धनेश गौतम
कुल्लू। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमेशा कांग्रेस को तोड़ने का काम किया है और हमेशा वरिष्ठ नेताओं को लड़ाने का प्रयास किया है। जब वे एनएसयूआई में थे तो पंडित सुखराम व वीरभद्र सिंह में दरार डाली,जब यूथ कांग्रेस में थे तो सभी वरिष्ठ नेताओं को लड़ाने का काम किया और जब अध्यक्ष थे तो तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ काम किया। यह बात यहां कांग्रेस सेवादल के पूर्व प्रदेश संगठक बलदेव ठाकुर ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
यह भी पढ़ेंः- Kokernag police destroys illegal poppy cultivated over 30 kanals
उन्होंने कहा कि सक्खू को कांग्रेस के संविधान का मालूमही नहीं है और न ही उन्होंने कांग्रेस का संविधान पढ़ा है तभी तो वे इस बार भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं और अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुक्खू ने जो एक स्टेटमेंट दी है कि कांग्रेस अध्यक्ष किसी को नोटिस नहीं दे सकते हैं उससे पता चलता है कि उन्हें पार्टी संविधान का ज्ञान ही नहीं। उन्होंने कहा कि सुक्खू क्या भूल गए कि उन्होंने अपने समय के दौरान 180 कांग्रेसियों को निष्कासित किया था। जबकि इसमें कई कांग्रेसी बरिष्ट नेता,पूर्व मंत्री व विधायक भी शामिल थे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान अध्यक्ष कुलदीप राठौर पार्टी हित में काम कर रहे हैं और पार्टी को एकजुट किया है। यही कारण है कि उन लोगों को पार्टी की एकजुटता रास नहीं आरही है और अब कुलदीप राठौर के खिलाफ भी साजिस रची जा रही है। उन्होंने कहा कि राठौर के नेतृत्व में पार्टी मजबूत हुई है और उनके खिलाफ जो साजिस रच रहे हैं उनको वेनकाब किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस विषय को लेकर सोनिया गांधी से मिलने एक प्रतिनिधि मंडल जाएगा और इन साजिस कर्ताओं की सारी पोल खोल दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे साजिशकर्ताओं को पार्टी से शीघ्र निष्कासित किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से अपील की है कि पार्टी की एकजुटता के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री पार्टी हित में काम कर रहे हैं और सभी कांग्रेस नेताओं को उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए। लिहाजा कांग्रेस पार्टी के अंदर आया तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है और गुटबाजी हावी होती जा रही है।





रैली को सम्बोधित करते हुए बीसीसी अध्यक्ष चन्द्रकेश शर्मा ने कहा कि देश के इतिहास ने ऐसा पहली बार हुआ है कि जब केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार होते हुए भी डीजल की कीमतेंए पैट्रोल से अधिक हुई हैं, जिससे आम जनता पर इसका सीधा सीधा प्रभाव पड़ा है वहीं एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल स्पीति के पूर्व चैयरमैन उपेन्द्रकांत मिश्रा ने कहा कि पैट्रॉल व डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर छोटे व्यवसायियों व दुकानदारों पर भी पड़ा है, जिससे उनकी रोजी रोटी छिन गई हैएमगर सरकार इस मामले में चुपी साढ़े हुए है।उन्होंने सरकार से ऐसे लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग उठाई है। उपेन्द्रकांत मिश्रा ने कहा कि पैट्रोल व डीजल की कीमतें यदि जल्द कम न कि गईं तोए कॉग्रेस पार्टी का आंदोलन आने वाले दिनों में और उग्र होगा, जिसके लिए स्वयं केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारें जिम्मेदार होंगी।
उन्होंने कहा कि कोरोना संकटकाल में समाज के विभिन्न वर्गों ने कोरोना संकट की लड़ाई को अपने विवेक और सामथ्र्य के साथ लड़ने में अपना योगदान दिया और सामाजिक निरंतरता की गति को बनाए रखा। उन्होंने कहा कि लोगों को राशन व भोजन की उपलब्धता, स्वच्छता बनाए रखने, स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने और विशेष रूप से मास्क आदि तथा सुरक्षा किटें लोगों को देने के लिए सभी ने मिलकर कार्य किया। उन्होंने कहा कि इन कोरोना योद्धाओं के सम्मान से जहां इनके कार्यों को प्रशंसा मिलती है वहीं भविष्य में कार्य करने के लिए प्रोत्साहन भी प्राप्त होता है।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष एन.एस. बगानिया ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर विभिन्न सामाजिक कार्यों का आयोजन कर समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन संस्था द्वारा किया जाता है। नशा निवारण संस्था का मूल उद्देश्य है जिसके लिए समाज में शिविरों, परामर्श कार्यक्रमों तथा विद्यालयों व महा विद्यालयों में जाकर छात्रों से परस्पर संवाद आदि कर नशा निवारण के संबंध में जागरूकता एवं जागृति प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि आज शिमला नगर के विभिन्न क्षेत्रों एवं विभिन्न व्यवसायों से संबंध रखने वाले लोगों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने संकटकाल में अपनी सेवाएं समाज को प्रदान की।











