इजाफा कर दिया है व इस महामारी में भी छात्रों के ऊपर एक और परेशानी खड़ी कर दी है इसलिए संकट की घड़ी मे सरकार छात्रों पर आर्थिक बोझ ना डाले और यह निर्णय वापसी लेइस मौके पर अमन टीमटा, हरीष चैहान, प्रदीप ठाकुर, त्रियंबक षर्मा, राजन सहानी, प्रीक्षित षर्मा, दीक्षित ,अमित व षुभंम सिंह पाण्डू आदि मौजूद थे ।
कुलदीप सिंह राठौर ने लगाया आरोप, कहा …. गांधी परिवार के साथ भाजपा कर रही राजनैतिक प्रतिशोध
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह गांधी परिवार के साथ राजनैतिक प्रतिशोध कर रही है।उन्होंने कहा कि पहले इस परिवार से एसपीजी की सुरक्षा वापिस ली गई अब कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका बाड्रा गांधी के सरकारी आवास को खाली करने का निर्देश दिया है,जोकि भाजपा सरकार की निम्न मानसिकता को दर्शाता है।
यह भी पढ़ेंः- सरकार व सांसद की नींद टूटी है तो अब एनआईटी मामले की सीबीआई से हो जांच-राणा















